Page 288

अब सोशल मीडिया होगी जवाबदेह, नियमों के संशोधन कर रही मोदी सरकार

सोशल मीडिया
केंद्र सरकार ने संसद को इस बात से अवगत कराया कि सोशल मीडिया प्लेटफार्मों को भारतीय कानूनों के प्रति अधिक जवाबदेह और संवेदनशील बनाने के लिए आईटी नियमों में संशोधन किया जा रहा है। ये नियम इस बात को सुनिश्चित करेंगे की डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नियमों का शत-प्रतिशत पालन होगा। इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री संजय शामराव धोत्रे ने गुरुवार...

यह कैसी आस्था, पूजा पाठ से समस्या हल नहीं होने पर युवक ने तोड़ दिया शिव लिंग

शिवलिंग
पुरातात्विक महत्व के प्राचीन महामृत्युंजय मन्दिर के भैरव मंदिर से शिवलिंग चोरी की घटना का अल्मोड़ा पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में समीपवर्ती गांव के एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, पुलिस के मुताबिक युवक का कहना है कि शिव लिंग की पूजा करने के बावजूद उसकी समस्या दूर नहीं हुई तो उसने भगवान की...

मुख्यमंत्री के निर्देश पर सिंचाई नहर निर्माण में अनियमितता की होगी जांच

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने हरिद्वार और रुद्रप्रयाग जिले में सिंचाई नहर निर्माण में हुई करोड़ों की अनियमितता के मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। इस जांच के लिए सचिव सिंचाई की ओर से तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। नाबार्ड के माध्यम से रुद्रप्रयाग के जखोली ब्लाक में ग्रामीण अवसंरचना विकास निधि के अंतर्गत 18 किलोमीटर लंबी लस्तर...

महाराष्ट्र सरकार ने राज्यपाल कोश्यारी को नहीं दी सरकारी विमान की अनुमति

भगत सिंह कोश्यारी
महाराष्ट्र सरकार ने गुरुवार को राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी को सरकारी विमान की अनुमति नहीं दी। इसलिए राज्यपाल कोश्यारी स्पाइस जेट विमान से उत्तराखंड रवाना हुए। विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने इस घटना पर तीव्र नाराजगी जताई है। फडणवीस ने कहा कि इससे साबित हो जाता है कि राज्यसरकार कितनी अहंकारी हो गई है । जानकारी के अनुसार राज्यपाल...

द्वाराहाट में मंदिर से शिवलिंग उखाड़ ले गये शरारती तत्व

द्वाराहाट
द्वाराहाट स्थित प्रसिद्ध मृत्युंजय मंदिर परिसर स्थित मंदिर से शिवलिंग उखाड़ ले जाने की सूचना पर शहर में आक्रोश की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की जांच के बाद कार्रवाई तेज कर दी है। मामले में मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी कैमरे से अहम सुराग हाथ लगे हैं और कोई अज्ञात व्यक्ति संदिग्ध अवस्था...

आग बुझाने गए दो वन कर्मियों की चट्टान से गिरकर मौत

आग
गढ़वाल वन प्रभाग की पोखड़ा रेंज में बुधवार को आग बुझाने गए दो वन कर्मियों की चट्टान से गिरकर मौत हो गई है। पोखड़ा रेंज के अंतर्गत श्रीकोट के जंगलों में आग की सूचना पर रेंज कार्यालय से वन कर्मियों की एक टीम आग बुझाने के लिए क्षेत्र में गई। टीम में वन दरोगा दिनेश लाल व वनरक्षक हरिमोहन भी शामिल...

हरिद्वार में स्नान पर्वों पर कोविड की निगेटिव रिपोर्ट जरूरी नहींःडीआईजी

कुंभ
धर्मनगरी हरिद्वार में 11 फरवरी को मौनी अमावस्या का बड़ा स्नान है। मौनी अमावस्या के गंगा स्नान में भी लाखों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। मकर संक्रांति के गंगा स्नान में भी करीब सात लाख से ज्यादा श्रद्धालु हरिद्वार आए थे। इस संबंध  कुंभ मेला आईजी संजय गुंज्याल ने बुधवार शाम मीडिया से कहा कि सभी स्नान पर्वों...

ऋषिगंगा पॉवर प्रोजेक्ट पर शुरू से आपदाओं की मार

उत्तराखंड
चमोली जिले के जोशीमठ विकास खंड के रैंणी गांव के पास स्थापित ऋषिगंगा पॉवर प्रोजेक्ट निर्माणकाल से ही आपदाओं की मार झेल रहा है। परियाजना लाभ से अधिक नुकसानदायी साबित हुई है। 2011 में परियोजना के बंद होने के बाद योजना को बीते वर्ष शुरू किया गया और रविवार को आपदा में योजना पूरी तरह से तबाह हो गई। वर्ष वर्ष...

उप्र के तीन मंत्रियों का उत्तराखंड में डेरा, हरिद्वार में बनाया नियंत्रण कक्ष

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर यूपी के तीन मंत्रियों के प्रतिनिधिमंडल ने जोशीमठ आपदा का जायजा लेने के लिए उत्तराखंड में डेरा डाला है। उत्तर प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा, आयुष मंत्री धरम सिंह सैनी और आपदा मंत्री विजय कश्यप हरिद्वार पहुंचे। तीनों ने हरिद्वार स्थित भीम गोडा बैराज अलकनंदा भवन पहुंचकर पत्रकारों से...

चमोली आपदाः गुजरते दिनों के साथ परिजनों की टूटती उम्मीदें

रेस्क्यू
तपोवन क्षेत्र में आपदा के तीसरे दिन मंगलवार को तपोवन-विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना की टनल में फंसे लोगों को निकालने के लिए  रेस्क्यू आपरेशन जारी है। मगर गुजरते दिनों के साथ टनल में फंसे लोगों के परिजनों की आस टूटने लगी है।  ।प्रशासन के अनुसार करीब 35 से 40 लोग स्केप टनल में फंसे हैं। उन्हें निकालने के लिए...