Page 254

लोहाघाट में होम आइसोलेट किए गए युवक घूम आए खटीमा, जगबुढ़ा पुल पर धरे गए

आइसोलेट
कोरोना महामारी की दूसरी लहर से देश प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ है। बावजूद इसके कुछ लोग कोरोना को बेहद ही हल्के में ले रहे हैं। ऐसे ही दो युवाओं को आज जगबुढ़ा पुल पर दबोचा गया। दोनों को होटल में आइसोलेट कर दिया गया है। होटल का खर्चा युवकों को स्वयं वहन करना होगा। जगबुढ़ा पुल पर प्रशासन,...

उत्तराखंड में पकड़ी गई नकली रेमेडेसिविर इंजेक्शन बनाने वाली कंपनी, पांच लोग गिरफ्तार

रेमेडेसिविर
दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की डीसीपी मोनिका भारद्वाज की टीम ने छापा मारकर 196 नकली रेमेडेसिविर इंजेक्शन, पैकिंग डिब्बे और मशीन बरामद करके गैंग के 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। यहां से इंजेक्शन पैक करने के लिए काम आने वाले 3000 वायल्स भी पुलिस ने बरामद किए हैं। यह लोग नकली  रेमडेसिविर इंजेक्शन 25 हजार रुपये में बेचा करते थे। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उत्तराखंड के कोटद्वार...

मुख्यमंत्री ने कोरोना मैनेजमेंट लिए मंत्रियों को जिलेवार सौंपी जिम्मेदारी

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए सभी मंत्रियों को रोकथाम के प्रभावी बनाने के लिए प्रबंधन एवं अनुश्रवण हेतु जिलेवार जिम्मेदारी सौंपी है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सभी मंत्रीगणों से अपेक्षा की है कि वे तत्काल अपने.अपने जिलों की जिम्मेदारी लेते हुएए सम्बंधित जिलाधिकारीयों से सरकार की तरफ से समन्वय बनाएँए  इसके साथ ही कोविड 19...

भविष्य में चारधाम यात्रा पर विचार किया जाएगा विचारःसतपाल महाराज

सतपाल महाराज
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि चारधाम यात्रा प्रदेश के लाखों लोगों के रोजगार और आजीविका का साधन हैं राज्य सरकार की ओर से जारी दिशा निर्देशों के अनुसार ही भविष्य में चारधाम यात्रा पर विचार किया जाएगा। गुरुवार को अधिकारियों संग वर्चुअल समीक्षा बैठक में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर को निर्देश देते...

हरिद्वार में अंत्येष्टि के लिए पैकेज

पैकेज
कोरोनाकाल में हर तरफ भय का माहौल है। श्मशान घाट लाशों से पटे हैं। अब श्मशान घाटों पर भी पैकेज दिया जा है। चंडी घाट स्थित श्मशान घाट पर शवों के दाह संस्कार का पूरा पैकेज रखा गया है। 3600 रुपये में अंतिम संस्कार और अन्य सुविधाएं शामिल हैं। चंडी घाट स्थित श्मशान घाट पर लकड़ी, पंडित, देसी घी, नाई...

उत्तराखंडः 1400 ऑक्सीजन बेड और आईसीयू के दो अस्पताल होंगे तैयार

कोरोना
उत्तराखंड के गढ़वाल और कुमाऊं दोनों मंडलों में दो अस्थाई अस्पताल 1400 बेड के ऑक्सीजन और आईसीयू सपोर्टेड बेड  डीआरडीओ की मदद से तैयार होंगे। राज्य सरकार ने दो दिनों में सात मिड लेवल अस्पतालों की अतिरिक्त व्यवस्था की है। इसके बाद राज्य में 700 ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड, 39 आईसीयू और दो वेंटीलेटर अतिरिक्त बढ़ जाएंगे। गुरुवार शाम मीडिया सेंटर में सचिव स्वास्थ्य पंकज कुमार...

कांग्रेस ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं के कोविड अस्पताल में पहुंचने पर प्रशासन को घेरा

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने भाजपा के छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) पर कोरोना के नाम पर राजनीति चमकाने के आरोप लगाते हुए स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन के कार्य शैली पर सवाल उठाए हैं। सूर्यकांत धस्माना ने मुख्यमंत्री,स्वास्थ्य विभाग की महानिदेशिक, सीएमओ व दून हस्पताल के प्राचार्य तथा जिलाधिकारी आशीष श्रीवास्तव से सवाल करते हुए कहा...

बदरीनाथ के अभिषेक के लिए सादगी से पिरोया गया तिलों का तेल, गाड़ू घड़ा यात्रा रवाना

बदरीनाथ
(नरेन्द्रनगर) धरती का बैकुंठ धाम कहे जाने वाले बदरीनाथ भगवान के अभिषेक के लिए नरेंद्रनगर राजमहल में टिहरी सांसद राज्य लक्ष्मी शाह की अगुवाई में नगर की सुहागिन महिलाओं ने पीले वस्त्र धारण कर भगवान बदरीनाथ के अभिषेक के लिए तिलों का तेल पिरोया। राजपुरोहित ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के साथ तेले पिरोने के कार्य का शुभारंभ किया।   सुहागिन...

चारधाम यात्रा स्थगित, तय समय पर खुलेंगे कपाट

उत्तराखंड सरकार ने कोरोना संक्रमण के फैलाव को देखते हुए चारधाम यात्रा को स्थगित कर दिया है। मगर चारों धामों के कपाट निर्धारित समय पर खुलेंगे। मंदिरों में पूर्जा-अर्चना होगी लेकिन किसी भी श्रद्धालु को दर्शन करने की अनुमति नहीं होगी। केवल रावल, पुजारी और पुरोहित ही पूजा-अर्चना करेंगे। हेमकुंड साहिब की धार्मिक यात्रा पहले भी स्थगित हो चुकी...

उत्तराखंडः शासकीय कार्यालयों को एक मई तक बंद रखने का आदेश निरस्त, अब खुलेंगे कार्यालय

ई-गवर्नेस
उत्तराखंड में शासकीय कार्यालय के एक मई तक बंद रखने के आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। अब 29 अप्रैल से शासकीय कार्यालय निम्न व्यवस्था के अनुसार खोले जाएंगे। समूह क, ख, ग, घ कार्मिकों की उपस्थिति के संबंध में नया आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। सचिव पंकज कुमार पाण्डेय की ओर से जारी आदेश...