Page 1805

उत्तराखंड में आफत की बारिश, पांच की मौतः महिला बही

उत्तराखंड
शुरुआती दौर में ही मानसून पहाड़ों पर कहर बरपाने लगा है। चमोली, अल्मोड़ा और देहरादून जिले में बादल फटने से खासा नुकसान हुआ है। कई घरों में मलबा घुस गया, जबकि खेतों में खड़ी फसल तबाह हो गई। इसके अलावा प्रदेश में देहरादून और पिथौरागढ़ जिले में पांच लोगों की मौत भी हुई है। ग्रामीण क्षेत्रों में सौ से...

जर्जर स्कूल छोड़ टिन के नीचे पढ़ने को मजबूर छात्र

भारी बारिश से स्कूली बच्चों के लिए मुसीबत बनी हुई है। आलम यह है कि छोटे बच्चे जर्जर स्कूलों में पढ़ाई करने को मजबूर हैं। इतना ही नहीं कई स्कूलों में यह बच्चे जान हथेली पर रखकर ज्ञान प्राप्त कर रहे हैं, हालांकि शिक्षा विभाग स्कूलों की मरम्मत जल्द कराने के दावे कर रहा है। राज्य के कई स्कूलों में...

अधिकारी रहें अलर्ट: डीएम एस.ए मुरूगेसन

देहरादून डीएम, एस.ए मुरूगेसन ने जनपद में दो दिनों से हो रही भारी वर्षा से हुई क्षति के सम्बन्ध में अधिकारियों को अलर्ट रहने तथा नदी किनारे निवास कर रहे लोगों को अनाउसमेन्ट कर अन्य सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने के निर्देश दिये। डीएम ने रिस्पना नदी का जलस्तर बढने से जगह-जगह क्षतिग्रस्त हुए पुराने पुश्ते के सम्बन्ध में...

एबीसीडी 3 में भी नजर आएंगे प्रभुदेवा

डांस डायरेक्टर रिमो डिसूजा के निर्देशन में बनी फिल्म एबीसीडी की तीसरी कड़ी शुरू होने जा रही है और इसको लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस फिल्म की पहली दो कड़ियों में अभिनय करने वाले साउथ के प्रभुदेवा इस बार भी बतौर एक्टर इस फिल्म का हिस्सा होंगे। रिमो डिसूजा का कहना है कि, 'फिल्म के तीसरे हिस्से के...

अपने मुख्यमंत्री से नहीं मिल पा रहे भाजपा कार्यकर्ता, विधायकों का धैर्य अब जवाब देने लगा

उत्तराखंड में भाजपा की सरकार जरुर है, लेकिन कार्यकर्ता अब भी संतुष्ट नहीं है। इसका कारण उनको उच्च स्तर पर सम्मान न मिल पाना है। दर्जनों वरिष्ठ कार्यकर्ता ऐसे हैं, जो अपने मुख्यमंत्री से मिलने के लिए भी निरंतर प्रयास कर रहे हैं पर उन्हें मिलने तक का मौका नहीं मिल पा रहा है। चार मंत्रियों की कांग्रेसी पृष्ठभूमि होने...

अमरनाथ यात्रा पर हुए हमले के बाद कांवड़ यात्रा के लिए चौकसी शुरू  

अमरनाथ यात्रा पर हुए हमले के बाद आतंकी अलर्ट के चलते तीर्थ नगरी ऋषिकेश में चौकसी बढ़ा दी गयी है  नीलकंठ यात्रा के लिए बड़ी संख्या में शिवभक्त कावड़िए ऋषिकेश का रुख करने लगे है।  जिसके चलते प्रशसान भी मुस्तैद हो गया है। पुलिस ने सीसी टीवी के जरिये पेनी नजर रखनी शुरू कर दी है। सावन के माह की सबसे...

सीवर लाइन के गटर से मिले 2 शव

देहरादून के पॉश कॉलोनी, पॉम सिटी इलाका, जोकि पटेलनगर थाना क्षेत्र में अाता है वह सीवर लाइन के गटर से दो शव मिलने से सनसनी फ़ैल गयी। दोनों शव 25 फीट गहरे गटर में थे अौर  करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनों शवों की शिनाख्त करवाई तो पता चला कि दोनों मृतक युवक, अजय और गुड्डू ब्रह्मपुरी के...

1.25 करोड़ रुपये की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

एसएसपी के निर्देशन में देहरादून जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत 1 अभियुक्त सरबजीत, उम्र 28 को अवैध 5 किलोग्राम अफीम सहित नंदा की चौकी प्रेमनगर से धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई। अभियुक्त द्वारा प्रारम्भिक पूछताछ में बताया कि अभियुक्त की दिल्ली में पढ़ाई के दौरान जौनसार छेत्र...

खुदकुशी करने वाले किसान के परिजनों को मिली छह लाख की सहायता

खटीमा क्षेत्र के कंचनपुरी पचपेरा में आत्महत्या करने वाले किसान के परिजनों को छह लाख रुपये की सहायता प्रदान की गई। खुदकुशी करने वाले किसान को विधायक ने स्वयं एक लाख रुपये दिए जाने की घोषणा की थी, साथ ही सीएम राहत कोष से पांच लाख रुपये दिलाए जाने की बात कही थी। विधायक पुष्कर सिंह धामी और एसडीएम ने...

आपदा प्रबंधन के पास जलस्तर मापने का उपकरण तक नहीं

भूस्खलन और भूंकप की दृष्टि से चमोली जिला श्रेणी पांच में रखा गया है। बड़ा महकमा आपदा प्रबंधन का भी है मगर आश्चर्य कि बात यह कि आपदा से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन कार्यालय के पास संसाधनों व तकनीकी के नाम पर जल स्तर मापने तक का संसाधन नहीं है। तहसीलों से प्राप्त सूचना पर ही निर्भर रहना...