नैनीताल, देहादून सहित कई जिलों में 10 मई तक कोविड कर्फ्यू
उत्तराखंड के सर्वाधिक कोरोना प्रभावित देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार व ऊधमसिंहनगर जिलों में अब 10 मई की सुबह छह बजे तक पूर्ण कर्फ्यू रहेगा। पहले वहां के नगर निकायों में छह मई सुबह छह बजे तक कोरोना कर्फ्यू लगाया गया था। अब पूरे जिले में कर्फ्यू लागू रहेगा। नैनीताल में 10 मई तक कर्फ्यू बढ़ाया गया। जरूरी सामानों की दुकानें दोपहर...
बेड,आक्सीजन की उपलब्धता को लेकर नोडल अधिकारी नामित
जनपद दून में कोरोना संक्रमण के मरीजों की बढ़ती संख्या के लिए बेड, ऑक्सीजन, एम्बुलेंस, ,स्टाॅफ एवं दवाईयों की उपलब्धता को लेकर नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं।
जिलाधिकारी डाॅ.आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना संक्रमण के बचाव और मरीजों के उपचार की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 25 अप्रैल को पारित आदेश को संशोधित करते हुए नोडल...
पहाड़ी से आया भारी मलबा, घरों और दुकानों में घुसा, घाट के ऊपरी क्षेत्र में बादल फटा
चमोली जिले में मंगलवार दोपहर बाद हुई भारी बरसात के चलते कई स्थानों पर मलबा आ गया। वहीं विकास खंड घाट मुख्यालय के बाजार के ऊपर की पहाड़ी से आया भारी मलबा घरों व दुकानों में घुस गया। इससे घाट में अफरा-तफरी मच गई। लोग घरों व दुकानों से बाहर निकल इधर-उधर भागने लगे। इस घटना में अभी तक...
कुमराड़ा गांव में बादल फटने से 300 परिवार प्रभावित, डीएम ने किया निरीक्षण
विकास खंड चिन्यालीसौड़ के कुमराड़ा गांव में सोमवार को भारी बरसात और बादल फटने से हुई तबाही का मंजर देखने मंगलवार को अधिकारी पहुंचे। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कुमराड़ा गांव पहुंचकर हालात का जायजा लिया। उनके साथ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा भी रहे।
बताया गया है कि लोगों के घरों के अंदर पानी व मलबा चला गया था। इससे करीब...
चारधाम में पूजा के लिए एसओपी जारी
श्रद्धालुओं की सुरक्षा और पहाड़ में कोरोना संक्रमण रोकने के प्रभावी कदम उठाते हुए तीरथ सरकार ने उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पहले ही स्थगित कर रखी है। अब सरकार ने कपाट खुलने और पूजा-अर्चना के लिए कोरोना मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है। इसके मुताबिक धामों के कपाट सांकेतिक प्रातः 7 बजे से सायं 7 बजे तक खुलेंगे।...
ऑक्सीजन की किल्लत: टूटती सांसों को बीएचईएल दे रहा सहारा
देश में हर दिन कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। दुखद यह है कि कोरोना मरीजों में मौत की सबसे बड़ी वजह ऑक्सीजन की कमी बन रही है। इसे देखते हुए हरिद्वार स्थित बीएचएल (भेल) ने देश में आक्सीजन की सप्लाई का जिम्मा उठाया है। यहां से उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा आदि राज्यों को ऑक्सीजन की सप्लाई की जा रही...
आईडीपीएल में 500 बेड के अस्पताल का काम शुरू,महापौर ने किया निरीक्षण
आईडीपीएल स्थित हेलीपैड के प्रांगण में कोरोना मरीजों के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 500 बेड के कोविड अस्पताल का निर्माण शुरू कर दिया गया है। डीआरडीओ को पच्चीस दिन में निर्माण पूरा करने का जिम्मा सौंपा गया है।
सोमवार की दोपहर महापौर अनीता ममगांंई ने यहां का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के निर्माण का जिम्मा संभाल रहे डीआरडीओ के...
मरीजों की जान से खेल रहा मेडिकल कालेज श्रीनगर
राजकीय मेडिकल कालेज श्रीनगर से संबद्ध बेस अस्पताल प्रबंधन मरीजों की जान से खेल रहा है। यहां वर्षों से अग्नि सुरक्षा व्यवस्था के मानकों से खिलवाड़ हो रहा है। अग्निशमन विभाग के अधिकारी अस्पताल का निरीक्षण कर दो बार नोटिस दे चुके हैं। लेकिन अस्पताल प्रबंधन के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। वहीं अब जिलाधिकारी ने...
राजनीति: पहली चुनावी परीक्षा में तीरथ-कौशिक कामयाब
पहली चुनावी परीक्षा में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक अच्छे नंबरों से पास हो गए हैं। विधानसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल माने जा रहे सल्ट उपचुनाव में कांग्रेस की चुनौती भाजपा के सामने टिक नहीं पाई। भाजपा सरकार और संगठन का मुखिया बदलने के बाद सभी की नजर इस बात पर थी कि सल्ट के...
36 घंटे एंबुलेंस में रखा रहा शव, मांगे 80 हजार रुपये
कोरोनाकाल में जहां लोग जिंदगी बचाने के लिए एक-दूसरे की मदद के लिए आगे आ रहे हैं, वहीं कुछ लोग अमानवीय हरकतों से देश और समाज को शर्मसार कर रहे हैं। मानवता को शर्मसार करने का ऐसा मामला श्माशान घाट में देखने को मिला। एंबुलेंस चालक ने श्मशान तक शव छोड़ने के लिए 80 हजार रुपये मांगे। शव भेल...


























































