प्रोफेसर ने 15 साल पहाड़ में नौकरी करने के बाद 50 की उम्र में ले ली सेवानिवृत्ति
हल्द्वानी महाविद्यालय में हिंदी के प्राध्यापक हैं डॉ.संतोष मिश्र। 1971 में प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश में पैदा हुए। 1997 में राजकीय महाविद्यालय स्याल्दे अल्मोड़ा में हिन्दी प्राध्यापक के रूप में सेवा में आए। 15 वर्ष पहाड़ की सेवा की। 2012 से अब तक यानी करीब 9 वर्ष एमबीपीजी हल्द्वानी में अध्यापनरत रहे। अभी 50 वर्ष के हैं। चाहते तो 2036...
सलमान खुर्शीद के बंगले पर फायरिंग मामले में आरोपित की जमानत अर्जी खारिज
कांग्रेस नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की कोठी में आगजनी के मामले में आरोपित की जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने जमानत अर्जी खारिज कर दी है।
दरअसल, 15 नवंबर को जनपद के ग्राम सतखोल पोस्ट प्यूड़ा में कांग्रेस नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की कोठी पर आगजनी की घटना हुई थी। इस मामले में पुलिस ने...
हरीश रावत के हाथ में ही होगी चुनाव प्रचार की कमान, गहलोत होंगे पर्यवेक्षक
उत्तराखंड में कांग्रेस के खेमे में मंडरा रहे संकट का समाधान हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में कांग्रेस का चुनाव प्रचार अभियान चलेगा और चुनाव नतीजों बाद मुख्यमंत्री का फैसला किया जायेगा। आज शीर्ष नेतृत्व से मिले आश्वासन के बाद रावत के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। इसके साथ ही रजस्थान के मुख्यमंत्री...
कांग्रेस मुख्यालय पर हरीश समर्थकों और महामंत्री के बीच मारपीट
विधानसभा चुनाव की आहट होते ही उत्तराखंड कांग्रेस की गुटबाजी उभरने लगी है। शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय पर हरीश और प्रीतम गुट के कार्यकर्ता के बीच हाथापाई हो गई।शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शाह और हरीश रावत के समर्थकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इससे पहले लोग समझ...
हरिद्वार : भड़काऊ भाषण को लेकर जितेंद्र त्यागी के खिलाफ केस दर्ज
धर्मनगरी हरिद्वार के वेद निकेतन आश्रम में हुई धर्म संसद में दिए गए भड़काऊ भाषणों के सोशल मीडिया पर वायरल हो जाने के बाद उत्तराखंड पुलिस ने ज्वालापुर के स्थानीय निवासी गुलबहार खान की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए हरिद्वार नगर कोतवाली में वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र त्यागी व कई अन्य के खिलाफ धारा 153 ए में मुकदमा दर्ज...
हाईकोर्ट का प्रधानमंत्री व चुनाव आयुक्त से कोरोना की तीसरी लहर के चलते चुनाव टालने का अनुरोध
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने देश व विदेशों में कोरोना के नये वेरिएन्ट ओमिक्रान के बढ़ते प्रभाव को लेकर आज देश के प्रधानमंत्री व चुनाव आयुक्त से अनुरोध किया है कि वह उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में इस तीसरी लहर से जनता को बचाने के लिए राजनीति पार्टियों द्वारा भीड़ एकत्रित कर चुनावी रैलियों पर रोक लगाए।...
उत्तराखंड सरकार कोरोना की तीसरी लहर से निपटने को तैयारः डॉ. धनसिंह रावत
उत्तराखंड में कोरोना की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर सरकार ने पूरी तैयारियां कर ली है। कोरोना के नये वेरिएन्ट ओमिक्रोन से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट कर दिया गया है। राज्य की सीमाओं, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर कोरोना टेस्टिंग बढ़ाये जाने के निर्देश अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। राज्य में कोरोना संक्रमितों...
नैनीताल पहुंचे इंडियन आइडल फेम पवनदीप और अरुणिता
इंडियन आइडल का सीजन-12 जीतने से अधिक शो की सह प्रतिभागी अरुणिता कांजीवाल से संबंधों को लेकर चर्चा में चल रहे उत्तराखंड के गायक पवनदीप राजन अब नैनीताल में देखे गए हैं। वह बुधवार शाम यहां पहुंचे और नगर के प्रसिद्ध मनु महारानी होटल में ठहरे।
मनु महारानी होटल के महाप्रबंधक नरेश गुप्ता ने बताया कि उनके साथ कुछ और...
कोविड से जुड़ी तैयारियों में कमी न आने दें राज्य : केन्द्र
केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सलाह दी है कि वे नए संस्करण ओमिक्रोन के मद्देनजर कोविड-19 से लड़ने के लिए अपनी तैयारियों में कमी न आने दें।
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस (वीसी) के माध्यम से राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के स्वास्थ्य सचिवों और एनएचएम एमडी के साथ टीकाकरण की प्रगति...
निर्वाचन आयोग की उच्च स्तरीय टीम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
मुख्य निर्वाचन आयुक्त की अध्यक्षता में गुरुवार को भारत निर्वाचन आयोग की उच्च स्तरीय टीम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस मौके पर आयोग ने ऑनलाइन पोस्टर डिजाइन प्रतियोगिता भी लांच की।
उत्तराखंड में होने वाले आगामी सामान्य विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा के लिए भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा, निर्वाचन...


























































