चमोली आपदा : समय के साथ टूटती उम्मीद, मृतकों की संख्या पहुंची 62
चमोली जिले में आयी आपदा में लापता 204 लोगों में से गुरुवार को तीन शव व एक मानव अंग तपोवन टनल के अंदर से तथा एक शव रैंणी में मिला है। इस प्रकार आपदा में मरने वालों की संख्या अब तक 62 पहुंच गई है जबकि 142 लोग अभी भी लापता चल रहे हैं।
पंप द्वारा टनल (सुरंग) से पानी...
उत्तराखंड के चारधाम प्रोजेक्ट मामले में सुनवाई टली
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड के चार धाम प्रोजेक्ट के मामले पर सुनवाई दो हफ्ते के लिए टाल दी है। केंद्र सरकार ने हाई पावर्ड कमेटी के चेयरमैन के पत्र पर जवाब देने के लिए समय मांगा है। सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा उत्तराखंड में हाल में आई आपदा का चारधाम परियोजना से कोई संबंध...
उत्तराखंड कैबिनेट में बजट सहित 24 प्रस्तावों को मंजूरी
उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में बजट और राज्यपाल के अभिभाषण सहित कुल 24 प्रस्तावों पर मुहर लगी। अगले वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 56 हजार 9 सौ करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी गई। पांच नगर पंचायत और एक नगर पालिका का गठन होगा।
बुधवार शाम को सचिवालय में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत मंत्रीमंडल की बैठक में अगले वित्तीय वर्ष 2021-22...
चमोली आपदा: रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, गुरुवार को एक शव मिला, मृतकों की संख्या हुई 59
गुरुवार सुबह तपोवन टनल से राहत कर्मियों को एक शव और मिला। वहीं, आपदा के 11वें दिन बुधवार को प्रभावित क्षेत्र तपोवन-रैणी समेत आपदा प्रभावित समूचे इलाके में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बुधवार को एक मानव अंग बुराली के समीप मिला है। अब तक 59 शव और 26 मानव अंग बरामद हुए हैं। 145 लोग लापता हैं। यह जानकारी जिलाधिकारी...
उत्तराखंड में प्लास्टिक कैरीबैग पर लगा बैन
उत्तराखंड में अब हर तरह के प्लास्टिक कैरी बैग पूर्णत: बैन कर दिए गए हैं। शनिवार से इनका उपयोग करने वालों पर जुर्माना लगेगा। प्रमुख सचिव वन एवं पर्यावरण आनंद वर्द्धन ने इसके आदेश कर दिए हैं, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गए। प्रमुख सचिव की ओर से किए गए आदेश में कहा गया है कि किसी भी...
मानहानि मामले में कोर्ट ने खारिज किया एमजे अकबर का केस, प्रिया रमानी हुईं बरी
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर की ओर से प्रिया रमानी के खिलाफ दायर मानहानि के केस को खारिज करते हुए प्रिया रमानी को बरी कर दिया है। एडिशनल मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने प्रिया रमानी को बरी करते हुए कहा कि किसी महिला को दशकों के बाद भी अपनी शिकायत रखने का हक है। कोर्ट...
इस बार हरिद्वार महाकुंभ होगा एक माह का
कोरोना के चलते हरिद्वार महाकुंभ 2021 इस बार एक माह होगा। यानी 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। कुंभ की व्यवस्थाओं को पूरा करने के लिए प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। व्यवस्थाएं लगभग पूरी हो चुकी हैं। जल्द ही अधिसूचना जारी कर दी जाएग।
मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने महाकुंभ की स्थिति स्पष्ट करते...
चार धाम यात्राः इस बार की देरी अच्छी है
आम तौर पर जिस यात्रा सीजन में पवित्र धामों के कपाट देरी से खुलते हैं, उसमें यात्रा से रोजगार चलाने वाले लोगों को नुकसान उठाना पड़ता है, लेकिन इस बार यात्रा की देरी से शुरुआत कई मायनों में अच्छी है। खास तौर पर बदरीनाथ धाम के कपाट 18 मई से खुलने की जो खबर आई है, वह रैणी गांव...
हरीश हुए सीएम के मुरीद, कांग्रेस कैसे करे घेराबंदी
चमोली आपदा पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की खुले तौर पर तारीफ कर पूर्व सीएम हरीश रावत ने अपनी पार्टी को असहज कर दिया है। कांग्रेस इस कोशिश में थी कि राहत कार्यों को लेकर सीएम की घेराबंदी का उसे कहीं से कोई मौका मिले। टनल में फंसे लोगों के रेस्क्यू के मामले में जिस तरह स्थानीय लोगों की...
चमोली आपदाः शवों के मिलने से टूटती उम्मीदें, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 56
उत्तराखंड आपदा के नौंवे दिन सोमवार को रेस्क्यू आपरेशन में जुटे जांबाजों ने छह व्यक्तियों के शव बरामद किए हैं। इस आपदा में 204 लोग लापता हुए थे। अब तक इनमें से 56 के शव अलग-अलग स्थानों से बरामद कर लिए गए हैं। स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस, एफएसएल रेस्क्यू, खोज, बचाव-राहत एवं डीएनए सैम्पलिंग के कार्यों में लगी हुई हैं।...
























































