Page 248

आरटीपीसीआर के लैब संचालक को ओवर रेटिंग करने के आरोप में पुलिस ने किया गिरफ्तार

ऋषिकेश
देशभर में फैली कोरोना संक्रमण की महामारी के चलते लोगों की मजबूरी का फायदा उठा कर तीर्थ नगरी ऋषिकेश में जीवन रक्षक दवा और उपकरणों की ओवर रेटिंग तथा कालाबाजारी कर आरटी पीसीआर टेस्ट की एवज में ओवर रेटिंग करने वाले लैब के संचालक को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से पुलिस ने एक...

पत्रकार मानसेरा को मीडिया सलाहकार पद से हटाए जाने के बाद सियासत हुई तेज, नेता प्रतिपक्ष का ट्वीट वायरल

पत्रकार
नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश का एक ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत पर निशाना साधा है। दरअसल वरिष्ठ पत्रकार दिनेश मानसेरा को दो दिन पहले मुख्यमंत्री का मीडिया सलाहकार बनाया गया, जिसके 24 घंटे के बाद ही उनकी नियुक्ति रद्द कर दी गई। पत्रकार मानसेरा इससे पहले कि अपना पदभार ग्रहण करते, शासन ने...

पानी-पानी हुआ हरिद्वार बेस अस्पताल

हरिद्वार
राज्य में लगातार हो रही बारिश से हरिद्वार-देहरादून स्थित भूपतवाला के पास बने बेस अस्पताल में पानी भर गया है। आलम ये है कि डॉक्टर मरीजों को छोड़कर अब अस्पताल से पानी निकालने का काम कर रहे हैं। बुधवार रात से लगातार हो रही बारिश के कारण बेस अस्पताल में पानी भर गया, जिस वजह से वहां भर्ती मरीजों को तो दिक्कत...

उत्तराखंडः चकराता क्षेत्र में बादल फटने की घटना में एसडीआरएफ ने 3 शव बरामद किए

चकराता
चकराता के ग्रामीण इलाके में आज सुबह बादल फटने की घटना के बाद लापता तीन लोगों के शव एसडीआरएफ ने मलबे से बरामद कर लिये। ये सभी एक ही परिवार के थे। एसडीआरएफ के सेनानायक नवनीत भुल्लर के अनुसार आज सुबह करीब 8.30 बजे तहसील चकराता के अंतर्गत ग्राम पंचायत जोगियों के ग्राम क्वांसी के बिजनाड छानी के निकट बादल फटने की...

भाजपा विधायक को समर्थकों ने सुनाई खरी खोटी

विधायक
झबरेड़ा विधान सभा के ग्राम भक्तों वाली में स्थानीय विधायक देशराज कर्णवाल को कोरोना आपदा में जनसमस्याओं की अनदेखी के कारण गांव वालों द्वारा दौड़ाने का मामला प्रकाश में आया है। इतना ही नहीं भाजपा विधायक को दौड़ाने से पूर्व समर्थकों ने खूब खरी खोटी सुनाई। प्राप्त जानकारी के अनुसार झबरेड़ा से भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल अपने भाजपा समर्थकों से...

सत्रह साल से चिकित्सकों की बाट जोह रहा स्वास्थ्य केन्द्र

स्वास्थ्य
(हरिद्वार) साल 2004 में वाजपेयी सरकार के वक्त राज्यसभा सदस्य सुषमा स्वराज ने अपनी सांसद निधि से देश में कई स्थानों पर उप स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण कराया था। इनमें एक स्वास्थ्य केंद्र जनपद हरिद्वार के विकासखंड बहादराबाद की विधानसभा ज्वालापुर के गांव गढ़ मीरपुर में भी निर्मित कराया गया था। 17 वर्ष पूर्व बना यह केंद्र अब जर्जर स्थिति में...

गरीब परिवार के लिए देवदूत बने दो पुलिसकर्मी, उठाया पालन-पोषण का जिम्मा

पुलिस
कोरोनाकाल में देवभूमि की पुलिस लोगों के लिए किसी देवदूत से कम नहीं। हर दिन आने वाली खबरें पुलिस का मानवीय चेहरा पेश कर रही हैं। कोविड के इस दौर में जहां लोग अपनों को छोड़ने को मजबूर हैं, वहीं उत्तराखंड पुलिस कानून -व्यवस्था संभालने के साथ-साथ असहाय और गरीबों की मदद के लिए हाथ बढ़ा रही है। ताजा मामला...

कुंभ का विधिवत समापन, रमता पंच भ्रमण पर रवाना

कुंभ
गंगा सप्तमी के मौके पर श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़े में कढ़ी पकौड़ा भंडारे के साथ ही कुंभ पर्व के लिए स्थापित धर्मध्वजा पूरे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उतारी गई। दुःखहरण हनुमान मन्दिर बिड़ला घाट स्थित धर्म ध्वजा उतारने से पूर्व धर्मध्वजा, गंगा जी, उत्तराखण्ड व नगर के सभी देवी-देवताओं की पूजा अर्चना की गई। भगवान बद्रीनाथ के कपाट खुलने...

एम्स ऋषिकेश में ब्लैक फंगस के 3 और मरीज भर्ती

aiims
राज्य सरकार कोविड-19 से उबर भी नहीं पाई है कि राज्य में ब्लैक फंगस की दस्तक ने परेशानी बढ़ा दी है। ब्लैक फंगस से एक व्यक्ति की मौत के बाद एम्स ऋषिकेश में ब्लैक फंगस के 3 और मरीज भर्ती किए गए हैं। यह जानकारी एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश थपलियाल ने दी। उन्होंने बताया कि एम्स में कोविड-19 का...

वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ खुले श्री बदरीनाथ धाम के कपाट

बदरीनाथ
श्री बदरीनाथ धाम के कपाट आज मंगलवार को  वैदिक मंत्रोच्चार एवं शास्त्रोक्त विधि-विधान से मेष लग्न पुष्य नक्षत्र में  प्रात: 4 बजकर 15 मिनट पर खोल दिये गये। इसके साथ ही अब ग्रीष्मकाल में निरंतर भगवान बदरीविशाल की पूजा- अर्चना मंदिर में ही होगी। इस अवसर पर मंदिर तथा मंदिर मार्ग को श्री बदरी-केदार पुष्प सेवा समिति द्वारा लगभग 20...