मुख्यमंत्री ने किया ‘ओहो रेडियो उत्तराखंड’ का उद्घाटन
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बुधवार को बल्लूपुर चौक देहरादून में उत्तराखंड के पहले डिजिटल रेडियो स्टेशन 'ओहो रेडियो उत्तराखंड' का उद्घाटन किया। उनके साथ भाजपा विधायक गणेश जोशी भी थे।
'ओहो रेडियो उत्तराखंड' राज्य का पहला डिजिटल रेडियो स्टेशन
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की राजधानी देहरादून से यह अच्छी शुरुआत हो रही है। ऐप के माध्यम से...
उत्तराखंड में नहीं उभर पाई क्षेत्रीय पार्टियां, तीसरे विकल्प की होड़ में आप
उत्तराखंड के सियासी परिदृश्य में क्षेत्रीय दल लगभग न के बराबर हैं। राज्य गठन से लेकर अब तक राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस और भाजपा ही यहां सत्तासीन होती आई हैं। अब तीसरे विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी (आप) भी जमीन तैयार कर रही है। भाजपा व कांग्रेस प्रदेश में आप के बढ़ते कुनबे से चिंतित है, लेकिन तवज्जों...
सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 4 मई से, डेट शीट जारी
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 4 मई से शुरू होंगी। बोर्ड ने मंगलवार को दोनों कक्षाओं की समय-सारणी (डेटशीट) जारी कर दी। दसवीं कक्षा की परीक्षाएं 7 जून को समाप्त होंगी जबकि 12 वीं कक्षा की परीक्षाएं 11 जून को समाप्त होंगी। विषयों की प्रायोगिक (प्रैक्टिकल) परीक्षाएं 1 मार्च से शुरू होंगी।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने आज यहां पर 4 मई से शुरू होने वाली परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित किया। उन्होंने कहा...
उत्तराखंड के हर कोरोना स्वास्थ्यकर्मी को मिलेगी 11 हजार रुपये प्रोत्साहन राशिः मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार सुबह गांधी शताब्दी नेत्र चिकित्सालय में 10 बेड के आईसीयू का लोकार्पण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने आपातकालीन सेवा 108 के लिए 132 नई एंबुलेंस को रवाना किया। साथ ही कोरोनाकाल में अग्रिम मोर्चे पर ड्यूटी निभाने वाले हर स्वास्थ्यकर्मी के लिए बड़ी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे हर कर्मी का...
नंदादेवी राष्ट्रीय पार्क के जंगलों में आग से भारी क्षति
चमोली जिले के जोशीमठ में नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के जोगीधारा क्षेत्र में मंगलवार दोपहर लगी आग से लाखों रुपये की वन संपदा राख हो गई। पार्क प्रशासन की टीम आग बुझाने का प्रयास कर रही है।
बताया गया है कि जंगल में सूखी घास होने के चलते देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस वजह से...
इंडियन रिजर्व बटालियन की तीसरी यूनिट गैरसैंण में खोली जाएगी मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पुलिस मुख्यालय में पुलिस वार्षिक सम्मेलन में घोषणा करते हुए कहा कि गैरसैंण में इंडियन रिजर्व बटालियन की तीसरी यूनिट (आईआरबी -थर्ड) खोली जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग को मजबूती प्रदान करने के लिए इसका मॉर्डनाइजेशन अति आवश्यक है। इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की 05 पुलिस लाइनों...
पिता ने जमा पूंजी से बनवाया शहीद बेटे का स्मारक
दो नवम्बर 2017 को शहीद फलोटा गांव के 25 वर्षीय सूरज का स्मारक उसके पिता ने गांव में अपनी जमा पूंजी से तैयार करवाया है। सेना में नायब सूबेदार से रिटायर हुए सूरज के पिता नारायण सिंह ने कहा उनका एक ही बेटा था। यदि और भी बेटे होते तो वो उन्हें भी वह देश के लिए समर्पित करते।
एक...
बजट में उत्तराखंड के साथ सौतेला व्यवहार:प्रीतम सिंह
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने बजट को उत्तराखण्ड के साथ छलावा बताया है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन एवं प्रचंड बहुमत वाली सरकार ने उत्तराखण्ड के साथ सौतेला व्यवहार कर मायूस किया है। बजट पूरी तरह से हवा-हवाई है।
सिंह ने कहा बजट पूरी तरह से निराशाजनक और खोखला है। राज्य को बजट को लेकर सरकार से बड़ी उम्मीदें...
‘उत्तराखंड में भी केजरीवाल’ अभियान शुरू, सिसोदिया ने दिखाई हरी झंडी
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को यहां कहा कि अब उत्तराखंड में भी केजरीवाल विकास मॉडल दिखेगा। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी पूरी तरह से मैदान में कार्यकर्ताओं के बल उतर गई है। इस दौरान उन्होंने सदस्यता अभियान के साथ सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रचार वाहन को रवाना किया।
शहर के एक रेस्तरां में...
बजटः कर राहत नहीं लेकिन कर प्रणाली को सरल बनाने पर जोर
केन्द्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को संसद में केन्द्रीय बजट 2021-22 पेश करते हुए कर प्रणाली एवं वाद-विवाद प्रबंधन को और भी अधिक सरल बनाने तथा प्रत्यक्ष कर प्रणाली के अनुपालन को आसान बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। आयकर में कोई नई छूट नहीं दी गई है।
अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री ने वरिष्ठ नागरिकों...



























































