Page 1804

आयुर्वेदिक व्यवसाय के लिए उत्तराखंड में लागू हो सकता है नया कानून

उत्तराखंड सरकार आयुर्वेद के व्यापार को विनियमित करने के लिए एक अधिनियम पेश करने की योजना बना रही है, जो प्राचीन भारतीय चिकित्सा प्रणाली है जिसे भारत में बड़े पैमाने पर अनुसरण किया जाता है। यदि लागू किया जाता है, तो उत्तराखंड संभवतः आयुर्वेद उत्पादों और दवाओं की बिक्री की जांच करने के लिए नियमों को लागू करने वाला पहला...

उत्तराखंडः मौसम की मार के बाद,मौसम में बदलाव

पिछले 48 घंटो से हो रही बारिश ने उत्तराखंड के जीवन क अस्त व्यस्त कर दिया है, चाहें वह पहाड़ी क्षेत्र हो या मैदानी इलाके।जहां देहरादून में भारी बारिश के बाद सड़के नदियों में तब्दील हो गई हैं वहीं पहाड़ी क्षेत्रों नदिंयों ने उग्र रुप ले लिया है। शहर के कुछ स्कूलों में पानी भरने से स्कूलों को बंद...

दून सिटी के अंदर दौड़ेगी मेट्रो

मेट्रो ट्रेन दून शहर के भीतर भी दौड़ेगी और इसके लिए दो रूट प्रस्तावित किए गए हैं, एक रूट आइएसबीटी से कंडोली (राजपुर), जबकि दूसरा रूट एफआरआइ (वन अनुसंधान संस्थान) से रायपुर तक होगा। मेट्रो की डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) का प्रस्तुतीकरण मुख्य सचिव के सम्मुख किया जाएगा। उत्तराखंड मेट्रो रेल कार्पोरेशन लिमिटेड, के प्रबंध निदेशक जितेंद्र त्यागी, के मुताबिक...

भारी बारिश ने उत्तराखंड में हवाई यातायात पर भी डाला असर

उत्तराखंड में  मौसम विभाग की भविष्यवाणी का सीधा असर पड़ा है। रात से ही तेज बारिश ने उत्तराखंड में नदियों को उफान पर पहुंचा दिया है, साथ ही कई रोड पर जलभराव की स्थिति पर बाढ़ क्षेत्रों में भूस्खलन के चलते रोड ब्लॉक की घटनाएं बढ़ी है। बारिश का सीधा असर हवाई यातायात पर भी पड़ा है, लगातार हो रही...

एमडीडीए हुआ जीएसटी के लिये तैयार

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) भी जीएसटी (उत्पाद एवं सेवा कर) के लिए तैयार हो गया है। इस दिशा में एमडीडीए कार्यालय में 'जीएसटी रेडी' विषय पर आयोजित कार्यशाला में सीए सौरभ गुप्ता ने प्राधिकरण व उससे जुड़े ठेकेदारों को जीएसटी के बार में विस्तृत जानकारी दी। आयोजित कार्यशाला में सीए (चार्टर्ड अकाउंटेंट) सौरभ गुप्ता ने बताया कि निकट भविष्य...

देश को बिजली देने वाली टीएचडीसी ने धूमधाम से मनाया 30 वा स्थापना दिवस        

देश के मिनी नवरत्नों में शुमार उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश की विद्युत परियोजना, टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कारपोरेशन, ने अपनी स्थापना के 30 साल पूरे कर लिए हैं जिस के उपलक्ष में टीएचडीसी के ऋषिकेश मुख्यालय में स्थापना दिवस के उपलक्ष में कई कार्यक्रम किए गए। विभिन्न सांस्कृतिक ग्रुपों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को प्रस्तुत किया इस अवसर पर टीएचडीसी के महाप्रबंधक...

आसन नदी में बह कर वन गुज्जर की मौत

उपजिलाधिकारी विकासनगर को सूचना मिली की आसन नदी में एक वन गुज्जर बह गया है। इस सूचना पर उपजिलाधिकारी विकासनगर और चौकी झाझरा से पुलिस फ़ोर्स रवाना हुआ और झाझरा आडवाणी पुल के पास मौजूद एन.डी.अर.एफ को भी साथ लिया गया। लगभग 2 किलोमीटर आगे परवल गाव के पास वन गुज्जर को रेस्क्यू कर किनारे लाया गया व मौके पर...

जब पटरी पर दौड़ी बिना इंजन गाड़ी

पत्थर की गिट्टी से भरी मालगाड़ी की आठ बोगियां बिना इंजन के खटीमा की ट्रैक पर दौड़ने लगी, घटना से रेलवे कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। बनबसा के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से चार बकरियों की मौत हो गई। डिब्बे ट्रैक से उतरने के बाद क्षतिग्रस्त हो गए। रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी की आठ बोगियां टनकपुर रेलवे स्टेशन...

किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म

Crime,Loot
कुंडेश्वरी पुलिस चौकी क्षेत्र, काशीपुर में नकाबपोश युवकों ने किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया।  पीड़िता के मुताबिक उसे 21 घंटे तक हाथ-पांव बांध कर बंधक बनाए रखा गया। किसी तरह वह आरोपियों के चंगुल से भागने में सफल रही। इस घटना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा है। कुंडेश्वरी पुलिस चौकी क्षेत्र की 15 वर्षीय किशोरी रविवार रात...

कैलेंडर का सख्ती से पालन करें विश्वविद्यालय: डॉ. रावत

राज्य के उच्च शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. धन सिंह रावत के निर्देशानुसार राज्य के सभी विश्वविद्यालयों ने निर्धारित तिथि 11 जुलाई को वार्षिक शैक्षिक कैलेंडर जारी कर दिए। उन्होंने खुद राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के वार्षिक शैक्षणिक कैलेंडरों का अवलोकन किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी विश्वविद्यालय और उनसे सम्बद्ध महाविद्यालय शैक्षणिक कैलेंडर का सख्ती...