सरिता आर्य ने कहा ‘दल नहीं दिल बदला’

0
316
आर्य
FILE

भाजपा में शामिल होने के बाद अपने गृह क्षेत्र पहुंचीं सरिता आर्य ने खुद का दल बदल नहीं ‘दिल बदल’ होने की बात कही। उन्होंने यशपाल आर्य पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाते हुए नैनीताल में उनका और बाजपुर में सुनीता बाजवा टम्टा का टिकट कटवाने का बड़ा आरोप लगाया।

सरिता आर्य ने कहा कि हरीश रावत ने उन्हें टिकट के लिए दोटूक मना कर महिलाओं का अपमान किया। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही कांग्रेस के बहुत सारे लोग भाजपा में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि वे शीघ्र भाजपा के सभी प्रत्याशियों से मुलाकात करेंगी और जिन्हें भी टिकट मिलेगा, उनकी जीत के लिए कार्य करेंगी।

इधर, नगर में भाजपा की ओर से सरिता आर्य के स्वागत की तैयारी शुरू हो गई है। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट ने बताया कि बुधवार को मल्लीताल चीना बाबा मंदिर के पास शक्ति केंद्र की बैठक के दौरान सरिता आर्य का पार्टी में अभिनंदन किया जाएगा।