Page 180

ओमिक्रोन वायरस के साए में नव वर्ष के स्वागत की तैयारी

कोरोना
बीते वर्ष कोरोना वायरस संक्रमण के साए में नव वर्ष का स्वागत फीका रहा था। इस बार पूरे वर्ष संक्रमण से राहत महसूस की गई, लेकिन अब ओमिक्रोन वायरस के बढ़ रहे मामलों ने सभी की चिंता बढ़ा दी है। मुनिकी रेती कौड़ियाला ईको टूरिज्म जोन सहित पौड़ी के हैवल घाटी क्षेत्र में नए वर्ष के स्वागत के लिए...

सरोवर नगरी में सैलानियों की रोक, बाहरी क्षेत्रों में जाम

सरोवर नगरी
क्रिसमस के साथ सप्ताहांत पर लंबे अवकाश और आगे नव वर्ष के स्वागत के उत्साह में सैलानी सरोवर नगरी में उमड़ पड़े हैं। नगर की शान समझी जाने वाली मॉल रोड हो या फिर नगर का कोई भी दर्शनीय स्थल, सभी जगह पर्यटक मौज-मस्ती करते हुए दिख रहे हैं। इससे नगर के पर्यटन कारोबार से जुड़े कारोबारियों को राहत...

उत्तराखंड में अगले चार दिनों ऊंचाई इलाकों में बर्फबारी के आसार

बर्फबारी
केदारनाथ सहित अन्य ऊंचाई वाले स्थलों पर बर्फबारी से राज्य में ठंड बढ़ गई है। उत्तराखंड में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और बारिश पड़ने की संभावना है। राज्य में अगले चार दिनों तक मौसम में बदलाव का प्रभाव बना रहेगा। शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा। रविवार को सूर्यदेव की लुकाछिपी और हल्की धूप होने से ठंड का असर...

हरक सिंह रावत ने मुख्यमंत्री धामी को दिया आशीर्वाद

हरक सिंह
कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात के बाद उनकी नाराजगी दूर हो गई है। हरक सिंह रावत ने मुख्यमंत्री को छोटे भाई के तौर पर आशीर्वाद देते हुए कहा कि पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की उत्तराखंड में सरकार बनेगी। कहा कि अपने लंबे राजनीतिक जीवन में ऐसा नेक मुख्यमंत्री नहीं देखा जो...

उत्तराखंड पहुंचने पर हरीश रावत का जोरदार स्वागत

हरीश रावत
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पिछले दो दिनों की सियासी हलचल के बाद आलाकमान से पूरी छूट के साथ चुनाव संचालन के लिए अधिकृत करने के बाद शनिवार को दिल्ली से उत्तराखंड पहुंचे। इस दौरान रास्ते भर में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। हरीश रावत केंद्रीय नेतृत्व से पूरी तरह आश्वस्त होने के बाद उत्तराखंड पहुंचते ही प्रसन्न मुद्रा में...

किशोरों को कोरोना टीका 3 जनवरी से, मेडिकल स्टाफ एवं कोरोना योद्धाओं को भी लगेगा अतिरिक्त खुराक

उत्तराखंड
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में किशोरों के लिये टीकाकरण तथा मेडिकल स्टाफ, करोना योद्धाओं एवं 60 वर्ष से अधिक आयु वाले कॉ-मॉरबिडिटी बुजुर्गों के लिये कोरोना की एहतियातन अतिरिक्त खुराक दिये जाने की घोषणा की। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर राष्ट्र के नाम संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि 15 से...

ठंड और बर्फ के बीच औली पर्यटकों से हुई गुलजार

औली
चमोली जिले के जोशीमठ में स्थित प्रसिद्ध हिम क्रीड़ा स्थली औली इन दिनों क्रिसमस और नये साल के स्वागत के लिए पर्यटकों की आमद से गुलजार होने लगी है। यहां पर्यटकों के साथ ही स्थानीय व्यवसायियों में भी क्रिसमस और नये साल के स्वागत को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। अनुमान के मुताबिक जहां अभी तक नये...

उत्तराखंड में चल रही है उठापटक की राजनीति, नेता दे रहे हैं पार्टी को चुनौती

उत्तराखंड
उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के मौसम को देखते हुए कांग्रेस और भाजपा के नेताओं पर इन दिनों अवसरवादिता का भूत सवार है। इसमें चाहे कांग्रेस नेता हरीश रावत हों या फिर भाजपा नेता डॉ. हरक सिंह रावत। दोनों ने ही प्रकारान्तर में अपने नेतृत्व को चुनौती देते हुए अपने अस्तित्व का अहसास कराया। हरीश रावत ने आला कमान के...

जोशीमठ का नाम बदलकर किया गया ज्योतिर्रमठ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को जनपद चमोली के विकासखंड नन्दानगर (घाट) में 56 करोड़, 54 लाख, 93 हजार की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। साथ ही जनपद चमोली के जोशीमठ का पौराणिक नाम ज्योर्तिमठ करने की घोषणा भी की। नंदानगर घाट में जनसभा में सीएम ने कहा कि आज के दिन जननायक, भारत रत्न स्व....

मुख्यमंत्री धामी ने की कोरोना से बचाव कार्यों की समीक्षा

पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के बचाव से सम्बन्धित व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी प्रभारी मंत्रियों से जनपदों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेने को कहा। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में जनपदों से समीक्षा के बाद 31 दिसम्बर को उच्च स्तरीय बैठक आयोजित किये जाने के भी...