प्रधानमंत्री के उत्तराखंड दौरे के लिये पुलिस कर्मियों की हो रही कोरोना जांच
उत्तराखंड में कोरोना के मामलों में एकाएक बढ़ोत्तरी हुई है, जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। राष्ट्रपति के दो दिवसीय प्रवास के दौरान पौड़ी के सात पुलिस कर्मियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया।
सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना को लेकर विशेष पहल प्रारंभ कर दी और इसकी जांच और कोरोना नियमों के अनुपालन पर प्रशासन ने पुन:...
कोरोना की तीसरी लहर को लेकर सरकार सतर्क: धामी
कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या और कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रॉन की दहशत के बीच उत्तराखंड शासन-प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। आज देर शाम सीएम आवास पर होने वाली उच्च अधिकारियों की बैठक में सरकार द्वारा राज्य में एक बार फिर कड़ी पाबंदियां लगाई जा सकती हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का इस बाबत कहना है कि...
विक्रम बिष्ट के स्वरोजगार माॅडल ने पलायन को दिखाया आईना
कुछ लोगों को पहाड़ आज भी पहाड़ सा नजर आता है वहीं दूसरी ओर हमारे बीच कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने बिना किसी शोर-शराबे के चुपचाप अपनी मेहनत और हौसलों से पहाड़ की परिभाषा ही बदल कर रख दी है। ऐसे लोग आज पलायन की पीड़ा से कराह रहे पहाड़ के लिए उम्मीद की किरण नजर आ रहे...
कर्नल कोठियाल ने किया 20 से 22 सीटों पर आप के जीत का दावा
आम आदमी पार्टी की ओर से चमोली जिले में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर रविवार को जोशीमठ और गोपेश्वर में तिरंगा यात्रा निकाली।
पार्टी के सीएम उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल ने जोशीमठ नृसिंह मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद चमोली में चुनावी समर का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने जोशीमठ और गोपेश्वर में भी जनसभा कर जन समर्थन मांगा। उन्होंने...
गंगा में बह रहा सीवर का पानी, मेयर को लोगों ने सुनाई खरी-खोटी
गंगा की अविरलता और निर्मलता यानी स्वच्छता पर अरबों रुपए बहाए जा रहे हैं, लेकिन मां गंगा की हालत नहीं सुधर पाई है। आलम तो ये है कि हरिद्वार के राम घाट पर सीवर का गंदा पानी सीधे गंगा में गिर रहा है, जिससे गंगा तो प्रदूषित हो रही है।
ऐसे में नमामि गंगे समेत स्वच्छ गंगा मिशन महज हवाई...
ट्रेन की चपेट में आने से हाथी के बच्चे की मौत
शनिवार की तड़के राजाजी टाइगर रिजर्व में मालगाड़ी की चपेट में आने से एक हाथी के बच्चे की मौत हो गयी। सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने बच्चे को पटरी से हटवाया और पोस्टमार्टम करवाया।
जानकारी के मुताबिक हाथियों का एक झुंड रेलवे लाइन को पार कर रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रही मालगाड़ी...
कोरोना वायरस का नया संस्करण ‘ओमीक्रॉन’ बना चिंता का कारण
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने दक्षिण अफ्रीका के बोत्सवना में मिले कोरोना वायरस के नए संस्करण बी.1.1.529 का नाम ओमीक्रॉन दिया गया है, जिसे चिंता का कारण (वैरिएंट ऑफ कंसर्न) बताया गया है। इस श्रेणी (वैरिएंट ऑफ कंसर्न) के वायरस को अत्यधिक संक्रामक माना जाता है। डेल्टा वैरिएंट को भी इसी श्रेणी में रखा गया था।
इस वैरिएंट के सामने...
प्रधानमंत्री की देहरादून में 4 दिसम्बर को जनसभा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तराखंड के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसके लिए चार दिसंबर को उनका उत्तराखंड प्रवास तय हो गया है। प्रधानमंत्री चार दिसंबर को देहरादून में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। पहले प्रधानमंत्री का 3 दिसम्बर का प्रवास प्रस्तावित था लेकिन अब यह चार दिसम्बर को होगा। यह जानकारी प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की...
वन विभाग में बड़ी संख्या में तबादले, प्रमुख वन संरक्षक का कार्यभार बदला
वन विभाग ने अपने अधिकारियों को बड़ी संख्या में इधर से उधर कर उनके कार्य क्षेत्र बदल दिए हैं। इस बदलाव का प्रभाव प्रमुख वन संरक्षक से लेकर अन्य अधिकारियों तक पड़ा है।
शासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार वन विभाग के मुखिया राजीव भरतरी को हटाकर उनकी जगह विनोद कुमार को लाया गया है। राजीव भरतरी को उत्तराखंड...
उत्तराखंड कोरोना: देहरादून में दो इलाके कंटेनमेंट जोन घोषित
कोरोना संक्रमण बढ़ने पर दून के दो इलाके फिर कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए हैं। दोनों इलाकों में बुधवार को कोरोना के कई-कई पाजिटिव केस सामने आए थे। जानकारी के मुताबिक फरवरी महीने से अब तक जिले में कोरोना को लेकर कोई कंटेनमेंट जोन नहीं बना था। जिलाधिकारी डा. आर राजेश कुमार ने दून में शहरी क्षेत्र में दो...


























































