देहरादून की किरण दूबे को मिला बेस्ट एकट्रेस अर्वाड
देहरादून शहर की एक लड़की जिसने अपनी पहचान ना केवल सितारों की दुनिया मुंबई में सिल्वर स्क्रीन पर बनाई बल्कि हालीवुड में भी अपनी अलग पहचान बनाई है।आज किरण दुबे को सब उनके काम से जानते और पहचानते हैं।यह कहानी किरण दुबे की है जिन्होंने अपने 1990 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कहानी घर घर से की उसके...
मंदिरों को तुडवाने वाले मुगल बादशाह औरंगजेब ने आखिर क्यो बनाया मंदिर
काशीपुर। मंदिरों को तुडवाने वाले मुगल बादशाह औरंगजेब कि आखिर क्या मजबूरी थी जो उसको बनाना पड गया मंदिर, क्यों मंदिरों का विरोधी अचानक मान गया मंदिर बनवाने को और कहा बनाया औरंगजेबल ने मंदिर। काशीपुर का एक एतिहासिक मंदिर करता है उस इतिहास को बयां।
मुगल बादशाह औरंगजेब के बारे में अगर आपने कभी इतिहास में पढा होगा तो...
गधोली गांव में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ, आखिरकार पिंजरे में हुआ कैद
अल्मोड़ा। विकासखंड हलबाग के गधोली गांव में आतंक का पर्याय बने तेंदुए को आखिरकार पिंजरे में कैद कर ही दिया जिससे ग्रामीणों को बडी राहत मिली है । हालांकि अभी इस बात को लेकर अभी लोगों में असमंजस्य है कि यह वही तेंदुआ है या फिर दूसरा। बहरहाल आज शिकार की तलाश में वह दोबारा गांव पहुंचा तो पिंजरे...
जसपुरः नौनीहालों के पोषण का पैसा डकार गये अधिकारी
जसपुर। बाल विकास परियोजना के खाते से 23 लाख रुपये का फर्जी चेक बैंक में लगाने के मामले में जांच शुरू हो गई। शनिवार को रामनगर पुलिस ने परियोजना कार्यालय के कर्मचारियों व सीडीपीओ से पूछताछ की। साथ ही चेक कैसे बाहर आया, इसकी जानकारी जुटाई गयी। परियोजना अधिकारी ने साफ कहा कि मामले के मुख्य आरोपी को सामने...
काशीपुर, कानून की हथकडी मुजरिमों के लिए खिलौना
काशीपुर। आइपीएस प्रशिक्षु रचिता जुयाल ने कोतवाली में शस्त्रों का निरीक्षण करते हुए कई खामियां पायीं। आरोपियों को लगाई जाने वाली हथकड़ियां इतनी कमजोर मिलीं कि जिसे खोलकर कैदी आराम से भाग जाए। राइफलों में भी खराबी मिली। जिसपर प्रशिक्षु आइपीएस ने व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
आइपीएस प्रशिक्षु कोतवाल रचिता ने शनिवार को कोतवाली में राइफलें, एसएलआर,...
हल्द्वानी में मिड-डे-मील खाने से 10 विद्यार्थियों की तबीयत खराब
हल्द्वानी। मिड डे मील खाने से दस बच्चों की तबीयत खराब हो गयी। मामला गौलापार के प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर का है जहां पढ़ने वाले 10 विद्यार्थियों की शनिवार को मिड-डे-मील खाने से तबीयत खराब हो गई। छह बच्चों का इलाज डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में चल रहा है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार इन बच्चों की हालत स्थिर है।
प्राथमिक...
पुलिस हिरासत में मौत का मामला, एसडीएम पर आरोप मुकदमा वापस लेने का बना रहे दबाव
काशीपुर। पुलिस हिरासत में हुई जियाउद्दीन की मौत के मामले को लेकर जहां हाईकोर्ट सख्त है। वहीं पुलिस और प्रशासन द्वारा मृतक के परिजनों पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। यही नहीं पुलिस जहां घर में जाकर परिजनों को धमकी दे रही है, तो मजिस्ट्रीयल जांच करने वाले एसडीएम पर भी जांच प्रभावित करने और...
मैदान की गर्मी से पिथौरागढ़ होगा गुलज़ार
इस बार मैदान में अधिक गर्मी बढ़ने के कारण पहाड़ की खूबसूरत वादियों को दीदार करने वाले ट्रैकिंग दलों के अधिक आने के आसार हैं।अप्रैल माह से ट्रैकिंग दलों के आने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। सीमांत जिले में विगत कुछ वर्षों से ट्रैकिंग का शौक बढ़ा है। देश के विभिन्न राज्यों के ट्रैकर दल यहां आ रहे...
खाने में स्वाद बढ़ाते ”पत्थरों” का खत्म होता संसार
स्वादिष्ट और लज़ीज़ व्यंजन किसे अच्छे नहीं लगते, मगर क्या आप जानते हैं कि आधुनिक युग के उपकरण व्यंजनों का स्वाद बिगाड रहे हैं। जी हां आज के ज़माने की मिक्सी हमारे भोजन का जायका बिगाड़ रही है। कभी सिलबट्टे पर पिसे मसाले और चटनी की सुगंध और मसालों का स्वाद हमारे भोजन को लज़ीज़ बनाते थे मगर काम की आपाधापी और समय...
बढ़ती गर्मी से राहत के कुछ उपाय
मौसम के तेवरों के चलते उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों जैसे देहरादून में गर्मी के चलते लोगों के पसीने छूट गए।पिछले एक हफ्ते में उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में रिर्काड तोड़ गर्मी हुई है।
इस गर्मी से बचने के लिए डा.टम्टा और डा. संजय सरीन ने कुछ उपाय बताएं है जो आपको भीषण गर्मी में भी तरोताजा रह सकता हैः
क्या करेः
...
























































