उत्तराखंड: सालभर बाद खुले कॉलेज और युनिवर्सिटी
कोरोना काल से प्रदेश के बंद पड़े कॉलेज और विश्वविद्यालय पूरी तरह सोमवार से दोबारा खुल गए। इससे विद्यार्थियों में उत्साह है। काॅलेज आने के लिए अभिभावकों की सहमति अनिवार्य है। सुरक्षा के लिहाज से काॅलेज परिसर को सेनेटाइज किया गया है। विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था शारीरिक दूरी के नियम के दायरे में की गई है।
देहरादून के डीएवी,...
उत्तराखंड में 3 मार्च से फिर बदलेगा मौसम
उत्तराखंड में मौसम के 3 मार्च से बदलने की संभावना है। बीते रोज हल्की बारिश और बर्फबारी के बाद इस समय मौसम शुष्क है। चटख धूप से दिन के तापमान में उछाल से गर्मी का प्रभाव दिखने लगा है।
सोमवार को देहरादून सहित सहित प्रदेशभर में धूप खिली। आसमान साफ रहा। सोमवार को दून शहर का अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, दिल्ली एम्स में लगवाया टीका
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के एम्स में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। उन्होंने सभी से भारत को कोरोना मुक्त करने में योगदान देने की अपील की।
उन्होंने कहा कि `हमारे चिकित्सकों और वैज्ञानिकों ने बहुत कम समय में कोरोना के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मजबूत करने का काम किया है। आइए साथ मिलकर हम भोरत को कोरोना मुक्त...
चिटफंड घोटाले का सरगना लखनऊ से गिरफ्तार
चिट फंड नॉन बैंकिंग फाइनेन्स कम्पनी घोटाले के सरगना को चम्पावत पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के लगभग 30-40 मुकदमें दर्ज हैं।
आईजी कुमाऊं अजय रौतेला के निर्देश पर पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा एवं चम्पावत में नॉन बैंकिग फाइनेन्स कम्पनी से सम्बन्धित अभियोंगो की विवेचनाओं...
तपोवन टनल से मलबा हटाने का काम जारी, मृतकों की संख्या 72
ग्लेशियर टूटने से आई आपदा के 22वें दिन रविवार को भी रेस्क्यू आपरेशन जारी रहा। तपोवन टनल से मलबा और पानी निकाला गया। टनल के भीतर कोई शव नहीं मिला। अब लॉन्ग बूम एक्सीबेटर से मलबा हटाया जाएगा।
रेस्क्यू आपरेशन में जुटे जांबाज टनल में फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं। टनल में मलबा और पानी की मात्रा बढ़ने से आपरेशन...
गैरसैंण बजट सत्रः विपक्ष बेकरार, सत्ता पक्ष तैयार
आगामी विधानसभा चुनावों से पहले त्रिवेंद्र सरकार का भराड़ीसैंण-गैरसैंण में आखिरी बजट सत्र का एक मार्च से आगाज होने जा रहा है। खेती-किसानी और महंगाई पर देशव्यापी हो-हल्ले के बीच विपक्ष इन दो मुद्दों को ही आगे रखकर सरकार को घेरने निकलेगा। इससे उलट स्थिति त्रिवेंद्र सरकार की होगी, जो कि अपने हर कदम को आगे बढ़ाने से पहले 2022...
हरिद्वार कुंभ: एसओपी के उल्लंघन पर होगा मुकदमा, पंजीकरण के बाद मिलेगा यात्रियों को प्रवेश
सरकार ने हरिद्वार कुंभ मेला के लिए कोरोना से बचाव के लिए जारी की गई मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। मेला प्रशासन ने कुंभ के दौरान हरिद्वार आने वाले तीर्थ यात्रियों को वेबसाइट पर पंजीकरण कराने और ई-पास या ई-परमिट के जरिए ही लोगों को हरिद्वार की सीमा में प्रवेश करने के...
विधायक की पत्नी को गांव वालों ने सुनाई खरी-खोटी
झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र के कुरड़ी गांव के लोग जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। घरों के बाहर गंदे और बदबूदार पानी से लोगों का जीना मुहाल है। क्षेत्रीय विधायक देशराज कर्णवाल की पत्नी वैजयंती माला गांव पहुंची। इससे पहले वो ग्रामीणों से बात कर पातीं, उल्टा गांववाले उन पर भड़क गए। ग्रामीणों ने उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई। इसके...
बेटी का नाम बनेगा घर की पहचान, मुख्यमंत्री ने नैनीताल से की योजना की शुरुआत
नैनीताल नगर में अब घरों की पहचान घर की बड़ी बेटी के नाम से होगी। नगर के करीब आठ हजार चयनित घरों में बकायदा घर की बड़ी बेटी के नाम की, राज्य की पारंपरिक लोक कला ऐपण से सजी नाम पट्टिका-तख्ती भी लगी होगी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिह रावत ने शनिवार को मुख्यालय में ‘घरैकि पहचाण-चेलिक नाम’ योजना...
उत्तराखंड में बारिश से बदला मौसम, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी
उत्तराखंड में बारिश और पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी से शनिवार को मौसम खुशगवार हो गया। केदारनाथ और बद्रीनाथ में बर्फ गिरी है। इससे लोगों को गर्मी से निजात मिली है। राज्य के कई इलाकों में बारिश जारी है।
राजधानी देहरादून में शुक्रवार देररात तेज हवा के साथ बारिश और ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। देहरादून, गोपेश्वर, श्रीनगर,...



























































