Page 1777

मुख्यमंत्री ने शहीद के परिवार को दी सांत्वना

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शहीद जीत बहादुर थापा के बंजारावाला आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। विगत माह जम्मू कश्मीर में शहीद हुए लांस नायक जीत बहादुर थापा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने शहीद जीत बहादुर थापा की माँ को चार लाख रुपए, पत्नी को 6 लाख तथा दो लाख की अनुमन्य राशि...

लिपस्टिक’ व ‘मुन्ना माइकल’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत

इस शुक्रवार को रिलीज हुई दोनों नई फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन धीमी शुरुआत हुई है। टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'मुन्ना माइकल' ने पहले दिन 6.5 करोड़ की कमाई की, तो बालाजी द्वारा रिलीज निर्देशक अलंकृता श्रीवास्तव की फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माई बुर्का' की पहले दिन की कमाई एक करोड़ से भी नीचे की रही। पहले दिन की...

रेमो डिसूजा की वजह से ‘बची’ अक्षय कुमार की फिल्म

11 अगस्त को रिलीज होने जा रही अक्षय कुमार की फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेमकथा' को ऑनलाइन लीक किए जाने का मामला कंट्रोल में आ गया है। फिल्म के निर्माण में अक्षय की पार्टनर कंपनी क्रीअर्ज की हेड प्रेरणा अरोड़ा ने मुंबई पुलिस की साइबर ब्रांच का हवाला देते हुए बताया कि मामला अब नियंत्रण में है और फिल्म को...

निर्देशन को लेकर ‘दबंग 3’ का मामला फिर उलझा

48 घंटे से भी कम वक्त में सलमान खान के साथ बनने जा रही दबंग की तीसरी कड़ी के निर्देशक का मामला फिर से उलझ गया। दो दिन पहले इस 'दबंग 3' का निर्देशन करने की खबर की पुष्टि करने के बाद निर्देशक शब्बीर खान ने यू-टर्न लेते हुए कह दिया कि उनको कभी भी इस फिल्म का प्रस्ताव...

उत्तराखंड में खुलेगा ऐसा बैंक जिसके हर ताले की चाबी होगी महिला के पास

राज्य सरकार ने राज्य के हर जिले में महिला सहकारी बैंक खोलने की तैयारी कर ली है। इन बैंकों में सभी पदों पर यानी मैनेजर से लेकर कर्मचारियों तक कमान महिलाओं के हाथों में होगी, ये सभी बैंक राज्य सहकारी बैंक के आधीन होंगे। इस बारे में बताते हुए सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने बताया कि, 'राज्यस्तर पर देहरादून...

बारिश ने नैनी झील को दिया पुनर्जीवन

rain saves naini lake
नैनीताल की पहचान नैनी झील पिछले कुछ समय से अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही थी,  झील के पानी के स्तर में लगातार गिरावट आ रही थी और इससे झील के अस्तित्व पर ही खतरे के बादल मंडरा रहे थे। लेकिन पिछले एक महीने में पहाड़ों में हुई झमाझम बारिश ने लोगों को तो परेशान किया है लेकिन नैनी...

फैक्ट्री में धमाके से आधा दर्जन घायल

सिडकुल,रुद्रपुर में स्थित आर्चिड फैक्ट्री में एसी में गैस भरते समय आक्सीजन सिलेंडर फट गया। जिसमें छह लोग घायल हो गए। फैक्ट्री प्रबंधन ने घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पांच लोगों को एसटीएच हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया, हल्द्वानी लाते समय रास्ते में मनोज कुमार की मौत हो...

कांवड़ यात्रा खत्म, मेला क्षेत्र में गंदगी व दुर्गन्ध से बेहाल लोग, बारिश का इंतजार

government to check cleanliness through app
कांवड़ मेला समाप्त होने के बाद मेला क्षेत्र में फैली गंदगी से परेशान शहर के लोग अब बारिश की दुआ कर रहे हैं। कांवड़ों में जल भरने करोड़ों की संख्या में हरिद्वार आए कांवड़िएं अपने पीछे कई टन गंदगी छोड़ गए हैं। पूरा मेला क्षेत्र गंदगी से पटा पड़ा है। पंतदीप, रोड़ी बेलवाला, बैरागी कैम्प पार्किंग, नीलधारा क्षेत्र सहित गंगा...

पाकिस्तानी तीर्थयात्रियों का लालमाता मंदिर में स्वागत

सप्तसरोवर मार्ग स्थित सदाणी दरबार आए पाकिस्तानी हिंदू तीर्थयात्रियों का लालमाता वैष्णो देवी गुफा वाले मंदिर में भव्य स्वागत किया गया। सदाणी दरबार रायपुर के पीठाधीश्वर संत युधिष्ठिर प्रसाद, पाकिस्तान सिंध प्रांत में स्थित सदाणी दरबार के संचालक संत जयराम दास शदाणी और तीर्थयात्रियों का स्वागत करते हुए लालमाता वैष्णो देवी मंदिर के संचालक भक्त दुर्गादास ने कहा कि शदाणी...

विदेशी बच्चों का गर्मजोशी से स्वागत

ऑनलाइन
नीदरलैंड से छात्रों का दल शनिवार को प्रवास पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय टांटवाला पहुंचा। विद्यालय की ओर से सभी का गर्मजोशी के साथ स्वागत हुआ तथा विभिन्न कार्यक्रम एवं गतिविधि संचालित की गई। नीदरलैंड के छात्रों के दो दल बारी-बारी से 28 जुलाई तक विद्यालय में ही प्रवास करेंगे। ग्लोबल कल्चरल एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत बच्चों का प्रथम दल...