कांग्रेस मुख्यालय पर हरीश समर्थकों और महामंत्री के बीच मारपीट

    0
    262
    हरीश

    विधानसभा चुनाव की आहट होते ही उत्तराखंड कांग्रेस की गुटबाजी उभरने लगी है। शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय पर हरीश और प्रीतम गुट के कार्यकर्ता के बीच हाथापाई हो गई।

    शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शाह और हरीश रावत के समर्थकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इससे पहले लोग समझ पाते दोनों गुटों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद दोनों गुट के समथकों आमने सामने आ गए। किसी तरह बीच बचाव कर दोनों गुटों को शांत कराया गया। संगठन महामंत्री मथुरा दत्त जोशी ने दोनों गुट को शांत कराया। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना निंदनीय है आगे से ऐसी घटना नहीं चाहिए। मामले में संलिप्त लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में हरीश समर्थकों ने राजेंद्र शाह पर हरीश रावत को गाली देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पार्टी मुख्यालय में इतने बड़े नेता को गाली देना ठीक नहीं है। इसी के बाद विवाद बढ़ गया।

    राज्य में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस में अंदरूनी कलह पार्टी के लिए मुसीबतें खड़ी कर सकती है।पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के एक ट्वीट से उत्तराखंड की सियासत में भूचाल आ गया था। अब प्रीतम सिंह गुट के करीबी महामंत्री राजेंद्र शाह के साथ मारपीट के बाद कांग्रेस की अंतर्कलह बढ़ सकती है।