Page 1901

सीपी सिंह बनें उत्तराखंड बसपा के नए प्रदेश प्रभारी

उत्तराखंड चुनाव में मिली करारी हार के बाद बसपा ने उत्तराखंड की जिले व विधानसभा की सारी इकाइयां भंग कर दी हैं। प्रदेश प्रभारी नसीमुद्दीन सिद्दीकी की जगह अब सीपी सिंह को प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। वह पहले बसपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। हालांकि, प्रदीप जाटव की प्रदेश प्रभारी के पद पर तैनाती...

बैठकों में बिना तैयारी के पहुंचे अधिकारियों पर बरसे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोमवार को उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड के बीच परिसम्पत्तियों के बंटवारे के मामलों की समीक्षा की।बैठक में कुछ विभागों के अधिकारियों द्वारा बिना तैयारी के आने पर सीएण नाराज हुए और अधिकारियों को अपने काम करने का तरीका सुधारने की वाॅर्निंग दी। उन्होंने कहा कि अगली बार ऐसी लापरवाही पर सीधे निलंबन की कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने...

बीईओ ना हटाया तो ग्राम प्रधान करेगी आत्महत्या

ग्राम पंचायत मिस्सरवाला, काशीपुर की प्रधान शाहजहां ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को हटाने की मांग की। कहा कि वह गांव में विकास कार्यो में अवरोध पैदा कर रहे हैं। यदि 15 दिन में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो पद से वह त्याग पत्र देगी और बीईओ, जसपुर कार्यालय में 25 मई को आत्मदाह...

बुर्का पहन ज्वैलर्स की दुकान से लाखों के गहनों पर किया हाथ साफ

ग्राहक बनकर आई छह बुर्काधारी महिलाओं ने लाखों के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। महिलाओं के जाने के बाद जब सराफा व्यापारी ने आभूषण देखे तो उसके होश उड़ गए। उसने सीसीटीवी कैमरा खंगाला तो उसमें महिलाओं की सारी करतूत साफ दिखाई दी।गदरपुर के सराफा व्यापारी ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज कराया...

जांच में खुलेगा कैदी की मौत का रहस्य

डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में छह अप्रैल को एक कैदी की मौत के मामले में जांच शुरू हो गई है। जिलाधिकारी दीपेंद्र चौधरी ने एसडीएम एपी बाजपेयी को जांच को सौंप दी है। ऊधमसिंह नगर के इस्लामनगर बसई निवासी, अकील की छह अप्रैल को इलाज के दौरान डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में मौत हो गई थी। एसडीएम का...

अब उत्तराखंड में चीड़ की पत्तियों से बनेगा कागज

उत्तराखंड सरकार ने अब चीड़ के पत्तों से कागज बनाने की तैयारी कर ली है। इस योजना के लिये सोमवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और हंस फाउंडेशन के अधिकारियों के बीच बैठक हुई। मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि चीड़ की पत्तियों से कागज बनाने की योजना बनाई जा रही है और आने वाले समय में इसे मनरेगा से जोड़ा...

सड़क पर महिलाओं ने बहाई शराब

 उत्तराखण्ड में नैनीताल जिले के बेतालघाट क्षेत्र में शराब की दूकान का विरोध कर रही महिलाओं ने उग्र प्रदर्शन करते हुए हजारों शराब और बीयर की बोतलों को फोड़ दिया । इस घटना को बेतालघाट पुलिस ने तमाशबीन बनकर केवल देखा । नैनीताल से लगभग 45 किलोमीटर दूर पहाड़ी क्षेत्र बेतालघाट में पिछले कई दिनों से महिलाऐं शराब की...

स्कूल बस में करता था नाबालिक से छेडछाड़

एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला रामनगर मे सामने आया है।  स्कूल बस का परिचालक छात्रा के साथ छेड़खानी करता था। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गार्डन वैली पब्लिक स्कूल में नगर निवासी पांच वर्षीय छात्रा एलकेजी में पढ़ती है। आरोप है कि बस का चालक छात्रा के साथ एक सप्ताह से छेड़खानी करता था। वह...

छोटे-बड़े मंदिरों को पर्यटन मैप में लाने की नई पहल

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज द्वारा धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दिये जाने तथा उत्तराखण्ड प्रदेश में स्थित छोटे बड़े मंदिरों को पर्यटन के मानचित्र में सम्मिलित करने के उद्देश्य से विशेष पहल की जा रही है । इसी क्रम में चमोली जिले में स्थित श्री लाटू देवता धाम जो कि नन्दा देवी यात्रा मार्ग के वाण क्षेत्रों में है, के...

पानी के लिए मचा हाहाकार

गर्मी आते ही बागेश्वर मे पानी के लिए हाहाकार मच गया है। शहर से लेकर गांव तक खाली बर्तन लिए लोगों की भीड़ नौलों और धारों पर दिख रही है। जल संस्थान की कसरत भी इस दौरान तेज हो गई है। पानी के लिए टैंकरों के साथ ही रोटेशन मे पानी दिया जा रहा है। जिले में पानी की...