भाजपा कोर ग्रुप की बैठक के बाद डॉ. रमन और दुष्यंत पहुंचे संघ कार्यालय
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय पर्यवेक्षक डॉ. रमन सिंह और राज्य प्रभारी दुष्यंत गौतम राज्य भाजपा कोर ग्रूप की बैठक एवं मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद संघ के प्रांत कार्यालय पहुंचे। जहां उनकी संघ पदाधिकारियों से बंद कमरे में चर्चा हुई।
शनिवार शाम बीजापुर गेस्ट हाउस भाजपा कोर ग्रूप की अचानक बैठक बुलाई गई थी। प्रदेश में बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बढ़ते...
भाजपा अध्यक्ष बोले, नेतृत्व परिवर्तन पर नहीं, विकास कार्यों पर हुई चर्चा, मुख्यमंत्री नाराज
उत्तराखंड भाजपा कोर ग्रुप की बैठक शनिवार शाम समाप्त हो गई। प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राज्य में नेतृत्व परिवर्तन नहीं होने जा रहा। बैठक में चार साल के विकास कार्यों पर चर्चा हुई। सूत्रों का कहना है कि बैठक के बाद पर्यवेक्षक रमन सिंह और राज्य प्रभारी मुख्यमंत्री आवास सीएम से मिलने गए।
पर्यवेक्षक...
चारधाम यात्रा: तय हुई तीन धामों के खुलने की तिथि
उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार बदरीनाथ धाम के कपाट 18 मई और गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट 14 मई को खुलेंगे। इसके अलावा, केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि शिवरात्रि 11 मार्च को तय होगी।
श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि शिवरात्रि के अवसर पर 11 मार्च को पंचाग गणना पश्चात विधि-विधान...
हरिद्वार कुंभः हाईकोर्ट ने प्रबंधों पर मेला अधिकारी से शपथपत्र मांगा
हाईकोर्ट ने क्वारंटाइन सेंटरों की बदहाल व्यवस्था के मामले में दायर जनहित याचिकाओं पर सुनवाई के बाद सभी जिलों के डीएम से अपने जिलों में सामाजिक दूरी का पालन कराए जाने को कहा है। कोर्ट ने कुंभ मेला के तहत हरिद्वार क्षेत्र में हो रहे पुलों, सड़कों, फ्लाईओवर आदि निर्माण कार्यों की प्रगति के संबंध में जानकारी मांगी है।...
उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने शुक्रवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वानुमान में 7 मार्च को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चम्पावत और नैनीताल जिले में ओलावृष्टि होने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।
केंद्र ने उत्तरकाशी, चमोली एवं पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा व तीन हजार मीटर से ऊपर के स्थानों...
ऋषिकेश: विधानसभा अध्यक्ष के आवास पहुंचा हाथी
एक दांत वाले हाथी के सुबह छह बजे जंगल से निकलकर आबादी में प्रवेश करने पर हड़कंप मच गया। यह हाथी ने हरिद्वार रोड गंगा बिहार स्थित विधानसभा अध्यक्ष के आवास की ओर रुख किया। यहां से वह डिग्री कालेज की दीवार को तोड़कर आगे बढ़ गया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची...
गैरसैंण राजधानी क्षेत्र के विकास के लिए 350 करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राज्य के बजट में हर वर्ग का ख्याल रखा गया है। गैरसैंण राजधानी क्षेत्र के विकास का पूरा खाका तैयार है। इसके विकास के लिए 350 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। मुख्यमंत्री घस्यारी योजना से लेकर सौभाग्यवती योजना आदि के लिए पहली बार बजट में...
राज्य निर्माण के बाद का सबसे खोखला बजटः हरीश रावत
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने गुरुवार को गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में प्रस्तुत बजट को आम राज्य निर्माण के बाद का सबसे खोखला बजट बताया है। उन्होंने कहा कि सरकार की महंगाई कम करने को जहां पेट्रोलियम पदार्थों पर राज्य के वैट का हिस्सा कम करना चाहिए था वो नहीं किया गया है। जो जनता के प्रति सरकार की संवेदशीलता को...
त्रिवेन्द्र सरकार के बजट को विपक्ष ने बताया झूठ का पुलिंदा
त्रिवेन्द्र सरकार के विकासोन्मुखी बजट के दावों को विपक्ष कांग्रेस, यूकेडी और आप सहित अन्य राजनीतिक दलों ने झूठ का पुलिंदा बताया है। उनका कहना है कि गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने से कुछ नहीं हुआ तो नई कमिश्नरी से उम्मीद कम नाउम्मीदी ज्यादा हाथ लगी है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि सरकार का अंतिम बजट महंगे खाली सिलेंडरों...
उत्तराखंडः मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने पेश किया 57,400 करोड़ रु. का बजट
- किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में परम्परागत कृषि विकास योजना के अन्तर्गत 87 करोड़ 56 लाख रुपये का प्रावधान
- मुख्यमंत्री राज्य कृषि विकास योजना में 20 करोड़ रुपये व एकीकृत आदर्श कृषि ग्राम योजना में 12 करोड़ का रुपये का प्रावधान
- राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अन्तर्गत 67 करोड़ 94 लाख रुपये की धनराशि प्रस्तावित
भराडीसैंण (गैरसैंण), 04 मार्च (हि.स.)।...


























































