उत्तराखंडः भारी बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ा, ऋषिकेश आरती स्थल सहित पुलिस की आपदा प्रबंधन चौकी डूबी
मौसम विभाग के साथ राज्य सरकार के आपदा प्रबंधन द्वारा पहाड़ों में वर्षा को देखते हुए अलर्ट जारी कर तमाम जरूरी प्रबंध किये जा रहे हैं। इस दौरान ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 20 सेंटीमीटर नीचे बह रहा है। जिसके चलते मंगलवार सुबह त्रिवेणी घाट पर गंगा आरती स्थल सहित आपदा प्रबंधन...
उत्तराखंड: वर्तमान रियायतों के साथ कोरोना बंदिशें 20 नवम्बर तक बढ़ीं
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण में नियंत्रण के वर्तमान रियायतों को जारी रखते हुए कोरोना बंदिशों को अगले एक माह के लिए और बढ़ा दिया गया है। कोरोना कर्फ्यू 19 अक्टूबर सुबह छह बजे समाप्त हो रही थी। शासन की ओर से मानक संचालन प्रकिया (एसओपी) जारी कर दी गई है।
मुख्य सचिव एसएस संधु की ओर से जारी एसओपी में...
बदरी-केदार हाइवे भी कई जगहों पर रहा बंद
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे सिरोबगड़ में बंद रहा। यहां पत्थर गिरने के कारण घंटों तक हाइवे खोला नहीं जा सका। कई यात्री और लोकल वाहन वैकल्पिक मार्ग से आवाजाही कर रहे हैं। अन्य कई जगहों पर भी पत्थर गिरने का खतरा बना रहा।
केदारनाथ हाइवे पर रुद्रप्रयाग संगम बाजार में फिर हादसा होते-होते टला। यहां पहाड़ी से पत्थर गिरने का सिलसिला जारी...
केदारनाथ की पहाड़ियों में बर्फबारी
रुद्रप्रयाग में बीती रात से लगातार बारिश हो रही है। सोमवार को भी दिनभर जिले के सभी स्थानों पर मूसलाधार बारिश होती रही। केदारनाथ की पहाड़ियों में बर्फबारी हुई जिससे यहां जोरदार ठंड होने लगी है। मौसम के चलते केदारनाथ में मौजूद तीर्थयात्रियों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
मुख्यालय सहित जिले के सभी स्थानों पर रविवार...
उत्तराखंड बारिश: तीन की मौत, दो घायल
उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण छप्पर गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। केदारनाथ में दो हजार अभी श्रद्धालु मौजूद हैं, जिन्हें सुरक्षित स्थानों पर रखा गया है।
सोमवार को सचिवालय स्थित राज्य आपदा कन्ट्रोल रूम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बारिश से बाधित राष्ट्रीय राजमार्ग...
बारिश से केदारनाथ की यात्रा अस्त व्यस्त
बीते दो दिनों से केदारघाटी में लगातार हो रही बरसात के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। केदारनाथ धाम जाने वाले तीर्थयात्री अपने कमरों में बंद होकर रह गए हैं। शासन और प्रशासन के निर्देशानुसार दो दिनों तक यात्रा को अस्थाई रूप से बंद किया गया है। हालांकि केदारनाथ धाम से वापस जाने वाले तीर्थ यात्री अपने गंतव्य...
उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक आफत की बारिश
उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक सोमवार को लगातार दूसरे दिन आफत की बारिश रुक-रुक जारी है। मौसम विभाग ने बारिश-तूफान को लेकर अगले 48 घंटे के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। केदारनाथ, बदरीनाथ सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी और बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
बारिश से जगह-जगह भूस्खलन और मार्ग पर पत्थरों के...
पंतनगर इंडस्ट्रियल स्टेट का नाम पूर्व मुख्यमंत्री एन डी तिवारी के नाम पर होगा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंतनगर में स्थित औद्योगिक क्षेत्र (इंडस्ट्रियल स्टेट) का नाम पूर्व मुख्यमंत्री पंडित नारायण दत्त तिवारी के नाम पर रखने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर, पंडित नारायण दत्त तिवारी के राज्य के प्रति योगदान को सम्मानित करने और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए पंतनगर...
उत्तराखंड : ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी शुरू, निचले इलाकों झमाझम बारिश से बढ़ी ठंड
एक दिन पूर्व चटकती धूप और गर्मी के बाद रविवार को मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। इससे ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई है और निचले इलाकों झमाझम बारिश से ठंड बढ़ गयी है। मौसम के बदले मिजाज से अन्नदाता फिर चिंतित हो गया है, क्योंकि उसकी फसल कटी रखी है।
मौसम विभाग ने पहले...
उत्तराखंड: कोरोनारोधी वैक्सीनेशन के पहले डोज का लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा
उत्तराखंड में कोरोनारोधी टीका की पहली डोज सभी पात्र लोगों को लगाने के निर्धारित लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। यह लक्ष्य तय समय दिसम्बर से तीन माह पहले पूरा कर लिया गया है। प्रदेश में पहला डोज 77 लाख 29 हजार 466 लोगों और दूसरा डोज 34 लाख से अधिक लोगों को लगाया जा चुका है।
रविवार...


























































