भू-कानून पर राजनीति कर रही कांग्रेस:कौशिक

0
392
मदन कौशिक

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा है कि राज्य में भू-कानून को लेकर कांग्रेस राजनीति कर रही है। कांग्रेस का राज्य के हित से कोई लेना-देना नहीं है।

प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बयान में कहा कि कांग्रेस अपनी नाकामियों पर पर्दा डालने के लिए मुद्दे उछाल रही है। उसे इससे कुछ हासिल नही होगा। राज्य में भाजपा की सरकार बनते ही तिवारी सरकार के भू-कानून में परिवर्तन कर मजबूत भू-कानून पूर्व सीएम भुवन चंद खंडूरी लाए थे। उस समय कांग्रेस इसका विरोध कर रही थी। भाजपा शुरू से ही इसे लेकर संजीदा थी।

उन्होंने कहा कि अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी घोषणा कर चुके हैं कि सरकार भू-कानून को लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी के गठन का निर्णय ले चुकी है। मुख्यमंत्री भू-कानून को लेकर अधिक गम्भीर है और कह चुके हैं कि राज्य हित में जो बेहतर होगा सरकार वही करेगी। सरकार गंभीरता से इस पर कार्य कर रही है। प्रदेश के विकास की गति देकर भाजपा सरकार दोबारा पटरी पर लाई है। जनता कांग्रेस के कुशासन को नहीं भूल सकती है। कांग्रेस महज इसे मुद्दा बनाने की फिराक में है।