उत्तराखंड में खुलेगा ऐसा बैंक जिसके हर ताले की चाबी होगी महिला के पास
राज्य सरकार ने राज्य के हर जिले में महिला सहकारी बैंक खोलने की तैयारी कर ली है। इन बैंकों में सभी पदों पर यानी मैनेजर से लेकर कर्मचारियों तक कमान महिलाओं के हाथों में होगी, ये सभी बैंक राज्य सहकारी बैंक के आधीन होंगे।
इस बारे में बताते हुए सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने बताया कि, 'राज्यस्तर पर देहरादून...
बारिश ने नैनी झील को दिया पुनर्जीवन
नैनीताल की पहचान नैनी झील पिछले कुछ समय से अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही थी, झील के पानी के स्तर में लगातार गिरावट आ रही थी और इससे झील के अस्तित्व पर ही खतरे के बादल मंडरा रहे थे। लेकिन पिछले एक महीने में पहाड़ों में हुई झमाझम बारिश ने लोगों को तो परेशान किया है लेकिन नैनी...
फैक्ट्री में धमाके से आधा दर्जन घायल
सिडकुल,रुद्रपुर में स्थित आर्चिड फैक्ट्री में एसी में गैस भरते समय आक्सीजन सिलेंडर फट गया। जिसमें छह लोग घायल हो गए। फैक्ट्री प्रबंधन ने घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पांच लोगों को एसटीएच हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया, हल्द्वानी लाते समय रास्ते में मनोज कुमार की मौत हो...
कांवड़ यात्रा खत्म, मेला क्षेत्र में गंदगी व दुर्गन्ध से बेहाल लोग, बारिश का इंतजार
कांवड़ मेला समाप्त होने के बाद मेला क्षेत्र में फैली गंदगी से परेशान शहर के लोग अब बारिश की दुआ कर रहे हैं। कांवड़ों में जल भरने करोड़ों की संख्या में हरिद्वार आए कांवड़िएं अपने पीछे कई टन गंदगी छोड़ गए हैं।
पूरा मेला क्षेत्र गंदगी से पटा पड़ा है। पंतदीप, रोड़ी बेलवाला, बैरागी कैम्प पार्किंग, नीलधारा क्षेत्र सहित गंगा...
पाकिस्तानी तीर्थयात्रियों का लालमाता मंदिर में स्वागत
सप्तसरोवर मार्ग स्थित सदाणी दरबार आए पाकिस्तानी हिंदू तीर्थयात्रियों का लालमाता वैष्णो देवी गुफा वाले मंदिर में भव्य स्वागत किया गया। सदाणी दरबार रायपुर के पीठाधीश्वर संत युधिष्ठिर प्रसाद, पाकिस्तान सिंध प्रांत में स्थित सदाणी दरबार के संचालक संत जयराम दास शदाणी और तीर्थयात्रियों का स्वागत करते हुए लालमाता वैष्णो देवी मंदिर के संचालक भक्त दुर्गादास ने कहा कि शदाणी...
विदेशी बच्चों का गर्मजोशी से स्वागत
नीदरलैंड से छात्रों का दल शनिवार को प्रवास पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय टांटवाला पहुंचा। विद्यालय की ओर से सभी का गर्मजोशी के साथ स्वागत हुआ तथा विभिन्न कार्यक्रम एवं गतिविधि संचालित की गई। नीदरलैंड के छात्रों के दो दल बारी-बारी से 28 जुलाई तक विद्यालय में ही प्रवास करेंगे। ग्लोबल कल्चरल एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत बच्चों का प्रथम दल...
स्कूल के गैस सिलेंडर में लगी आग
चमोली जनपद के प्राथमिक विद्यालय देवलधार में गैस सिलेंडर में उस समय आग लग गई जब स्कूली बच्चों के लिए मीड-डे मील का भोजन पका रहा था। ग्रामीणों की सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया गया। स्थानीय लोगों ने आपातकालीन नंबर 100 पर डायल भी किया लेकिन वह आउट ऑफ सर्विस बता रहा था, जिसको लेकर लोगों में...
मामूली कहासुनी में युवक की हत्या
शहर कोतवाली के उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र में मामूली कहासुनी के बाद बढ़े विवाद में तीन लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के आरोपी तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपी अमृतसर पंजाब के निवासी बताए गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम मक्खनपुर, पीलीभीत, यूपी निवासी राजू परमेश्वर उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र में रह...
अधिशासी अभियंता को विजिलेंस की टीम ने घूस लेते पकड़ा
श्रीनगर विजिलेंस की टीम ने जनपद चमोली के सिंचाई खंड के अधिशासी अभियंता उमेश कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों उनके आवास पर पकड़ा है।
शनिवार की सुबह साढ़े दस बजे के आसपास श्रीनगर की विजिलेंस की टीम चमोली में सिचांई खंड के अधिशासी अभियंता उमेश कुमार के निवास पर पहुंची, जहां वे एक ठेकेदार से 15 हजार रुपये...
चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा
काशीपुर, नगर क्षेत्र में पिछले काफी दिन से हुई चोरियां, लूट व अवैध वसूली की वारदातों का अपर पुलिस अधीक्षक डा. जगदीश चन्द्र ने खुलासा करते हुए पांच डकैतों, एक वाहन चोर समेत दो शातिर चोरों व पुलिस बनकर अवैध वसूली करने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर एक छोटा हाथी समेत चोरी किया गया सामान एवं अवैध असलहा...


























































