Page 1787

एटीएम कर्मचारी ने 870 रुपये के चक्कर में गंवाए 42 लाख

हरिद्वार में लापरवाही का ऐसा मामला सामने आया है जिसके चलते बैंक को 42 लाख की चपत लग गई। दरअसल हरिद्वार में पुलिस पिकेट से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित आईसीआईसीआई बैंक शाखा से ठगों ने दिनदहाड़े 42 लाख रुपये उड़ा लिए। एटीएम में कैश डालने वाली कंपनी का एक कर्मचारी बैंक से कैश ले जाकर बगल के...

सिल्ट आने से उत्तराखंड की चार परियोजनाएं बंद

जमरानी
लगातार हो रही बारिश के कारण भगीरथी समेत सभी नदियों में सिल्ट की मात्रा बढ़ जाने से प्रदेश की चार परियोजनाएं बंद हो गई हैं। इनमें मनेरी भाली प्रथम, द्वितीय, छिबरों व खोदरी परियोजनाओं से विद्युत उत्पादन पर रोक लग गई है।ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता एवं मीडिया प्रभारी एके सिंह के अनुसार, मनेरी भाली प्रथम व द्वितीय सोमवार...

बाक्सिंग छात्रावास का सीएम ने किया लोकार्पण

चंपावत-टनकपुर के बनबसा में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 224.73 लाख रुपए से निर्मित बालिका बॉक्सिंग छात्रावास का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इससे बालिकाओं को खेल के क्षेत्र में सहूलियत मिलेगी और वो इसमें आगे आएंगी। इस मौके पर जहां मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने चंपावत में बॉक्सिंग छात्रावास का लोकार्पण किया साथ ही जनता दरबार लगाकर लोगों...

यशराज की नई फिल्म ‘कैदी बैंड’ 25 अगस्त को होगी रिलीज

यशराज की ओर से मंगलवार को एक और नई फिल्म की अधिकारिक घोषणा कर दी गई, जिसका टाइटल 'कैदी बैंड' रखा गया है। इस फिल्म का निर्देशन हबीब फैसल ने किया है, जो इससे पहले यशराज के लिए 'दो दूनी चार' और 'इश्कजादे' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। आदित्य चोपड़ा निर्माता हैं और आगामी 25 अगस्त को...

सोहेल खान नहीं चाहते ‘ट्यूबलाइट’ वितरकों को लौटाया जाए पैसा

सलमान खान द्वारा अपनी फिल्म 'ट्यूबलाइट' के बॉक्स ऑफिस पर असफल होने के बाद इससे जुड़े वितरकों के नुकसान के लिए पैसे लौटाने का मामला उलझता जा रहा है। अब खबर मिल रही है कि 'ट्यूबलाइट' में काम करने वाले सलमान के भाई सोहेल खान इस पक्ष में नहीं हैं कि वितरकों को पैसे वापस किए जाए। सोहेल खान का...

लोहाघाट और चम्पावत के लिए सीएम ने दिए 10 करोड़

चम्पावत जिले के एक दिवसीय भ्रमण के दौरान मंगलवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने टनकपुर में जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोहाघाट एवं चम्पावत विधानसभा की सड़कों के रख-रखाव व निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने लोहाघाट क्षेत्र के लिए पाटी, देवीधुरा, रीठासाहिब नगरीय क्षेत्र में हाईटेक शौचालय, रीठासाहिब में कार पार्किंग,...

उत्तराखंड के जंगल क्यों हैं खत्म होने की कगार पर

उत्तराखंड में जंगल भले ही सरकार की प्राथमिकता वाला क्षेत्र न बन पाए हों, लेकिन यहां की आर्थिकी संवारने में ये अहम भूमिका निभा रहे हैं। प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार देने के साथ ही जंगल पारिस्थितिकी को महफूज रखे हुए हैं। वनों से साल का लगभग 350 करोड़ का राजस्व सरकार के खाते में जा रहा तो...

सरकार के कैशलेस अभियान को ठेंगा दिखा रहे दून के निजी स्कूल

ऑनलाइन
देहरादून के निजी स्कूल केंद्र सरकार की कैशलेस योजना को ठेंगा दिखाने का काम कर रहे हैं। स्कूलों ने अभी तक कैशलेस मोड में फीस जमा करने की प्रक्रिया को नहीं अपनाया है। अधिकतर अभिभावक स्कूलों के काउंटर और बैंकों की लाइनोें में लगकर फीस जमा करने को मजबूर हैं। सेंट्रल बोर्ड आॅफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने देशभर के स्कूलों...

मंगलवार को 40 लाख कांवड़िये पहुंचे हरिद्वार

कांवड़ मेले में आस्था का अथाह सैलाब उमड़ पड़ा है। समूचा शहर कांवड़ियों से पैक हो रखा है। मेले में पहुंचने वाले कांवड़ियों की संख्या में काफी इजाफा हो रहा है। अकेले मंगलवार को 40 लाख से अधिक कांवड़िये हरिद्वार पहुंचने का अनुमान पुलिस की ओर से लगाया है। बुधवार को इस संख्या में और इजाफा होने की उम्मीद...

पिथौरागढ़ के 25 गांवों में जल्द बहाल की जाए विद्युत आपूर्ति: राधिका झा

गांवों का पूर्ण रूप से 2017 तक विद्युतीकरण कराने के उद्देश्य से केन्द्र सरकार द्वारा शुरू की गई दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत उत्तराखण्ड की प्रभारी सचिव राधिका झा ने पिथौरागढ़ जिले के अविद्युतीकृत 25 गांवों में विद्युत आपूर्ति को तत्काल पूरा करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए हैं। राधिका झा ने उत्तराखण्ड पावर कारपोरेशन प्रबंधन...