Page 1800

लापता सिख श्रद्धालुओं के वाहन का मिला सुराग

अमृतसर,पंजाब से हेमकुंड तीर्थ यात्रा के लिए आए 8 सिख तीर्थ यात्रियों का दल 6 जुलाई से कार सहित लापता था। इस संबंध में एक लिखित तहरीर यात्रियों के परिजन ने थाना गोविंदघाट को दी थी, अब इस मामले में पुलिस को सुराग हाथ लगे है। जिसमें गाड़ी के लोगो समेत साइड बीडिंग मिली है। टैइया पुल से 200 मी गोविंद...

स्मेक के साथ 4 अभियुकत गिरफ्तार

13/14-7 की रात को एसएसपी के निर्देशन में देहरादून में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थानाध्यक्ष प्रेमनगर के नेतृत्व में संदिग्ध व्यक्तियों एवम वाहनों आदि का चेकिंग अभियान कर दौरान 4 अभियुकत प्रकाश पंत, रिक्की, ब्रजेश व नीरज को सिध्दहोवाला से अवैध 30 ग्राम स्मेक (मॉर्फिन) सहित एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त...

याचिका दायर होते ही दौड़े अफसर

हाईकोर्ट
कालाढूंगी रोड, हल्द्वानी पर जलभराव की दिक्कत तो कई साल से है लेकिन समाजसेवी हेम चंद्र कपिल ने बीते बुधवार को जब इस मामले को लेकर हाई कोर्ट में पीआइएल दाखिल की तो आनन-फानन में अधिकारी निरीक्षण के लिए दौड़ पड़े। गुरुवार को एडीएम हरबीर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय और ईई लोनिवि रणजीत सिंह रावत की संयुक्त टीम...

सख्ती न बरते बैंकः धन सिंह

सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने बाजपुर,अल्मोड़ा में किसान की आत्महत्या पर गहरा दुःख व्यक्त किया, उन्होंने कहा कि बैंकों को निर्देश दिए गए हैं कि कर्ज वसूली में सख्ती न बरती जाए। विकास भवन में जिला योजना की समीक्षा बैठक में पहुंचे सहकारिता मंत्री ने कहा कि कर्ज में डूबे किसान की मौत पर उन्हें ही नही, सरकार को...

चारधाम यात्रियों का आंकड़ा तोड़ेगा पुराने सभी रिकॉर्ड

चार धाम
उत्तराखंड की सरकार के लिए चारधाम यात्रा इस साल खुशियां लेकर आई है। आमतौर पर बीते वर्षों में जितने यात्री पूरे यात्रा काल में उत्तराखंड नहीं आए, उससे अधिक इस बार पहले दो माह में आ चुके हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि इस साल पुराने सभी रिकॉर्ड टूट जाएंगे। यात्रा के लिए आने वाले यात्रियों के...

उत्तराखंड के पुलिस और सेना के वाहनों से हटेगी लाल बत्ती

वाहनों पर बत्ती के नियम तय होने के बावजूद अनाधिकृत रूप से लाल, नीली या नारंगी बत्ती लगाकर दौड वाले सेना और पुलिस के वाहनों से बत्ती हटाने की तैयारी परिवहन विभाग ने कर ली है। केंद्र ने बत्ती के लिए जो नियम तय किए हैं उसमें सेना, पुलिस एवं दमकल की गाड़ियों पर बहुरंगी बत्ती (लाल-सफेद-नीली) की स्ट्रीप...

हरिद्वार में लागू नहीं होगा एनजीटी का आदेश

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने हरिद्वार से लेकर उत्तर प्रदेश के उन्नाव तक जिन जगहों पर गंगा बह रही है उन जगहों पर गंगा किनारे 100 मीटर तक के दायरे में कोई भी निर्माण कार्य नहीं होने के आदेश दिए हैं। इसी के साथ ही एनजीटी ने यह आदेश दिया है कि गंगा में अगर कोई व्यक्ति कूड़ा करकट...

हरेला पर्व पर लाखों पेड़ लगाने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने 16 जुलाई को होने वाला हरेला पर्व पर सभी जिलाधिकारियों को लक्ष्य निर्धारित कर पौधारोपण करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि यह एक सांस्कृतिक पर्व है, लोगों को इसके साथ जोड़ते हुए व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जाय। इसके साथ ही हरेला में लगाए जाने वाले पौधों की सुरक्षा का भी ध्यान रखे। उन्होने...

सीएम रावत का ट्वीट कहीं विधायक मनोज रावत को जवाब तो नहीं

आज का युग सोशल मीडिया का युग है, शायद इसलिए राजनैतिक पार्टियां भीं अपनी बात एक दूसरे तक सोशल मीडिया के जरिए पहुंचा रही हैं। कुछ समय पहले पूर्व सीएम हरीश रावत और प्रकाश पंत का ट्वीट वार चर्चा में था। इसी कड़ी में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने ट्वीटर के माध्यम से यह बात साफ की है...

गंगा में कूड़ा डालने पर लगेगा पांच हजार का जुर्माना

सीवर
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल यानि की एनजीटी ने गंगा में कूड़ा डालने पर पांच हजार जुर्माना लगाने का आदेश दिया है। इस आदेश के साथ ही गंगा के सौ मीटर के दायरे में किसी भी तरह के निर्माण पर पूरी तरह से रोक रहेगी। इसके अतिरिक्त गंगा से पांच सौ मीटर की दूरी तक कोई भी डंपिंग जोन नहीं बनेगा। ट्रिब्यूनल...