Page 1789

बच्चों ने देखी ‘पप्पू की पगडंडी’ फिल्म

केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की स्वायत्त संस्था ‘बाल चित्र समिति’ द्वारा 17 से 22 जुलाई तक जिले के सिनेमाघरों में प्रतिदिन सुबह के शो में दिखाई जाने वाली बाल फिल्म कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम के तहत सोमवार को शहर के सिनेमा हाॅल सिलवर सिटी में विभिन्न स्कूलों से आए बच्चों को ‘पप्पू की पगडंडी’ फिल्म दिखाई...

किसान की खुदकुशी की धमकी से खलबली

लामाचौड़ क्षेत्र, हल्द्वानी के रामपुर गांव में खेतों में सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलने से परेशान ग्रामीण, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता तारा दत्त कांडपाल से मिले। खेती चौपट होने से परेशान एक किसान ने खुदकुशी की धमकी दी तो अफसरों में खलबली मच गई। तुरंत अधिशासी अभियंता ने अवर अभियंता को तलब कर फटकार लगाने के साथ...

मनरेगा मजदूर के खाते लिंक की प्रगति पर डीएम सख्त

मनरेगा मजदूर के खातों में धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी रंजना ने कहा कि 25 जुलाई से सभी बैंक शिविर आयोजित करके मैपिंग कार्य प्रारंभ करें। इस दौरान सीडीओ को शिविरों की तिथि उपलब्ध कराने को कहा, डीएम ने अपने कार्यालय सभागार में बैंकर्स के साथ मनरेगा मजदूरों के खातों के आधार पर मैपिंग की समीक्षा...

अंजान शिष्यों की मदद को आगे आई ये खास “गुरु”

'गुरु हमेशा गुरु ही होता है,' यह कहावत तो आपने सुनी ही होगी और इसी कहावत को साकार कर रही हैं 32 साल की ऊषा सुयाल जिन्होंने जरुरत के समय बच्चों को पढ़ाने का फैसला लिया। जी.बी पंत यूनिर्वसिटी से प्लांट पैथालाॅजी में पीएचडी की उपाधि लेने वाली ऊषा, हल्द्वानी में पली-बड़ी ।पीएचडी रिसर्च में एडमिशन लेने से पहले ऊषा ने पौड़ी...

कैंसर से जूझ रहे बाॅलिवुड अभिनेता सीताराम पांचाल की मदद की गुहार

बॉलीवुड की फिल्मों से लेकर टीवी सीरियलों में बरसों से काम करते आ रहे वरिष्ठ कलाकार सीताराम पांचाल कैंसर की बीमारी से जूझ रहे हैं और आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से उनकी मदद की अपील की जा रही है। सोशल मीडिया पर फिल्म इंडस्ट्री के सितारों से भी सीताराम पाचांल की मदद की गुहार लगाई गई है। हरियाणा...

ट्रेन के आगे लेट युवक ने की आत्महत्या

Repairing work on railway track
लंढ़ौरा क्षेत्र, हरिद्वार में रेलवे ट्रैक पर एक युवक ने ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या कर ली, इससे पहले युवक करीब दो घंटे तक फोन पर बात करते हुए स्टेशन पर देखा गया था। ग्राम नगला खुर्द निवासी, 24 साल का उस्मान सुबह रेलवे स्टेशन पर घूम रहा था। वह करीब दो घंटे तक फोन पर बात करता रहा। अचानक वह...

कर्णप्रयाग विकास खंड के कालेश्वर को ‘डिजिटल विलेज’ चुनने की प्रक्रिया तेज

चमोली जनपद के विकास खंड कर्णप्रयाग की ग्राम पंचायत कालेश्वर को 'डिजिटल विलेज' चुनने की प्रकिया के तहत ग्रामवासियों एवं व्यापारियों के साथ एक प्रेरक बैठक कालेश्वर ग्राम पंचायत में आयोजित की गई। जिलाधिकारी आशीष जोशी के निर्देशों पर ग्राम पंचायत कालेश्वर में महाप्रबन्धक जिला उद्योग डॉ एमएस सजवाण, जिला विकास अधिकारी आनंद सिंह एवं मुख्य कोषाधिकारी वीरेंद्र कुमार द्वारा...

लकड़ी तस्करों ने की फायरिंग,वन कर्मी घायल

Crime,Loot
रुद्रपुर गुलरभोज-पीपलपड़ाव रेंज में वन कर्मियों और लकड़ी तस्करों में मुठभेड़ हो गई। तस्करों ने कई राउंड फायरिंग की जिसके चलते एक वन कर्मचारी घायल हो गया। उस गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। वन बीट अधिकारी की तरफ से दो नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ चौकी में तहरीर दी गई है। तस्कर अंधेरे का...

लापता सिख तीर्थ यात्रियों का सप्ताह बाद भी नहीं चला पता

उत्तराखंड के जनपद चमोली के हेमकुंड साहेब की यात्रा कर वापस लौट रहे 8 सिख तीर्थ यात्री इनोवा वाहन सहित 6 जुलाई को लापता हो गये थे। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी लापता सिख यात्रियों का कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस सिर्फ सर्च के दौरान मिले इनोवा कार के पार्टस और पगड़ी के सहारे सिख...

सड़कों की खास्ता हालत पर डीएम हुए नाराज

चमोली जिले की थराली-ग्वालदम मोटर मार्ग की खास्ता हालत पर नाराजगी व्यक्त करते हुए डीएम आशीष जोशी ने एसडीएम थराली को जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। नगर पालिका गोपेश्वर में सड़क मार्गों के किनारों पर जगह-जगह रखी भवन निर्माण आदि सामग्री को शीघ्र हटाने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने नगर पालिका क्षेत्रों में सड़कों के किनारे अनधिकृत दुकानों,...