राष्ट्रपति चुनाव के लिए बीजेपी ने बनाये 12 दल
भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में राष्ट्रपति चुनाव के मतदान के लिए बनाई गई रणनीति। 5-5 विधायकों के 12 दल बनाए गए। प्रत्येक दल में एक टीम लीडर और 4 सदस्य। भाजपा के 57 विधायकों के आलावा 2 निर्दलीय विधायकों और एक मनोनीत विधायक को भी शामिल किया गया । हालांकि मनोनीत विधायक को राष्ट्रपति चुनाव में मत का...
जन शिकायतों के निस्तारण के लिए लगेगा शिविर
आम जनता की शिकायतों को सुनकर त्वरित निस्तारण के लिए रुद्रपुर जिले के विभिन्न ब्लॉकों में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शिविर लगाया जाएगा।
अपर जिलाधिकारी प्रताप सिंह शाह ने बताया कि शिविरों में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ-साथ उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, समस्त विभागो के तहसील एवं विकास खण्ड स्तरीय अधिकारी अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करेंगे। ताकि शिविरों में आने वाली अधिकतर...
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाती इन दो “भुलियों” की कहानी
दुनिया में बहुत कम लोगों को मौका मिलता है कि उनकी बनाई हुई रचना को उन्हीं के पसंदीदा कलाकार के जीवन में जगह मिले। लेकिन देहरादून की दो तान्याओं के साथ ये सुखद सपना सच हो गया। तान्या कोटनाला औऱ तान्या सिंह का ब्रेन चाइल्ड है "भुली" नाम का चित्रों का संग्रह।
एक ही नाम शेयर करने वाली देहारदून में...
कावड़ यात्रा पर पुलिस की नजर
अमरनाथ यात्रा पर हुए हमले के बाद से ही उत्तराखंड-यूपी और दिल्ली में चल रहे कावड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन कोई चूक नहीं करना चाहता यही कारन है की कावड़ यात्रा के दूसरे सोमवार को लेकर पुलिस ने चौकसी और तेज़ कर दी है। यात्रा के ऊपर परेशानी के बादल न आ सके इसके लिए प्रदेश में प्रशाशन...
अन्तराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन की तैयारी
देश में शांति और भाईचारा बनाने के लिए तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन का आयोजन काशीपुर में किया जा रहा है। इसमें 26 देशों से प्रतिनिधियों के पहुंचने की उम्मीद है। हालांकि सम्मेलन में 37 देशों को आमंत्रित किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शिक्षा संस्थान के अध्यक्ष और जसपुर बौद्धमठ के चेयरमैन रेवरेंड महानायक महाथेरा अश्वघोष ने शनिवार को...
कांग्रेसियों के उत्पात के चलते पुणे में ‘इंदु सरकार’ का समारोह रद्द
मधुर भंडारकर अपनी नई फिल्म 'इंदु सरकार' को लेकर जहां एक तरफ सेंसर बोर्ड से उलझे हुए हैं, तो दूसरी ओर, कांग्रेसी नेता भी उनके लिए सरदर्द बनते जा रहे हैं। शनिवार को अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए पुणे पंहुचे मधुर भंडारकर के विरुद्ध कांग्रेसियों ने उत्पात मचाया, जिसके चलते मधुर की फिल्म का समारोह रद्द करना पड़ा।
कांग्रेसी...
डोईवाला के बी एस एफ परिसर में रोपे गए 2000 पौधे
उत्तराखंड में पेड़ों का पर्व हरेला बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है इस पर्व का संदेश प्रकृति के संरक्षण संरक्षण के साथ साथ धरती को पौधों से आच्छादित करना भी है उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपनी विधानसभा क्षेत्र डोईवाला में बीएसएफ़ परिसर में पौधारोपण करके हरेला पर्व की शुरुआत की है।
डोईवाला उत्तराखंड में हरेला पर्व का...
सीएम की अपील स्वीकार कर अपने गांव जाकर हरेला में भागीदारी की है: हरीश रावत
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मोहनरी, अपने गांव अल्मोड़ा में हरेला पर्व को मनाते हुए अपने घर में हरेला पर पेड़ लगाया व भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत को उसकी फोटो भेजकर उनसे आग्रह किया कि राज्य में हरेला पर्व उतने ही उत्साह के साथ मनाया जाना चाहिए जितना उनकी सरकार के समय इसके प्रयास किए गए थे।
उन्होने...
बस से कुचलकर महिला कांवड़िये की मौत, तोड़फोड़
यूपी रोडवेज की बस ने महिला कांवड़िये को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। गुस्साए कांवड़ियों ने बसों में तोड़फोड़ की, इससे बस में बैठी सवारियों ने किसी तरह भागकर जान बचाई, इस दौरान कई चोटिल भी हो गए। बस में तोड़फोड़ करने के बाद कांवड़ियों ने एकत्र होकर बीच सड़क शव रखकर हरिद्वार-मुरादाबाद हाईवे पर...
आईफा समारोह में बारिश ने डाली खलल
आईफा समारोह, न्यूयार्क में बारिश ने खलल डाली। जब ए आर रहमान का कांसर्ट हो रहा था, तो अचानक तेज बारिश आ गई, जिससे कुछ मिनटों के लिए शो रुका, लेकिन बाद में प्रोग्राम अपने तय कार्यक्रम के मुताबिक चलता रहा। आईफा के दूसरे दिन रहमान के कांसर्ट के अलावा फैशन शोज और बिजनेस समिट के कार्यक्रम हुए, जिसमें...



























































