आपः टिकट बांटने में आगे, पर अनजान चेहरों से मुश्किल
उत्तराखंड में इस बार बड़ी उम्मीदों से चुनावी ताल ठोक रही आम आदमी पार्टी (आप) टिकट बांटने के मामले में आगे निकल गई है। मगर चुनाव के मैदान में जिन चेहरों को पार्टी ने आगे किया है, उसमें कर्नल अजय कोठियाल को छोड़कर बाकी सभी बहुत नामचीन नहीं है। ऐसे में सवाल ये ही है कि चुनाव में आम...
उत्तराखंड के सभी शिक्षण संस्थान 22 जनवरी तक बंद
उत्तराखंड में बढ़ते संक्रमण और ओमिक्रोन वेरिएंट को देखते हुए शासन ने आंगनबाड़ी केंद्र और 12वीं तक के सभी शिक्षण संस्थान के साथ स्वीमिंग पुल और वाटर पार्क भी 22 जनवरी तक बंद रखने का निर्णय लिया है। शासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि बच्चों की ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी। इससे पहले 16 जनवरी...
निर्वाचन आयोग ने एसएसपी को हटाया
बरिंदर जीत सिंह उधम सिंह नगर के नए एसएसपी होंगे। चुनाव आयोग की दखलंदाजी के बाद शासन ने मौजूदा एसएसपी दलीप सिंह कुंवर को हटा दिया है।
भारत निर्वाचन आयोग के आदेश पर उत्तराखंड शासन ने बरिंदर जीत सिंह की नियुक्ति की है।बरिंदर अभी तक डीआईजी पीएसी मुख्यालय व उपनिदेशक सतर्कता के पद पर थे ।अब उधम सिंह नगर में...
भाजपा: टिकटों पर चिंतन के बाद कई सीटों पर नाम तय, कुछ पर बरकरार है असमंजस
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगामी विधानसभा चुनावों में रैली, सभा और प्रचार पर रोक के बावजूद अपने मजबूत संगठन के सहारे चुनावी जीत की रणनीति पर काम करेगी। वहीं, भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में लगभग सभी विधानसभा के उम्मीदवारों की शॉर्ट सूची के साथ पैनल तैयार कर लिया गया है। कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की बैठक में...
दूसरे दलों से पहले अपनों से होगा कांग्रेस उम्मीदवारों का मुकाबला
चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों का मुकाबला प्रतिद्वंद्वी पार्टियों के उम्मीदवारों से होता है, लेकिन वैचारिक तौर पर लगातार हो रही कांग्रेस के उम्मीदवारों के लिए मुकाबला अपनों से अधिक होता जा रहा है।
खासकर इस बार जहां पार्टी और उसके उम्मीदवारों को लगता है कि उत्तराखंड में विपक्षी होने के नाते पिछले पांच वर्षों में जितनी मेहनत उन्हें करनी चाहिए...
सरिता आर्य ने कहा-टिकट मिले तो भाजपा में जाने को तैयार
2012 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 21 वर्ष के बाद सत्ता में लौटाने वाली महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक व पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष सरिता आर्य ने स्वयं भाजपा में जाने की अपनी चर्चाओं को हवा दे दी है। शनिवार को देहरादून में रहीं।
इससे पहले शुक्रवार रात्रि भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी व पूर्व...
जितेन्द्र त्यागी ऊर्फ वसीम रिजवी की जमानत खारिज
हेट स्पीच मामले में गिरफ्तार हुए जितेन्द्र त्यागी ऊर्फ वसीम रिजवी की मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मुकेश चन्द्र आर्य ने जमानत याचिका को खारिज कर दिया है।
उल्लखनीय है कि हरिद्वार में 17 से 19 दिसम्बर तक हुई धर्म संसद में जितेन्द्र त्यागी ऊर्फ वसीम रिजवी पर एक समुदाय विशेष के खिलाफ हेट स्पीच देने का आरोप था। जितेन्द्र त्यागी ऊर्फ...
हेट स्पीच मामले में स्वामी यति नरसिम्हानंद गिरी गिरफ्तार
जितेंद्र नारायण त्यागी उर्फ वसीम रिजवी की गिरफ्तारी के विरोध में रविवार को होने वाली प्रतिकार सभा से पूर्व हेट स्पीच मामले में हरिद्वार पुलिस ने दूसरी गिरफ्तारी की है। नगर कोतवाली पुलिस ने जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर और गाज़ियाबाद स्थित डासना मंदिर के प्रमुख यति नरसिम्हानंद गिरि को गिरफ्तार कर लिया है।
गुरुवार को इसी मामले में वसीम रिजवी...
कोरोना होने के तीन माह बाद ही वैक्सीन लगवाएं
चिकित्सकों ने कोरोना संक्रमित व्यक्ति को तीन माह बाद वैक्सीन लगवाने की अपील की है। इसके साथ ही फ्रंटलाइन वर्कर, हेल्थ केयर वर्कर को कुछ भी लक्षण हैं तो वह पहले अपनी आरटीपीसीआर जांच कराने के बाद ही बूस्टर डोज लगवाएं।
दून अस्पताल के कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. अनुराग अग्रवाल ने कोरोना बचाव के प्रति जागरूक के लिए स्ययं को...
स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में कई नामों पर बनी सहमति: प्रीतम सिंह
उत्तराखंड कांग्रेस में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों पर स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में अधिक नामों पर सहमति बनी है। जीतने वाले उम्मीदवारों को ही टिकट दी जाएगा।
नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने बताया कि स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में कुछ नामों पर सहमति बनी है और प्रयास किया जा रहा है कि जीतने वाले प्रत्याशियों को...



























































