क्राइम : होटल में मिला महिला का शव
राजधानी के विंडलास कॉन्प्लेक्स में स्थित होटल अम्बेसडर में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव मिलने से आसपास के इलाके में दहशत का महौल है।
पुलिस से मली जानकारी के मुताबिक होटल एम्बेसडर कमरा नंबर 321 में एक युवती का शव पड़ा है जिसकी पहचान मुस्कान पत्नी जावेद निवासी एमडीडीए डालनवाला हाल वाइल्डलाइफ के पास चंद्रबनी थाना पटेल नगर के...
टिहरी में जल्द ही दिखेंगे भांग की ईंटों से बने घर
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक की तर्ज पर टिहरी जिले में भी जल्द ही औद्योगिक भांग के पौधों से बनी ईंटों के घर और होमस्टे नजर आयेंगे। टीएचडीसी हाइड्रो पावर इंजीनियरिंग कालेज के प्राध्यापकों व छात्रों ने हेंपक्रीट यानि भांग की ईंट बनाने का काम शुरू किया है।
टीएचडीसी हाइड्रो पावर इंजीनियरिंग कालेज की डीन एकेडमिक डा....
पूर्व मुख्यमंत्री ने अपनी ही सरकार के सीएम को चेताया
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोमवार को कनखल स्थित हरिहर आश्रम में पहुंचकर भगवान शिव की पूजा -अर्चना की। उन्होंने देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अपनी सरकार के मुखिया पर चुटकी लेते हुए उनके निर्णयों पर सवालिया निशान खड़े किए।
उन्होंने कहा कि कुंभ मेले में कोरोना को लेकर...
हरिद्वार कुंभ आने के लिए श्रद्धालुओं पर कोई रोक नहीं
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा है कि हरिद्वार कुंभ स्नान के लिए आने वाले यात्रियों पर किसी तरह की रोक नहीं होगी। सरकार यात्रियों को लाने और ले जाने के लिए अतरिक्त बसों का भी इंतजाम करने जा रही है। उन्होंने कुंभ के लिए शंकराचार्यों और अखाड़ों को भूमि उपलब्ध कराने को कहा है। शनिवार देर शाम...
नैनी झील के जलस्तर में गिरावट, आपूर्ति में कटौती
नैनी झील के जलस्तर में चिंताजनक गिरावट आने लगी है। हालांकि राज्य बनने के बाद से ही नैनी झील का जलस्तर गर्मियों में औसत से काफी नीचे जाने लगा है। इसमें सुधार लाने के लिए स्थानीय प्रशासन ने 2017 के बाद से झील के जलस्तर को बनाए रखने के लिए वर्ष भर पेयजल की आपूर्ति में कटौती कर दी...
एनडीआरएफ के अफसरों ने हिम्मत नहीं हारी, तपोवन टनल में जारी है रेस्क्यू
ऋषि गंगा आपदा के 35 वें दिन शनिवार को तपोवन टनल में एनडीआरएफ के कमांडेंट प्रवीण तिवारी और कमांडेंट बेणुधर नायक के नेतृत्व में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा। कमांडेंट प्रवीण तिवारी 2013 की आपदा में भी महत्वपर्ण भूमिका निभा चुके हैं। हालांकि अब जवानों की संख्या घटाकर सहायक सेनानी विकास कुमार सैनी के नेतृत्व में 56 कर दी गई है।
प्रवीण तिवारी वर्ष 2013 में आईटीबीपी की प्रथम वाहिनी में...
उत्तराखंड सरकार के चार साल पूरे होने पर 18 मार्च को होने वाले कार्यक्रम स्थगित
उत्तराखंड सरकार के चार साल पूरे होने पर 18 मार्च को होने वाले विधानसभा वार विकास कार्यक्रम को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है। मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने यह पत्र जारी किया है। उल्लेखनीय है कि यह निर्णय त्रिवेन्द्र सरकार ने लिया था।
पत्र में कहा गया है कि 18 मार्च को विधानसभा वार प्रस्तावित कार्यक्रमों को अपरिहार्य कारणों से तत्काल...
दिल्ली-देहरादून शताब्दी में आग, सभी यात्री सुरक्षित
दिल्ली-देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस (02017 अप) के सी-5 कोच में डोईवाला के निकट कांसरो वन रेंज के जंगल में शनिवार दोपहर भीषण आग लग गई। हालांकि इस हादसे में सभी यात्री सुरक्षित हैं। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने इसकी पुष्टि की है।
आग की लपटें देखकर कोच के यात्रियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने चेन खींचकर लोको पायलट को...
लाकडाउन के दौरान महामारी एक्ट में दर्ज मुकदमें होंगे वापस
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की पहली मंत्रिपरिषद की बैठक में आज दो महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। राज्य में कोविड काल में दर्ज मुकदमें को सरकार ने वापस ले लिया। साथ ही 2016 में बनाये गए विकास प्राधिकरण को समाप्त कर दिया गया।
शुक्रवार रात मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की अध्यक्षता में सचिवालय में पहली कैबिनेट आयोजित हुई। मंत्रिमंडल की बैठक होने के...
तीरथ की कैबिनेट में भी बरकरार रहा पौड़ी का दबदबा
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की कैबिनेट में भी पौड़ी जिले का दबदबा बना रहा। पौड़ी जिले से मुख्यमंत्री सहित पांच लोग मंत्रिमंडल में शामिल हैं। इनमें मुख्यमंत्री और एक कैबिनेट मंत्री जनपद पौड़ी के मूल निवासी हैं, जबकि दो कैबिनेट व एक राज्यमंत्री जिले की विधानसभा क्षेत्रों से विधायक हैं। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की कैबिनेट में भी...



























































