Page 223

कांग्रेस उपाध्यक्ष धस्माना ने मेलाधिकारी की नियुक्ति पर उठाए सवाल

सूर्यकांत धस्माना
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने प्रदेश सरकार से सवाल किया है कि पुराने मेलाधिकारी को पुन: उसी पद पर नियुक्त कर दिया है। अब कौन सा मेला है, जिसके लिए मेलाधिकारी की नियुक्त कर दी गई है। कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए धस्माना ने राज्य की भाजपा सरकार पर हरिद्वार महाकुंभ में हुए...

चोपता के निकट मस्तूरा में धंसा हाइवे

चोपता
भारी बरसात के कारण कुंड-चोपता-बद्रीनाथ हाइवे चोपता के निकट मस्तूरा में धंस गया है। हाइवे का लगभग पचास मीटर हिस्सा जमीन में धंसने से कल से आवाजाही बाधित है। पर्यटक फंसे हुए हैं। स्थानीय लोगों की आवाजाही भी बाधित है। हाइवे के दोनों छोर पर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। दो दिनों से अभी तक हाइवे को...

ऋषिकेश में कांग्रेस का तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय मंथन शिविर शुरू

कांग्रेस
राज्य के वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी का आज से ऋषिकेश में तीन दिवसीय चुनाव विचार मंथन शिविर शुरू हुआ। शिविर में कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए अभी से सक्रिय होने और घर घर जनसंपर्क कर भाजपा की कमियों के प्रति लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए। मंगलवार को शिविर...

दावा: कोरोना वायरस में बदलाव करने के दौरान चीनी लैब से हुआ था लीक

कोरोना
चीन के वुहान स्थित लैब से कोरोना वायरस के लीक होने का एक बार फिर से दावा किया गया है। दावे के मुताबिक चीन के वैज्ञानिकों द्वारा कोरोना वायरस में बदलाव करते समय ऐसा हुआ ताकि इस वायरस से मानव को संक्रमित किया जा सके। यह दावा अमेरिकी रिपब्लिकन की एक रिपोर्ट में किया गया है जिसमें कोरोना वायरस चीन...

उत्तराखंड में कोरोना कर्फ्यू 10 अगस्त तक बढ़ा

उत्तराखंड
उत्तराखंड सरकार ने कोरोना कर्फ्यू की अवधि को एक सप्ताह के लिए और बढ़ा दिया है। अब 10 अगस्त तक कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा। वर्तमान में यह अवधि मंगलवार तीन अगस्त की सुबह छह बजे खत्म हो रही है। इस दौरान राज्य सरकार ने कोई अतिरिक्त राहत नहीं दी है। ऐसे में जो नियम पिछले सप्ताह से लागू थे...

सरकार ने नहीं बनाया तो ग्रामीणों ने श्रमदान से बना डाला खेल मैदान

खेल
चमोली जिले के घाट विकास खंड के दूरस्थ गांव कनोल के ग्रामीण लंबे समय से खेल मैदान की मांग कर रहे थे। सरकार और प्रशासन की उदासीनता से आहत ग्रामीणों ने श्रमदान और स्वयं के संसाधनों से खेल मैदान का निर्माण कर लिया है। कनोल गांव में वर्ष 2013 की आपदा के दौरान गांव का जूनियर हाईस्कूल भूस्खलन की चपेट...

हरीश रावत ने जागेश्वर धाम में मारपीट के विरोध किया मौन उपवास

हरीश रावत
कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अल्मोड़ा के प्रसिद्ध धाम जागेश्वर धाम मंदिर में पुजारियों संग की गई भाजपा सासंद और नेताओं की अभद्रता के खिलाफ मौन उपवास रखकर विरोध किया। सोमवार को 18 ओल्ड मसूरी रोड पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत मौन व्रत पर बैठे। इससे पहले भगवान शिव को जल चढ़ाकर पूजा की। बताया गया है...

उत्तराखंड में नौवीं से 12 वीं तक के स्कूल खुले

स्कूल
उत्तराखंड में कक्षा 9 से लेकर 12 तक के स्कूल सोमवार से खुल गए।कोरोना काल की लंबी अवधि के बाद घरों से स्कूल जाते छात्र-छात्राओं में उत्साह देखने को मिला। शासन की एसओपी के पालन को लेकर स्कूल प्रशासन मुस्तैद दिखे।छात्रों का कहना है कि स्कूल आने पर खुशी हुई। उनके फ्रेंड्स काफी समय के बाद मिले। हम सब...

भू-कानून पर राजनीति कर रही कांग्रेस:कौशिक

मदन कौशिक
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा है कि राज्य में भू-कानून को लेकर कांग्रेस राजनीति कर रही है। कांग्रेस का राज्य के हित से कोई लेना-देना नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बयान में कहा कि कांग्रेस अपनी नाकामियों पर पर्दा डालने के लिए मुद्दे उछाल रही है। उसे इससे कुछ हासिल नही होगा।...

बरसात से पीपलकोटी के छह गांवों में भारी नुकसान

पीपलकोटी
चमोली जिले में हो रही मूसलाधार बरसात से ग्रामीण इलाके में तबाही हो रही है।शनिवार रात से रविवार सुबह तक हुई बरसात से पीपलकोटी के छह गांवों में भारी नुकसान हुआ है। काश्तकारों की भूमि बह गई है। आवासीय भवनों पर भी दरारें आ गई है। बेमरू गांव को जोड़ने वाला सड़क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। पीपलकोटी के मठ,...