तिरंगा यात्रा के दौरान बवाल, पांच पर मुकदमा दर्ज
जनपद के लक्सर के खानपुर में भाजयुमो की तिरंगा यात्रा के दौरान हुए बवाल और मारपीट के मामले में लक्सर पुलिस ने खानपुर विधायक समेत पांच आरोपियों के खिलाफ दलित उत्पीड़न व मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, पूर्व जिला पंचायत सदस्य की ओर से पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य समेत छह से अधिक आरोपियों के खिलाफ...
उत्तराखंड से आने-जाने वाली कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट
मुजफ्फरनगर में शनिवार को कलिंग-उत्कल एक्सप्रेस दुर्घटना के बाद उत्तराखण्ड से आने-जाने वाली कई ट्रेनों के रूट को डायवर्ट किया गया है। जो ट्रेनें पहले दून-सहारनपुर-मेरठ होते हुए दिल्ली जाती थीं, उन्हें मेरठ की जगह शामली से निकाला जा रहा है। इनमें शनिवार शाम दून से गई शताब्दी एक्सप्रेस, रात को निकली नंदा देवी एक्सप्रेस को वाया शामली भेजा...
“उड़ान” एक ऐसा स्कूल जो जरूरतमंद बच्चों के सपनों दे रहा है नई उड़ान
कहते हैं शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है लेकिन यह बात सरकारी स्कूलों की दीवारों पर लिखी हुई ही अच्छी लगती है लेकिन प्राथमिक शिक्षा के बाजारीकरण ने आज शिक्षा को सिर्फ एक विशेष वर्ग की पहुंच तक सीमित कर दिया है। निचले वर्ग के लिए सरकारी स्कूल की एक मात्र साधन रह गए हैं जिनकी दुर्दशा किसी से...
अल्पसंख्यक कल्याण आयोग ने दिए छात्रवृत्ति मामले में जांच के आदेश
अल्पसंख्यक कल्याण आयोग ने साल 2012-13 के बाद से अब तक बांटी गई छात्रवृत्ति की जांच के आदेश दिए हैं। मामले में आयोग के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने सभी जिलाधिकारियों को जांच कर रिपोर्ट भेजने को कहा है।
साल 2015 के बाद से छात्रवृत्ति आॅनलाइन माध्यम से वितरित होने लगी है। इससे पहले छात्रवृत्ति ऑफलाइन माध्यम से वितरित की...
तनजुन ला तक भारत का क्षेत्र : फोनिया
उत्तर पूर्व में डोकलाम को लेकर भारत चीन के बीच तनातनी बढ़ रही है। वहीं, उत्तराखंड की सीमा पर भी चीनी सेना की दखल बढ़ रही है। बीते कुछ दिनों में चीनी सेना ने स्थानीय लोगों को धमकाने और भारतीय सीमा में प्रवेश कर अपने मंसूबे साफ किए हैं। उत्तराखंड में भारत-चीन सीमा रेखा को लेकर दोनों देश अपना-अपना...
आईएमए कैडेट की इलाज के दौरान मौत
करियप्पा बटालियन के नवीन क्षेत्री देहरादून स्थित इंडियन मिल्ट्री एकेडमी (आईएमए) में प्रशिक्षण ले रहे थे। अचानक तबियत खराब होने पर नवीन को अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
पुलिस के मुताबिक शानिवार की रात को आईएमए कैडेट नवीन क्षेत्री, जिला दार्जिलिंग, वेस्ट बंगाल की अचानक तबियत खराब हो गई। नवीन क्षेत्री की तबियत...
अवैध शराब की तस्करी में 2 व्यक्ति गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के नेतृत्व में ऋषिकेश क्षेत्र में अवैध रूप से नशीले पदार्थो एव शराब की तस्करी करने वालों के विरूद्ध अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान देर रात पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चैकिंग हेतु क्षेत्र में रवाना थे। चैकिंग के दौरान सूचना प्राप्त...
देवप्रयाग से ऋषिकेश जा रहा ट्रक नदी में गिरा, तीन की मौत दो घायल
देवप्रयाग से ऋषिकेश जा रहा ट्रक UA 09-6016 व्यासी के समीप सड़क से नीचे लगभग 100 मी0 नदी में गिर कर दुर्घटनाग्रस्त हुआ। जिसमे चालक सहित 5 लोग सवार थे। मौके पर 3 मृतक, 2 घायल, घायल ऋषिकेश रेफर। मौके पर पुलिस टीम, खोज बचाव टीम, तहसीलदार पावकीदेवी। खोज बचाव कार्य जारी।
लोक भाषाओं के संरक्षण में ‘उड़ान’ से जगी उम्मीद
उत्तराखंड राज्य निर्माण की मूल भावना में से एक स्थानीय बोली-भाषाओं का संरक्षण और संवर्द्धन भी था लेकिन अब तक जितनी भी सरकारें आई राज्य में बोली जाने वाली मुख्यत: तीन स्थानीय बोली-भाषा गढ़वाली, कुमाऊनी और जौनसारी के उत्थान के लिए कोई ठोस कदम नही उठा पाई । ऐसे में ऋषिकेश में एक निजी स्कूल उड़ान द्वारा अभिनव पहल...
मसूरी की 100 साल से भी पुरानी एतिहासिक जनमाष्टमी
जनमाष्टमी, हिन्दुओं का मुख्य त्यौहार है, अौर पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में, खासकर पहाड़ों की रानी मसूरी में जनमाष्टमी की महत्ता अलग ही है। सनातन धर्म मंदिर समिति के अंर्तगत आने वाले राकेश अग्रवाल इस पुरानी परंपरा को अाज भी जीवित रख रहे हैं।टीम न्यूज़पोस्ट से हुई खास बातचीत में राकेश ने बताया कि, "पहले गढ़वाल में केवल मसूरी और...



























































