स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में हरिद्वार 41 पायदान लुढ़का
स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के परिणाम जारी हो चुके हैं। हरिद्वार नगर निगम इस बार 244 वें स्थान से फिसलकर 285 पर आ गया है।
हरिद्वार की ये स्थिति तब है जब यहां पर कुंभ के दौरान स्वच्छता और साफ-सफाई के नाम पर करोड़ों रुपए पानी की तरह बहाए गए थे। इसके बाद भी हरिद्वार नगर निगम स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 में रैंकिंग...
आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी, श्री उद्धव जी श्री कुबेर जी का पांडुकेश्वर प्रस्थान
श्री बदरीनाथ धाम 21 नवंबर आज प्रात:आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी, श्री उद्धव जी, श्री कुबेर जी की डोली पांडुकेश्वर/ जोशीमठ प्रस्थान किया। कल 20 नवंबर को श्री बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु बंद हो गये। जबकि चारधामों में श्री केदारनाथ, श्री गंगोत्री, श्री यमुनोत्री धाम के कपाट पहले ही बंद हो गये। अब शीतकालीन गद्दी स्थलों...
बदरीनाथ में तेजी से गिर रहा तापमान, बर्फ की शक्ल में जमने लगा पाला
बदरीनाथ धाम में तेजी से तापमान में गिरावट आने लगी है। यहां गिरते तापमान का आलम यह है कि अब धाम में नमी वाले स्थानों पर पाला बर्फ की शक्ल में जमने लगा है। तालाबों और रुके हुए पानी के ऊपर पाले की परत जमने लगी है। पेड़-पौधों पर गिरने वाली ओंस भी जमकर बर्फ की तरह दिखाई दे...
मां के साथ घास काटते हुए मिली एवरेस्ट फतह करने की प्रेरणाः शीतल राज
एवरेस्ट के साथ सबसे कम उम्र की कंचनजंघा चोटी विजेता तथा हाल ही में देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों साहसिक खेलों का सबसे बड़ा तेंजिंग नोर्गे पुरस्कार जीतने वाली ‘माउंटेन गर्ल’ शीतल राज को संस्था ‘रन टु लिव’ संस्था ने सम्मानित किया।
इस मौके पर पूछे जाने पर कि कमजोर नजर आने वाली कद-काठी के बावजूद उन्होंने पर्वतारोहण...
सरकार ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का निर्णय लिया है: प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार ने तीनों कृषि कानुनों को वापस लेने का निर्णय लिया है। इससे पहले प्रधानमंत्री ने देशवासियों को देव दीपावली और गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का प्रयास हमेशा किसानों के जीवन को आसान बनाना...
उत्तराखंड : कांग्रेस नेता खुर्शीद के आवास पर हमला करने वाले चार आरोपित गिरफ्तार
15 नवंबर 2021 को पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के भवाली थानांतर्गत प्यूड़ा सतखोल स्थित कॉटेज हुई आगजनी एवं फायरिंग के मामले में पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में कोतवाली भवाली में भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 148, 452, 436 व 504 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया...
उत्तराखंड: 21 सालों की परिसंपत्तियों का लंबा विवाद सुलझा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर 21 सालों से चली आ रही दोनों राज्यों की विभिन्न विभागों की 20 हजार करोड़ की परिसंपतियों का लंबा विवाद सुलझा लिया है। इसके लिए धामी ने मुख्यमंत्री योगी को उत्तराखंड की जनता की ओर से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारा बड़े और...
चार धाम हक-हकूकधारी महापंचायत 15 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
चार धाम हक-हकूकधारी महापंचायत उत्तराखंड ने ऐलान किया है कि वह भाजपा सरकार को हराने के लिए 15 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने यह निर्णय भाजपा सरकार के तीर्थ पुरोहितों के ऊपर देवस्थानम बोर्ड बनाकर थोपे जा रहे काले कानून को समाप्त न किए जाने को लेकर किया है।
यह जानकारी महापंचायत के अध्यक्ष कृष्णकांत कोठियाल, मंत्री हरीश डिमरी और...
चाइल्ड फ्रेन्डली सिटी बनाने की तैयारियां तेज, पांचवां मिशन पहुंचा दून
स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत देहरादून को चाइल्ड फ्रेन्डली सिटी बनाने की तैयारियां जोरो पर है। फुटफाट और स्कूल को बच्चों के अनुकूल डिजाइन को तैयार किया जा रही है। इसके लिए बुधवार को पुणे से आई राष्ट्रीय विशेषज्ञ प्रांजली देशपाण्डे ने देहरादून में सिटीस परियोजना के क्रियान्वयन के लिए स्थलीय निरीक्षण कर कॉनसैपचुअल डिज़ाइन को अन्तिम रूप दिया।
बुधवार को...
गंगोत्री सीट से चुनाव लड़ेंगे आप के अजय कोठियाल: मनीष सिसोदिया
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी के सीएम पद के उम्मीदवार कर्नल (सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल उत्तरकाशी जिले की गंगोत्री विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे।
मीडिया से मुखातिब होते हुए सिसोदिया ने कहा कि भाजपा- कांग्रेस ने पहाड़ की अवधारणा के अनुरूप विकास करने में असफल रहे हैं। उत्तराखंड की जनता को कर्नल कोठियाल...



























































