Page 291

उत्तराखंडः हर्षिल घाटी में बर्फबारी, तापमान में भारी गिरावट

हर्षिल
पहाड़ों में बुधवार को सुबह से आसमान में बादल छाने के कारण जनपद में तापमान में काफी गिरावट हुई है। बुधवार शाम के बाद जनपद मुख्यालय सहित आसपास के इलाकों में हल्की बारिश हुई। गुरुवार को हर्षिल, धराली, दयारा बुग्याल , चौरंगी खाल, हरकी दून घाटी में तेज हिमपात का दौर जारी है, जिसके बाद पहाड़ों ने एक बार...

ई-मंत्रिमंडल के लिए उत्तराखण्ड को अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस

ई-गवर्नेस
उत्तराखण्ड को 18 वें सीएसआई-एसआईजी ई-गवर्नेस अवार्ड 2020 के लिए चुना गया है। राज्यों की श्रेणी में ई-मंत्रिमंडल के लिए अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस दिया जाएगा। लखनऊ में 12 फरवरी को आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड के गोपन विभाग के अधिकारी यह अवार्ड प्राप्त करेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। - 18 वें सीएसआई-एसआईजी ई-गवर्नेस...

मुख्यमंत्री ने किया ‘ओहो रेडियो उत्तराखंड’ का उद्घाटन

ओहो रेडियो उत्तराखंड
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बुधवार को बल्लूपुर चौक देहरादून में उत्तराखंड के पहले डिजिटल रेडियो स्टेशन 'ओहो रेडियो उत्तराखंड' का उद्घाटन किया। उनके साथ भाजपा विधायक गणेश जोशी भी थे। 'ओहो रेडियो उत्तराखंड' राज्य का पहला डिजिटल रेडियो स्टेशन  इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की राजधानी देहरादून से यह अच्छी शुरुआत हो रही है। ऐप के माध्यम से...

उत्तराखंड में नहीं उभर पाई क्षेत्रीय पार्टियां, तीसरे विकल्प की होड़ में आप

उत्तराखंड
उत्तराखंड के सियासी परिदृश्य में क्षेत्रीय दल लगभग न के बराबर हैं। राज्य गठन से लेकर अब तक राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस और भाजपा ही यहां सत्तासीन होती आई हैं। अब तीसरे विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी (आप) भी जमीन तैयार कर रही है। भाजपा व कांग्रेस प्रदेश में आप के बढ़ते कुनबे से चिंतित है, लेकिन तवज्जों...

सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 4 मई से, डेट शीट जारी

सीबीएसई
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 4 मई से शुरू होंगी। बोर्ड ने मंगलवार को दोनों कक्षाओं की समय-सारणी (डेटशीट) जारी कर दी। दसवीं कक्षा की परीक्षाएं 7 जून को समाप्त होंगी जबकि 12 वीं कक्षा की परीक्षाएं 11 जून को समाप्त होंगी। विषयों की  प्रायोगिक (प्रैक्टिकल) परीक्षाएं 1 मार्च से शुरू होंगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने आज यहां पर 4 मई से शुरू होने वाली परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित किया। उन्होंने कहा...

उत्तराखंड के हर कोरोना स्वास्थ्यकर्मी को मिलेगी 11 हजार रुपये प्रोत्साहन राशिः मुख्यमंत्री

त्रिवेंद्र
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार सुबह गांधी शताब्दी नेत्र चिकित्सालय में 10 बेड के आईसीयू का लोकार्पण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने आपातकालीन सेवा 108 के लिए 132 नई एंबुलेंस को रवाना किया। साथ ही कोरोनाकाल में अग्रिम मोर्चे पर ड्यूटी निभाने वाले हर स्वास्थ्यकर्मी के लिए बड़ी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे हर कर्मी का...

नंदादेवी राष्ट्रीय पार्क के जंगलों में आग से भारी क्षति

नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क
चमोली जिले के जोशीमठ में नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के जोगीधारा क्षेत्र में मंगलवार दोपहर लगी आग से लाखों रुपये की वन संपदा राख हो गई। पार्क प्रशासन की टीम आग बुझाने का प्रयास कर रही है। बताया गया है कि जंगल में सूखी घास होने के चलते देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस वजह से...

इंडियन रिजर्व बटालियन की तीसरी यूनिट गैरसैंण में खोली जाएगी मुख्यमंत्री

पुलिस
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पुलिस मुख्यालय में पुलिस वार्षिक सम्मेलन में घोषणा करते हुए कहा कि गैरसैंण में इंडियन रिजर्व बटालियन की तीसरी यूनिट (आईआरबी -थर्ड) खोली जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग को मजबूती प्रदान करने के लिए इसका मॉर्डनाइजेशन अति आवश्यक है। इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की 05 पुलिस लाइनों...

पिता ने जमा पूंजी से बनवाया शहीद बेटे का स्मारक

पिता
दो नवम्बर 2017 को शहीद फलोटा गांव के 25 वर्षीय सूरज का स्मारक उसके पिता ने गांव में अपनी जमा पूंजी से तैयार करवाया है। सेना में नायब सूबेदार से रिटायर हुए सूरज के पिता नारायण सिंह ने कहा उनका एक ही बेटा था। यदि और भी बेटे होते तो वो उन्हें भी वह देश के लिए समर्पित करते। एक...

बजट में उत्तराखंड के साथ सौतेला व्यवहार:प्रीतम सिंह

कांग्रेस
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने बजट को उत्तराखण्ड के साथ छलावा बताया है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन  एवं प्रचंड बहुमत वाली सरकार ने उत्तराखण्ड के साथ सौतेला व्यवहार कर मायूस किया है। बजट पूरी तरह से हवा-हवाई है। सिंह ने कहा बजट पूरी तरह से निराशाजनक और खोखला है। राज्य को बजट को लेकर सरकार से बड़ी उम्मीदें...