विवादित फिल्म बंदूकबाज को मिली हरी झंडी
विवादों में घिरी रही निर्देशक कुशान नंदी की फिल्म बाबू मोशाय बंदूकबाज की रिलीज का रास्ता साफ हो गया है। आगामी 25 अगस्त को रिलीज होने जा रही इस फिल्म को 8 कट्स के साथ एपीलेट ट्रिब्यूनल से हरी झंडी मिल गई है।
पहलाज निहलानी के चेयरमैनशिप में सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को 48 कट्स दिए थे, जिसे लेकर...
पहले ही दिन अस्वस्थ हुए नए सेंसर बोर्ड चेयरमैन
केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में नियुक्त हुए सेंसर बोर्ड के नए चेयरमैन प्रसून जोशी अस्वस्थ होने की वजह से पहले दिन बोर्ड के दफ्तर नहीं पहुंच सके। वे सर्दी और बुखार से पीड़ित बताए जा रहे हैं और उम्मीद की जा रही है कि वे इस शुक्रवार से अपना काम शुरू करेंगे।
पहले खबर थी कि सोमवार को ऑफिस...
नथुवावाला में गजराज का आतंक, दीवार तोड़ी-फसलें रौंदी
देहरादून के नथुवावाला में स्थानीय निवासी हाथियों के आतंक के चलते भयभीत हैं। 15 अगस्त मंगलवार की रात 12 बजे के बाद यहां गजराज ने ऐसा आतंक मचाया कि लोग रातभर सो नहीं सके। पूरी रात हाथियों ने फसलों को रौंदा और तीन घरों की चाहरदीवारी तोड़ दी। बुधवार की सुबह वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच...
एक्सक्लूसीव: सीबीएसई के पैमाने पर ‘देवभूमि’ फेल
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने राज्य सरकार द्वारा आवंटित की गई जमीन को मानकों पर फेल करार दे दिया है। दिल्ली से जमीन का निरीक्षण करने आई विशेष कमेटी ने जमीन को अयोग्य बताते हुए किसी अन्य स्थान पर जमीन आवंटित किए जाने की जरूरत बताई है। अब नए सिरे से सरकार से दूसरी जगह पर जमीन...
सैनिक के बच्चे से करवाया ध्वजारोहण
जश्न-ए-आजादी के पर्व पर हरिद्वार के एक स्कूल ने सैनिक के बेटे के हाथों झंडारोहण कराकर भारतीय सैनिकों का सम्मान किया है। नर्सरी कक्षा के जिस बालक ने मासूम हाथों से झंडारोहण किया उनके पिता जम्मू कश्मीर के बॉर्डर पर देशवासियों की सुरक्षा में तैनात है।
झंडारोहण के अवसर पर खुद स्कूल के प्रधानाचार्य स्कूल के तमाम बच्चे और शिक्षक...
उत्तराखंड के जवानों की बहादुरी को मिला सम्मान
सालों पुराने अपने सैन्य इतिहास के नये आयाम देने में उत्तराखंड के वीर जवानों ने कभी कोई मौका नहीं छोड़ा है। इस साल स्वतंत्रता दिवस पर भी प्रदेश के चमोली जिले के लांस नायक रघुवीर सिंह को मरणोपरांत शौर्य चक्र से अलंकृत किया गया है। रघुवीर सिंह 31वीं राष्ट्रीय राइफल में लांस नायक थे। इसके अलावा देहरादून जनपद के नायक...
डीएवी में चुनाव से पहले एबीवीपी प्रत्याशी सचिन नैथानी पर हुआ एफआईआर
डीएवी के एबीवीपी प्रत्याशी सचिन नैथानी पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर दर्ज होने से एबीवीपी प्रत्याशी सचिन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
मिली जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह पुजारा चौकी प्रभारी करनपुर द्वारा पुलिस चौकी करनपुर सरकारी बाउंड्री वाल पर छात्र संघ चुनाव डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून के पार्टी एबीवीपी के प्रत्याशी सचिन नैंथानी मोबाइल नंबर...
मलबा आने से गोपेश्वर-पोखरी मोटर मार्ग 12 घंटे से बंद
जिला मुख्यालय गोपेश्वर से पोखरी को जाने वाला मोटर मार्ग मंगलवार की रात्रि को हुई भारी वर्षा के कारण टंगसा के समीप मलबा आने से बंद हो गया है। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों को तीन किमी पैदल चलकर मुख्य सड़क तक आना पड़ रहा है। जबकि यह स्थान जिला मुख्यालय से महज पांच किमी दूर है, बावजूद इसके लोनिवि...
शहीद नरेंद्र सिंह बिष्ट की अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब
आतंकियों से मुठभेड़ में घायल हुए हवलदार नरेंद्र सिंह बिष्ट की अंतिम विदाई के लिए गुरुवार सुबह जनसैलाब उमड़ पड़ा। सात अगस्त को आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान घायल हुए हवलदार नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बुधवार सुबह दम तोड़ दिया। कश्मीर के उरी सेक्टर में तैनात नरेंद्र सिंह मुठभेड़ के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनके सिर...
फिल्म टॉयलेट-एक प्रेमकथा की पांच दिन में 83 करोड़ की कमाई
पिछले शुक्रवार को रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म टॉयलेट एक प्रेमकथा को 15 अगस्त की छुट्टी का भरपूर फायदा मिला है। रिलीज के पांच दिनों में ये फिल्म 83 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है और संभावना बन रही है कि दूसरे वीकेंड तक ये सौ करोड़ की कमाई वाले क्लब में अपनी जगह बना लेगी।
इस...


























































