Page 293

बजट में उत्तराखंड के साथ सौतेला व्यवहार:प्रीतम सिंह

कांग्रेस
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने बजट को उत्तराखण्ड के साथ छलावा बताया है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन  एवं प्रचंड बहुमत वाली सरकार ने उत्तराखण्ड के साथ सौतेला व्यवहार कर मायूस किया है। बजट पूरी तरह से हवा-हवाई है। सिंह ने कहा बजट पूरी तरह से निराशाजनक और खोखला है। राज्य को बजट को लेकर सरकार से बड़ी उम्मीदें...

‘उत्तराखंड में भी केजरीवाल’ अभियान शुरू, सिसोदिया ने दिखाई हरी झंडी

आप
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को यहां कहा कि अब उत्तराखंड में भी केजरीवाल विकास मॉडल दिखेगा। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी पूरी तरह से मैदान में कार्यकर्ताओं के बल उतर गई है। इस दौरान उन्होंने सदस्यता अभियान के साथ सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रचार वाहन को रवाना किया। शहर के एक रेस्तरां में...

बजटः कर राहत नहीं लेकिन कर प्रणाली को सरल बनाने पर जोर

निर्मला सीतारमण
केन्द्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को संसद में केन्द्रीय बजट 2021-22 पेश करते हुए कर प्रणाली एवं वाद-विवाद प्रबंधन को और भी अधिक सरल बनाने तथा प्रत्‍यक्ष कर प्रणाली के अनुपालन को आसान बनाने की आवश्‍यकता पर बल दिया। आयकर में कोई नई छूट नहीं दी गई है। अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री ने वरिष्‍ठ नागरिकों...

प्रदेश के सभी जिला विकास प्राधिकरण स्थगित किए हैंः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने साफ किया है कि राज्य के केवल पर्वतीय जनपदों ही नहीं, बल्कि सभी जनपदों में जिला विकास प्राधिकरणों को स्थगित किया गया है। उधर, अभी यह साफ नहीं है कि पूर्व से संचालित नैनीताल झील परिक्षेत्र विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण सरीखे प्राधिकरण सक्रिय रहेंगे अथवा नहीं।  इस बारे में अभी अधिकारियों के पास भी...

मौसम की बेरुखी से शीतकालीन राष्ट्रीय खेलों पर संशय के बादल

शीतकालीन
औली में  फरवरी के आखिरी सप्ताह में शीतकालीन नेशनल गेम्स प्रस्तावित हैं। मगर मौसम की बेरुखी से खेलों के आयोजन पर संशय के बादल मंडराने लगे है। आयोजन समिति और पर्यटन विभाग के उच्चाधिकारी भी औली में खेलों के आयोजन को लेकर मौसम की मेहरबानी पर निर्भर होने की बात कह रहे हैं। औली में पर्याप्त बर्फबारी न होने से...

टिहरी: कार दुर्घटना में पांच की मौत

कार
ऋषिकेश -बदरीनाथ राजमार्ग पर सौडपाणी के समीप स्विफ्ट कार के गहरी खाई में गिरने से पांच लोगो की मृत्यु हो गई। कार श्रीनगर से ऋषिकेश जा रही थी। मृतकों में एक होमगार्ड भी शामिल है। यह हादसा रविवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे सौडपाणी के निकट हुआ। कार बेकाबू होकर करीब दौ सौ मीटर गहरी खाई में गिर...

उत्तराखंड में 8 फरवरी से खुलेंगे कक्षा 6 से 12 तक के सभी स्कूल

स्कूल
उत्तराखंड में 08 फरवरी से कक्षा छह से 12 तक के सभी स्कूल खुलेंगे। इसके साथ ही राज्य में सिंगल यूज हर प्रकार के प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाया गया हैं। सरकार अब प्रदेश में शराब के दुकानें दो साल के आवंटन के साथ इ-टेंडरिंग की व्यवस्था को लाई है। वहीं मनरेगा में राज्य सरकार की ओर से 50 दिन...

पर्यटकों के लिए 1 फरवरी से खुलेगा एफआरआई

एफआरआई
वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) आमजन और पर्यटकों के लिए 1 फरवरी से खुलेगा। प्रतिदिन 150 पर्यटकों और 100 व्यक्तिों को भ्रमण करने की अनुमति दी जा रही है। इसके लिए सभी को ऑनलाइन पंजीकरण कराना जरूरी होगा। यह संस्थान वानिकी शिक्षा एवं शोध का  उत्कृष्ट और विशेष आकर्षण का केंद्र रहा है। साल भर पर्यटक यहां भ्रमण करने के लिए...

उत्तराखंड में विपक्ष: एक तरफ पूरी कांग्रेस, दूसरी तरफ हरीश रावत

कांग्रेस
उत्तराखंड में भाजपा सरकार के विरोध में एक तरफ पूरी कांग्रेस जुटी है, तो दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अकेले ही मोर्चा खोले हुए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत का चिर परिचित अंदाज एक बार फिर बेहद सक्रियता के साथ दिखाई दे रहा है। भाजपा सरकार के विरोध में हरीश रावत कभी गंगा में डुबकी लगा...

राकेश टिकैत की आत्महत्या की धमकी और आंसुओं से बदल गया गाजीपुर का नजारा

गाजीपुर
दो महीने से ज्यादा समय से कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन में गुरुवार देर रात उस समय नया मोड़ आ गया जब भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने भावुक होते हुए आत्महत्या करने की धमकी दे डाली। उसके बाद किसानों को गाजीपुर बॉर्डर से हटाने का मन बना चुके पुलिस प्रशासन के...