Page 1794

लूट का खुलासा

काशीपुर में बीते दिनों हुई प्रापर्टी डिलर के घर की लूट का खुलासा करते हुए पुलिस ने पांच शातिर बदमाशो को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि जिसमें से दो लोग स्थानीय है जिनके द्वारा रैकी कर लूट की योजना बनाई गयी थी जबकि पहली बार घुमन्तु जाति के शातिर बदमाशों को लूट की वारदात के लिए...

उत्तराखंड क्रांति दल बड़े आंदोलन की तैयारी में

मुख्यमंत्री
उत्तराखण्ड क्रांति दल एक बार फिर से आंदोलन करने के लिए कमर कस रहा है। यूकेडी ने पांच बिन्दुओं पर आंदोलन केंद्रित कर राज्य एवं केन्द्र सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है, यूकेडी 25 जुलाई से इस आंदोलन का आगाज करना तय किया है। यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट की अध्यक्षता में दल के प्रमुख नेताओं ने बैठक...

आयोग ने लगाई टिहरी के डीएम-एसएसपी को फटकार

राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने टिहरी में नाबालिग बहनों को बंधक बनाने के मामले में लीपापोती करने पर डीएम व एसएसपी को फटकार लगाई। इसके साथ ही आयोग ने नाबालिग बहनों को बंधक बनाने के आरोपी डॉक्टर दंपति को शीघ्र गिरफ्तार करने को कहा। शनिवार को जारी प्रेस बयान में आयोग सदस्य शैलेंद्र शेखर करगेती ने कहा कि, 'बाल...

सुलझेगी पेंशनरों की समस्या: प्रकाश पंत

सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन ने वित्त मंत्री प्रकाश पंत का उनके आवास पर अभिनंदन किया। इस अवसर पर संगठन ने पेंशन संबंधी विभिन्न समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया। शनिवार को वित्तमंत्री पन्त के सरकारी आवास पर पहुंचे संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश की जनता को सरकार से बहुत आशाएं है। उनके मंत्री पद पर आसीन होने पर सभी...

हरैला का रंगारंग आघाज

नेपाल सीमा से लगे दिगालीचौड़ क्षेत्र,चम्पावत  के बिंडा तिवारी में दो दिवसीय हरेला महोत्सव का रंगारंग आगाज शनिवार से हुआ। क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों व सांस्कृतिक दलों के कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रमों की सुंदर प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनमोहा। हरेला महोत्सव का आगाज बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे ब्लॉक प्रमुख योगेश मेहता ने किया। उन्होंने इस तरह के महोत्सव को उत्तराखंड...

बरसात में हादसों की बाढ, चार की मौत

बरसात के चलते हादसों की बाढ भी शुरु हो गयी है। लगातार हो रहे हादसों में अब तक कई लोगों की जान चली गयी है, पिथौरागढ़ से मुनस्यारी जा रही एक कार कालामुनी-बेटूलीधार के बीच अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो...

भूस्खलन प्रभावित गांव पहुंचे मुख्यमंत्री, दी राहत राशि

भूस्खलन से प्रभावित सिल्ला गांव पहुंच कर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गांव का हाल जाना। इस मौके पर उन्होंने सभी नौ प्रभावित परिवारों को प्रति परिवार एक लाख एक हजार नौ सौ रुपये की धनराशि प्रदान की। जिलाधिकारी देहरादून को 24 घंटे के भीतर प्रभावित गांव के पुर्नवास की रिपोर्ट और कृषि हानि का आकलन तैयार करने के साथ...

उलझता जा रहा लापता सिख तीर्थयात्रियों की गुमशुदगी का मामला

गोपेश्वर, चमोली जिले के हेमकुंड साहेब के मुख्य पड़ाव गोविंदघाट से इनोवा कार सहित लापता आठ सिख तीर्थ यात्रियों की गुमशुदगी का मामला उलझता ही चला जा रहा हैं। शनिवार को इनोवा कार चालक महंगा सिंह का आधार कार्ड ऋ़षिकेश शिवपुरी के पास एक कूड़ा उठाने वाले को मिलने की बात चमोली पुलिस कर रही है। वहीं, दूसरी ओर पुलिस...

सड़क के अभाव में बीमार महिला ने रास्ते में तोड़ा दम

उत्तराखंड
उत्तराखंड के जनपद चमोली के विकास खंड घाट के सुदुरवर्ती गांव कनौल की एक बीमार महिला ने सड़क के अभाव में अस्पताल लाते हुए रास्ते में ही दम तोड़ दिया। कनौल गांव की केसरी देवी पत्नी स्व. केदार सिंह की शुक्रवार की सांय को पेट में दर्द होने लगा, जो धीरे-धीरे बढ़ता ही चला गया। कनौल गांव में सड़क नहीं...

लहरों में बह रहे कांवड़िये को एसडीआरएफ के जवान ने बचाया

हरिद्वार में गंगा में डुबकी लगाने के दौरान एक कांवड़िया गंगा की लहरों में फंस गया। जिसे एसडीआरएफ और पुलिस ने बाहर निकाल लिया। बताया जा रहा है कि कांवड़िया गंगा में डुबकी लगाने आया था इस दौरान लहरों की चपेट में आकर गंगा में डूब गया। पानी का बहाव इतना तेज था कि यह शिवभक्त गंगा में ही डूबता...