Page 1788

हरिद्वार में युवक की मौत

मायापुर स्थित डीएम आवास,हरिद्वार के पीछे मंगलवार को एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को गंगा से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मंगलवार सुबह डीएम आवास के पीछे गंगा में एक युवक का शव देखकर लोग हैरान रह गए। मामले की सूचना शहर कोतवाली पुलिस को दी। मायापुर थाना पुलिस मौके पर...

स्वास्थ्य महकमे के जल्द आएंगे ‘अच्छे दिन’

डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे स्वास्थ्य महकमे को जल्द 203 दंत चिकित्सक मिलने वाले हैं। इनकी भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा के परिणामों की घोषणा के बाद उत्तराखंड चिकित्सा सेवा भर्ती बोर्ड (यूएमएसआरबी) ने साक्षात्कार की तिथि भी तय कर दी है। साक्षात्कार 24 से 28 जुलाई तक आयोजित किए जाएंगे, जिसके लिए 400 उम्मीदवारों को आमंत्रित...

‘जग्गा जासूस’ के कारोबार में भारी गिरावट

रणबीर कपूर और कटरीना कैफ की एडवेंचर आधारित फंतासी फिल्म 'जग्गा जासूस' के कारोबार के लिए सोमवार का दिन काफी अहम माना जा रहा था। रिलीज के पहले तीन दिनों में लगभग 33 करोड़ के कारोबार के बाद सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट दर्ज की गई। रविवार को 13 करोड़ के आसपास का कारोबार करने के...

जीआईसी नंदप्रयाग को भूस्खलन से खतरा, खिसक रहा है मलबा

जनपद चमोली के राजकीय इंटर काॅलेज नंदप्रयाग के निचले हिस्से में भूस्खलन सक्रिय हो गया है। भूस्खलन से बदरीनाथ हाईवे को भी खतरा बना हुआ है। सोमवार को सुबह से ही हाईवे पर मलबा गिर रहा है, जिससे यहां वाहनों की आवाजाही भी मुश्किल से हो पा रही है। इन दिनों क्षेत्र में रुक-रुक कर हुई भारी बारिश से नंदप्रयाग...

एटीएम कर्मचारी ने 870 रुपये के चक्कर में गंवाए 42 लाख

हरिद्वार में लापरवाही का ऐसा मामला सामने आया है जिसके चलते बैंक को 42 लाख की चपत लग गई। दरअसल हरिद्वार में पुलिस पिकेट से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित आईसीआईसीआई बैंक शाखा से ठगों ने दिनदहाड़े 42 लाख रुपये उड़ा लिए। एटीएम में कैश डालने वाली कंपनी का एक कर्मचारी बैंक से कैश ले जाकर बगल के...

सिल्ट आने से उत्तराखंड की चार परियोजनाएं बंद

जमरानी
लगातार हो रही बारिश के कारण भगीरथी समेत सभी नदियों में सिल्ट की मात्रा बढ़ जाने से प्रदेश की चार परियोजनाएं बंद हो गई हैं। इनमें मनेरी भाली प्रथम, द्वितीय, छिबरों व खोदरी परियोजनाओं से विद्युत उत्पादन पर रोक लग गई है।ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता एवं मीडिया प्रभारी एके सिंह के अनुसार, मनेरी भाली प्रथम व द्वितीय सोमवार...

बाक्सिंग छात्रावास का सीएम ने किया लोकार्पण

चंपावत-टनकपुर के बनबसा में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 224.73 लाख रुपए से निर्मित बालिका बॉक्सिंग छात्रावास का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इससे बालिकाओं को खेल के क्षेत्र में सहूलियत मिलेगी और वो इसमें आगे आएंगी। इस मौके पर जहां मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने चंपावत में बॉक्सिंग छात्रावास का लोकार्पण किया साथ ही जनता दरबार लगाकर लोगों...

यशराज की नई फिल्म ‘कैदी बैंड’ 25 अगस्त को होगी रिलीज

यशराज की ओर से मंगलवार को एक और नई फिल्म की अधिकारिक घोषणा कर दी गई, जिसका टाइटल 'कैदी बैंड' रखा गया है। इस फिल्म का निर्देशन हबीब फैसल ने किया है, जो इससे पहले यशराज के लिए 'दो दूनी चार' और 'इश्कजादे' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। आदित्य चोपड़ा निर्माता हैं और आगामी 25 अगस्त को...

सोहेल खान नहीं चाहते ‘ट्यूबलाइट’ वितरकों को लौटाया जाए पैसा

सलमान खान द्वारा अपनी फिल्म 'ट्यूबलाइट' के बॉक्स ऑफिस पर असफल होने के बाद इससे जुड़े वितरकों के नुकसान के लिए पैसे लौटाने का मामला उलझता जा रहा है। अब खबर मिल रही है कि 'ट्यूबलाइट' में काम करने वाले सलमान के भाई सोहेल खान इस पक्ष में नहीं हैं कि वितरकों को पैसे वापस किए जाए। सोहेल खान का...

लोहाघाट और चम्पावत के लिए सीएम ने दिए 10 करोड़

चम्पावत जिले के एक दिवसीय भ्रमण के दौरान मंगलवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने टनकपुर में जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोहाघाट एवं चम्पावत विधानसभा की सड़कों के रख-रखाव व निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने लोहाघाट क्षेत्र के लिए पाटी, देवीधुरा, रीठासाहिब नगरीय क्षेत्र में हाईटेक शौचालय, रीठासाहिब में कार पार्किंग,...