बेरहम मां ने नवजात को नाली में फैंका
बेटी को जन्म देते ही एक बेरहम मां ने उसे दुनिया से विदा कर दिया। बेटी को नाले में बहा दिया। नवजात बच्ची का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। लोकलाज के भय से नवजात को नाले में फेंकने की आशंका जताई जा रही है।
रुद्रपुर के ट्रांजिट...
अतिथि शिक्षकों की आंदोलन की चेतावनी
अतिथि शिक्षकों ने प्रदेश सरकार पर गुमराह करने का आरोप लगाते हुए प्रदेश व्यापी आंदोलन की चेतावनी दी है। शिक्षक संघ कार्यालय, रामनगर में हुई बैठक में अतिथि शिक्षकों ने आरोप लगाया कि भाजपा के विजन डाक्यूमेंट और राज्यपाल के अभिभाषण के अनुरूप अतिथि शिक्षकों का समायोजन नहीं किया गया है।
वक्ताओं ने दो टूक कहा कि सरकार यदि पूर्ववर्ती अतिथि...
बद्रीनाथ धाम के खुले कपाट,राष्ट्रपति ने की पूजा अर्चना
विधि विधान व वैदिक मंत्रोचारण के बीच भगवान बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। राष्ट्रपति डॉ. प्रणब मुखर्जी ने बदरीनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की । ब्रह्ममुहूर्त में 4.15 बजे श्रद्धालुओं के लिए बदीरनाथ मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही चार धाम यात्रा पूरी तरह से शुरू हो चुकी है। अब आगामी छह माह...
देवभूमि को बारी फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट फिल्म का खिताब
सर्बियन डायरेक्टर गोरान पैसकलविच द्वारा निर्मित फिल्म देवभूमि जिसमें विक्टर बैनर्जी ने मुख्य किरदार निभाया है, इस फिल्म ने ईटली के बारी फिल्म फेस्टिवल में इंटरनेशनल पैनोरामा कंपटिशन में बेस्ट फिल्म का खिताब जीता है।
इस फिल्म मे हिन्दी, गढ़वाली व अंग्रेजी भाषा का प्रयोग किया गया हैं। पूरी फिल्म गढ़वाल के गुप्तकाशी क्षेत्र में शूट की गई है।फेस्टिवल में अवार्ड मिलने...
गुरुद्वारे के दानपात्र से चोरी सीसीटीवी में कैद हुई हरकत
रुद्रपुर के बगवाड़ा गांव के गुरुद्वारे में घुसकर देर रात दो युवकों ने गुल्लक पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की इस घटना से इलाके में दहशत है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज देखी तो उसमें दो युवक कैद मिले। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। शुक्रवार की सुबह सिख...
राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने राजभवन में किया रात्रि भोज
राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के दो दिन के उत्तराखंड दौरे पर आने के बाद उनके स्वागत में रात के भोजन का आयोजन किया गया। राष्ट्रपति के राजभवन में आगमन के अवसर पर रात्रि भोज का आयोजन किया गया, जिसमें राज्यपाल डा कृष्ण कान्त पाल सहित मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधायक चमोली, पुष्कर सिंह धामी, मुख्य सचिव एस रामास्वामी व बाबा...
मुख्यमंत्री का सचिवालय पर छापा,कर्मियों में हड़कंंप
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सचिवालय का औचक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री लगभग 9ः35 पर अचानक सचिवालय पहुंचे और विभिन्न विभागों में जाकर अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की। निरीक्षण के दौरान गृह अनुभाग 1,2,5,6 व 7, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अनुभाग 3,4 व 5, उच्च शिक्षा अनुभाग 3, ऊर्जा अनुभाग 1, कार्मिक अनुभाग 1 व 2 के अनुभाग...
35 से अधिक सीटर बस नहीं आयेंगी नैनीताल
हाई कोर्ट ने नैनीताल में यातायात व पार्किग से संबंधित रिपोर्ट सोमवार तक कोर्ट में पेश करने के आदेश पारित किए हैं। साथ ही नैनीताल आने वाली 35 सीट से अधिक वाली बसों को काठगोदाम व कालाढूंगी में रोकने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट के आदेश के बाद नैनीताल में 35 से अधिक सीटों वाली बसों के संचालन पर...
प्राथमिक विद्यालय सिरोलीकला में मिड-डे मील में गड़बड़ी
प्राथमिक विद्यालय सिरोलीकला, किच्छ में मिड-डे मील में गड़बड़ी पाए जाने के बाद जिलाधिकारी के आदेश पर प्रधानाध्यापक खलीक अहमद का तबादला प्रशासनिक आधार पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय हसनपुर सितारगंज कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक डीसी सती ने इस आशय का आदेश जारी कर दिया है। वहीं, प्रधानाध्यापक जार्ज दिए बिना ही चिकित्सा अवकाश पर चले...
सैनिटरी नैपकिन के विषय में रेखा आर्य ने अरुण जेटली को लिखा पत्र
सैनिटरी नैपकिन पर किसी तरह का कर नहीं लगना चाहिए और राज्य में इसको बढ़ावा दिया जाना चाहिए, लिहाजा उत्तराखंड की महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली से सैनिटरी नैपकिन को टैक्स के दायरे से बाहर रखने की मांग की है।
इसके लिए राज्य की महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री रेखा...


























































