Page 226

उत्तराखंड में कोरोना कर्फ्यू 10 अगस्त तक बढ़ा

उत्तराखंड
उत्तराखंड सरकार ने कोरोना कर्फ्यू की अवधि को एक सप्ताह के लिए और बढ़ा दिया है। अब 10 अगस्त तक कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा। वर्तमान में यह अवधि मंगलवार तीन अगस्त की सुबह छह बजे खत्म हो रही है। इस दौरान राज्य सरकार ने कोई अतिरिक्त राहत नहीं दी है। ऐसे में जो नियम पिछले सप्ताह से लागू थे...

सरकार ने नहीं बनाया तो ग्रामीणों ने श्रमदान से बना डाला खेल मैदान

खेल
चमोली जिले के घाट विकास खंड के दूरस्थ गांव कनोल के ग्रामीण लंबे समय से खेल मैदान की मांग कर रहे थे। सरकार और प्रशासन की उदासीनता से आहत ग्रामीणों ने श्रमदान और स्वयं के संसाधनों से खेल मैदान का निर्माण कर लिया है। कनोल गांव में वर्ष 2013 की आपदा के दौरान गांव का जूनियर हाईस्कूल भूस्खलन की चपेट...

हरीश रावत ने जागेश्वर धाम में मारपीट के विरोध किया मौन उपवास

हरीश रावत
कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अल्मोड़ा के प्रसिद्ध धाम जागेश्वर धाम मंदिर में पुजारियों संग की गई भाजपा सासंद और नेताओं की अभद्रता के खिलाफ मौन उपवास रखकर विरोध किया। सोमवार को 18 ओल्ड मसूरी रोड पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत मौन व्रत पर बैठे। इससे पहले भगवान शिव को जल चढ़ाकर पूजा की। बताया गया है...

उत्तराखंड में नौवीं से 12 वीं तक के स्कूल खुले

स्कूल
उत्तराखंड में कक्षा 9 से लेकर 12 तक के स्कूल सोमवार से खुल गए।कोरोना काल की लंबी अवधि के बाद घरों से स्कूल जाते छात्र-छात्राओं में उत्साह देखने को मिला। शासन की एसओपी के पालन को लेकर स्कूल प्रशासन मुस्तैद दिखे।छात्रों का कहना है कि स्कूल आने पर खुशी हुई। उनके फ्रेंड्स काफी समय के बाद मिले। हम सब...

भू-कानून पर राजनीति कर रही कांग्रेस:कौशिक

मदन कौशिक
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा है कि राज्य में भू-कानून को लेकर कांग्रेस राजनीति कर रही है। कांग्रेस का राज्य के हित से कोई लेना-देना नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बयान में कहा कि कांग्रेस अपनी नाकामियों पर पर्दा डालने के लिए मुद्दे उछाल रही है। उसे इससे कुछ हासिल नही होगा।...

बरसात से पीपलकोटी के छह गांवों में भारी नुकसान

पीपलकोटी
चमोली जिले में हो रही मूसलाधार बरसात से ग्रामीण इलाके में तबाही हो रही है।शनिवार रात से रविवार सुबह तक हुई बरसात से पीपलकोटी के छह गांवों में भारी नुकसान हुआ है। काश्तकारों की भूमि बह गई है। आवासीय भवनों पर भी दरारें आ गई है। बेमरू गांव को जोड़ने वाला सड़क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। पीपलकोटी के मठ,...

पीपीपी मोड पर संचालित अस्पतालों को सुधार के लिए एक माह की मोहलत

पीपीपी
स्वास्थ मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने शनिवार को राज्यभर में पीपीपी मोड में संचालित अस्पतालों की कार्यप्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि संबंधित अस्पतालों ने एक माह के भीतर जन अपेक्षाओं के अनुरूप अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया तो सरकार ऐसे अस्पतालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए अनुबंध समाप्त करने की प्रक्रिया सुनिश्चित...

केदारनाथ के रावल, पुजारियों को एक छत के नीचे मिलेंगी सभी सुविधाएं

केदारनाथ
विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में यात्रा और पूजन के सफल आयोजन के लिए रावल और पुजारियों को एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं मिलेंगी। इसके लिए केदारनाथ धाम में रावल और पुजारियों के लिए तीन मंजिला इमारत का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए शासन की ओर से 10 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। केदारनाथ के...

उत्तराखंड: कक्षा 9 से 12 वीं तक के स्कूल 2 अगस्त से खुलेंगे

स्कूल
उत्तराखंड में 2 अगस्त से कक्षा 9 से 12 वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए ही स्कूल खुलेंगे। जबकि कक्षा 6 से 8 वीं तक के बच्चों के लिए कक्षाएं 16 अगस्त से शुरू होंगी। इस दौरान बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई भी जारी रहेगी। राज्य में कक्षा एक से लेकर पांच तक की ऑनलाइन पढ़ाई यथावत जारी रहेगी। छात्र...

उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं के परीक्षाफल में लड़के, 12वीं में लड़कियां आगे

परीक्षा
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (उत्तराखंड बोर्ड) का 2021 वर्ष का परीक्षाफल शनिवार को जारी हो गया। विद्यालयी शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने सुबह 11:15 बजे रिजल्ट घोषित किया। प्रदेश में हाईस्कूल का परीक्षाफल 99.09 प्रतिशत रहा। हाईस्कूल में बालिकाओं का 98.86 और बालकों का 99.30 प्रतिशत परीक्षाफल रहा । हाईस्कूल में कुल 147725 परीक्षार्थी शामिल हुए।। इस बार बिना...