अबाकारी नीति पर सरकार पर जमकर बरसी इंदिरा हृदयेश
सरकार की नई आबकारी नीति पर शुक्रवार को कांग्रेस की नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हदयेश ने प्रेस वार्ता कर जमकर हमला बोला। बता दें कि नई आबकारी नीति के तहत पहाड़ी जिलों में शराब के ठेकों को सुबह 12 बजे से सांय 6 बजे तक खोलने के आदेश दिये गये है। जिस पर आज इंदिरा ह्रदयेश ने इसका विरोध...
19 मई से दून में शुरु हुआ तीन दिवसीय देवभूमि मास्टर बैडमिंटन लीग
जेपी बैडमिंटन एकेडमी, बंजारावाला, देहरादून मेें आज देवभूमि क्लब और जे.पी. बेडमिंटन एकेडमी ने 19 मई से शुरु होकर 21 मई 2017 तक आयोजित होने वाली मास्टर लीग प्रतियोगिता का शुभारम्भ शहरी विकास मंत्री, मदन कौशिक के हाथों से किया गया। उदघाटन समारोह की अध्यक्षता उत्तरांचल बैडमिंटन एशोसियेशन के प्रदेशाध्यक्ष ए.डी.जी अशोक कुमार ने की।
प्रतियोगिता में देश की आठ...
23 लाख के पुराने नोट पकडे़
एक हजार व पांच सौ के पुराने नोट बदलने की फिराक में घूम रहे तीन युवक एनआरआइ के झांसे में फंस गए। उन्होंने एसओजी कर्मी को एनआरआइ समझकर पुराने नोट बदलने की गलती की। इससे तीनों पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पकड़े गए युवकों में से दो के पास से करीब 23 लाख रूपये पुरानी करेंसी बरामद हुई है।...
एएनएम नियुक्ति का रास्ता साफ
हाई कोर्ट ने एएनएम भर्ती मामले प्रकरण पर सरकार की ओर से जारी नियुक्ति प्रक्रिया जारी रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही तीन पद रिक्त रखने को कहा है। हरिद्वार निवासी अर्चना व अन्य ने विशेष अपील दायर कर एकलपीठ के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें सिर्फ विज्ञान वर्ग के अभ्यर्थियों का ही एएनएम पदों पर चयन...
खनन पट्टों को निरस्त करने का आदेश खारिज
कांग्रेस सरकार में चार जिलों में जारी खनन पट्टों को निरस्त करने के भाजपा सरकार के शासनादेश को हाई कोर्ट, नैनीताल ने रद कर दिया है। साथ ही कोर्ट ने इस शासनादेश को पूरे राज्य में प्रभावी बनाने संबंधी शासनादेश के क्रियान्वयन पर रोक भी लगा दी है। कोर्ट के इस निर्णय से सरकार को करारा झटका लगा है।
सरकार...
चीन के करीब पुहंचा भारत
पिथौरागढ़ जिले का सीमांत गांव दुक्तू। शीतकाल के चार महीने बर्फ से लकदक रहने वाले इस गांव के लोग ठंड शुरू होते ही परिवार, राशन और मवेशियों को लेकर 78 किमी नीचे धारचूला घाटी आ जाते हैं। गर्मियां शुरू होते फिर शुरू होता है इनका माइग्रेशन। ये वापस आकर गांव को फिर गुलजार कर देते हैं, लेकिन भारत-तिब्बत सीमा...
इंश्योरेंस के पैसों के लिए पत्नी की हत्या
कर्ज में डूबे युवक ने पत्नी के बीमे की रकम हड़पने के लिए अपने साथी के साथ मिलकर जीवनसंगिनी को ही मौत के घाट उतार दिया। शातिर दिमाग युवक ने घटना को हादसे का रूप देने के लिए शव को जीने के नीचे डाल दिया। शुरुआती पूछताछ में ही पुलिस ने घटना का खुलासा कर दोनों को गिरफ्तार कर...
नहीं थम रहा गुलदार का आतंक,वन दरोगा को ही बनाया निवाला
ऋषिकेश के रायवाला में राजाजी पार्क की मोतीचूर रेंज में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिन प्रतिदिन गुलदार के हमले बढ़ते जा रहे हैं। इस बार गुलदार ने अपना निवाला चीला रेंज में तैनात आनंद सिंह को बनाया है। गुरुवार देर रात करीब 9:00 बजे वन दरोगा आनंद सिंह ड्यूटी के बाद अपने घर सत्यनारायण कॉलोनी...
ले.जनरल बीएस नेगी ने सीमांत क्षेत्र का किया दौरा
सेना की मध्य कमान के प्रमुख ले.जनरल बीएस नेगी ने गुरुवार को सीमांत क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने सेना अधिकारियों से पिथौरागढ़ क्षेत्र में की गई आपरेशनल एवं प्रशासनिक तैयारियों की जानकारियां ली। उन्होंने सीमा पर तैनात जवानों का हौसला बढ़ाया। सीमांत क्षेत्र में पहुंचे ले.जनरल बीएस नेगी का सेना के अधिकारियों ने स्वागत किया।
ले.जनरल नेगी ने सीमा क्षेत्र...
तो अब जैकी दादा देगें उत्तराखंड आने का न्यौता
उत्तराखण्ड में अब पर्यटकों को फिल्म अभिनेता जैकी श्रोफ आमंत्रित करेंगे, जिसके लिए प्रदेश सरकार ने विशेष वेबसाईट बनाकर पर्यटकों को लुभाने के लिए प्रचार प्रसार किया है। रुद्रपुर में एक कार्यक्रम के दौरान जैकी श्रोफ ने बताया कि उत्तराखण्ड उनकी पहले से ही पसंदीदा जगहों मे से रहा है और उनको अब उत्तराखण्ड के लिए काम करने का...



























































