Page 1711

सैनिक के बच्चे से करवाया ध्वजारोहण

जश्न-ए-आजादी के पर्व पर हरिद्वार के एक स्कूल ने सैनिक के बेटे के हाथों झंडारोहण कराकर भारतीय सैनिकों का सम्मान किया है। नर्सरी कक्षा के जिस बालक ने मासूम हाथों से झंडारोहण किया उनके पिता जम्मू कश्मीर के बॉर्डर पर देशवासियों की सुरक्षा में तैनात है। झंडारोहण के अवसर पर खुद स्कूल के प्रधानाचार्य स्कूल के तमाम बच्चे और शिक्षक...

उत्तराखंड के जवानों की बहादुरी को मिला सम्मान

सालों पुराने अपने सैन्य इतिहास के नये आयाम देने में उत्तराखंड के वीर जवानों ने कभी कोई मौका नहीं छोड़ा है। इस साल स्वतंत्रता दिवस पर भी प्रदेश के चमोली जिले के लांस नायक रघुवीर सिंह को मरणोपरांत शौर्य चक्र से अलंकृत किया गया है। रघुवीर सिंह 31वीं राष्ट्रीय राइफल में लांस नायक थे। इसके अलावा देहरादून जनपद के नायक...

डीएवी में चुनाव से पहले एबीवीपी प्रत्याशी सचिन नैथानी पर हुआ एफआईआर

डीएवी के एबीवीपी प्रत्याशी सचिन नैथानी पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर दर्ज होने से एबीवीपी प्रत्याशी सचिन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मिली जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह पुजारा चौकी प्रभारी करनपुर द्वारा पुलिस चौकी करनपुर सरकारी बाउंड्री वाल पर छात्र संघ चुनाव डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून के पार्टी एबीवीपी के प्रत्याशी सचिन नैंथानी मोबाइल नंबर...

मलबा आने से गोपेश्वर-पोखरी मोटर मार्ग 12 घंटे से बंद

जिला मुख्यालय गोपेश्वर से पोखरी को जाने वाला मोटर मार्ग मंगलवार की रात्रि को हुई भारी वर्षा के कारण टंगसा के समीप मलबा आने से बंद हो गया है। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों को तीन किमी पैदल चलकर मुख्य सड़क तक आना पड़ रहा है। जबकि यह स्थान जिला मुख्यालय से महज पांच किमी दूर है, बावजूद इसके लोनिवि...

शहीद नरेंद्र सिंह बिष्ट की अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब

आतंकियों से मुठभेड़ में घायल हुए हवलदार नरेंद्र सिंह बिष्ट की अंतिम विदाई के लिए गुरुवार सुबह जनसैलाब उमड़ पड़ा। सात अगस्त को आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान घायल हुए हवलदार नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बुधवार सुबह दम तोड़ दिया। कश्मीर के उरी सेक्टर में तैनात नरेंद्र सिंह मुठभेड़ के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनके सिर...

फिल्म टॉयलेट-एक प्रेमकथा की पांच दिन में 83 करोड़ की कमाई

पिछले शुक्रवार को रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म टॉयलेट एक प्रेमकथा को 15 अगस्त की छुट्टी का भरपूर फायदा मिला है। रिलीज के पांच दिनों में ये फिल्म 83 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है और संभावना बन रही है कि दूसरे वीकेंड तक ये सौ करोड़ की कमाई वाले क्लब में अपनी जगह बना लेगी। इस...

दिलीप कुमार से मिलने पहुंचे शाहरुख खान

मंगलवार देर रात शाहरुख खान बांद्रा के पाली हिल में स्थित दिलीप कुमार के बंगले पर पंहुचे और उनकी तबियत के बारे में जानकारी ली। शाहरुख खान आधे घंटे से भी ज्यादा वक्त तक दिलीप कुमार के साथ रहे। दिलीप कुमार की बेगम सायरा बानो की ओर से सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की कुछ तस्वीरें शेयर की गईं।...

मिशन का लक्ष्य हर मानव को ब्रह्म ज्ञान कराना: सविंदर कौर

निरंकारी मिशन का लक्ष्य हर मानव को ब्रह्म ज्ञान कराना है, जिससे जीते जी मुक्ति संभव है। मुक्ति को प्राप्त करने वाले हर मानव के लिए मुक्ति पर्व एक सुनहरा अवसर है। सन्त निरंकारी मिशन, देहरादून के तत्वाधान में आयोजित विशाल सन्त समागम का आयोजन रेस्टकैम्प निरंकारी सत्संग भवन में किया गया, जहां मसूरी से पधारी ज्ञान प्रचारक सविंदर...

हेमकुंड यात्रा में भटके युवक-युवती की पुलिस ने बचायी जान

आपदा
हेमकुंड यात्रा पर गए एक युवक और युवती रास्ता भटक कर जंगल की तरफ चले गये थे। जंगल में खतरे को देखते हुए उन्होंने मदद के लिए काफी आवाज लगाई, जिसे सुनकर कुछ ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए पुलिस ने मंगलवार रात में ही युवक-युवती को बचा लिया। मंगलवार की रात को दिल्ली...

बहुउद्देशीय शिविर में 82 शिकायतें दर्ज, कई का निस्तारण

बहुउद्देशीय शिविर में बुधवार को 82 से अधिक शिकायतें दर्ज की गई, जिसमें कुछ शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया। अन्य शिकायतों के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस मौके पर समाज कल्याण विभाग से 20 आवेदको की पेंशन स्वीकृत की गई। जिलाधिकारी डॉ. नीरज खैरवाल की अध्यक्षता में महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट...