Page 207

उत्तराखंड : मौसम की बेरुखी के चलते चमोली में लापता पर्वतारोहियों का रेस्क्यू आपरेशन बाधित

पर्वतारोही
त्रिशूल पर्वत पर फतह के लिए गए पर्वतारोहियों के दल की शनिवार को पूरे दिन खोजबीन चलती रही, लेकिन दिन भर बदलता मौसम पर्वतारोहियों की खोज और बचाव अभियान में बाधक बनता रहा। हालांकि नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) के प्रधानाचार्य ने घटनास्थल पर कुछ लोगों के दिखाई देने की बात कही है। परन्तु अभी तक किसी को रेस्क्यू नहीं...

दुनियाभर के वैज्ञानिकों के लिए संभावनाओं से भरपूर है लद्दाख एवं नैनीताल की वेधशाला

वेधशाला
नैनीताल की देवस्थल स्थित एशिया की दूसरी सबसे बड़ी 3.6 मीटर व्यास की ऑप्टिकल वेधशाला और लद्दाख में लेह के निकट हान्ले में स्थित भारतीय खगोलीय वेधशाला-आईएओ सहित पहाड़ की वेधशालाएं दुनियाभर में संभावनाओं से भरपूर वेधशालाएं बन रही हैं। हाल के एक अध्ययन में यह कहा गया है। ऐसा इसलिये कि यहां की रातें बहुत साफ होती हैं,...

देवभूमि के साथ वीरभूमि और तपोभूमि भी है उत्तराखंड : राजनाथ सिंह

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की पुण्यतिथि के अवसर पर पीठसैंण, पौड़ी गढ़वाल में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम में दीनदयाल उपाध्याय योजना के लाभार्थियों को चेक और ‘घस्यारी कल्याण योजना’ के लाभार्थियों को किट वितरित किए गए। इस दौरान रक्षा मंत्री ने उत्तराखंड को देवभूमि के साथ वीरभूमि और तपोभूमि भी बताया।...

पर्यटकों के लिए खुला राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क

राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क को लम्बे अंतराल के बाद शुक्रवार को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। हालांकि हर साल पार्क की सभी रेंजों को नवंबर महीने में खोला जाता है लेकिन कोरोना महामारी के कारण पिछले दो साल से बंद पार्क को पार्क प्रशासन द्वारा अक्टूबर महीने में ही खोल दिया गया है। कोरोना महामारी के कारण पिछले...

कैप्टन दूसरे का बन रहे मुखौटा : हरीश रावत

हरीश रावत
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह सेक्युलर हैं लेकिन वह दूसरे का मुखौटा बन रहे हैं। रावत ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में यह बात कही। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह सन् 1980 से हमसे जुड़े हुए हैं। बड़े भारी मन से यह कहना पड़...

बदमाशों व पुलिस के बीच मुठभेड़, चार आरोपित गिरफ्तार, एक सिपाही की मौत

मुठभेड़
हरिद्वार के रोडी बेलवाला में फरीदाबाद क्राइम ब्रांच और बदमाशों के बीच देर रात हुई मुठभेड़ का पुलिस ने चंद घंटों में ही खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से कार, नकदी व हथियार बरामद किए हैं। शहर कोतवाली में घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी...

केदारनाथ के यात्रियों के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू

हेली
केदारनाथ धाम के यात्रियों के लिए हेली सेवाओं के लिए स्वीकृति मिल गयी है। डीजीसीए ने फिलहाल 9 हेली सेवाओं को केदारनाथ धाम के लिए स्वीकृति प्रदान की है। हालांकि एक हेलीकॉप्टर एक दिन में केवल 24 यात्रियों को ही लेकर केदारनाथ धाम पहुंचेगा। सरकार की एसओपी के अनुसार एक दिन में केवल 800 के करीब तीर्थयात्री ही पंजीकरण के...

हिमालय संरक्षण का संदेश लेकर बामणी गांव के सोमेश साइकिल से निकले कन्याकुमारी

बामणी
हिमालय संरक्षण के संदेश के साथ शुक्रवार को बामणी गांव का सोमेश भंडारी भगवान बदरी विशाल का आशीर्वाद लेकर बदरीनाथ से कन्याकुमारी की साइकिल यात्रा पर निकल पड़े हैं। इस बार सोमेश देश के धार्मिक आस्था के केंद्रों से होते हुए यात्रा को पूर्ण करेंगे। शुक्रवार को बदरीनाथ मंदिर परिसर में बदरीनाथ के रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी और धर्माधिकारी भुवन...

श्री हेमकुंड साहिब के कपाट 10 अक्टूबर को बंद होंगे: नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा

हेमकुंड
उत्तराखंड में सिखों के विश्व विख्यात श्री हेमकुंड साहिब धाम के कपाट 10 अक्टूबर को दर्शनार्थियों के लिए बंद कर दिए जाएंगे। यह जानकारी श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने दी। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड सरकार और हाई कोर्ट के निर्णय अनुसार कोरोना काल देखते हुए कोविड-19 की गाइडलाइन के पालन में 18...

संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला आप नेता का बेटा

संदिग्ध
उत्तराखंड आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर के बेटे सिकंदर कलेर का शव जाखन स्थित एक होटल में मिला। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई इस मृत्यु की पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के साथ-साथ फारेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है। आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर का बेटा 24 वर्षीय सिकंदर कलेर...