Page 1699

छापेमारी: बिजली चोरी करते 15 लोगों पर मुकदमा दर्ज

हरिद्वार जिले, के पथरी क्षेत्र में बिजली विभाग ने छापेमारी कर कटिया डालकर बिजली चोरी करने के आरोप में 15 लोगों को पकड़ा है। टीम की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इन सभी के खिलाफ विद्युत विभाग के एसडीओ ने चौकी फेरुपुर में मुकदमा दर्ज कराया है। पथरी क्षेत्र के बिशनपुर में विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम...

तो उत्तारखंड के इस जिले में ऐसे बन रहा था कागज़ों में “स्वच्छ भारत”

DM exposes corruption in ground level
रुद्रप्रयाग में डीएम मंगेश घिल्डियाल की सर्तकता के चलते सराकरी पैसे के गबन का ऐसा मामला सामने आया कि लोगों के होश उड़ गये। इसके चलते एक ग्राम प्रधान की कारगुजारियां लोगों के सामने आई और वो नप भी गये। दरअसल डीएम घिल्डियाल ने भरदार क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया। इस दौरान ग्राम पंचायत ढौण्डा पालीपुर में स्वजल परियोजना के तहत बनाए...

महिला से तांत्रिक ने ठगे हजारों रुपये

बहादराबाद थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के विवाद का समाधान करने का झांसा देकर बहादराबाद में एक तांत्रिक ने महिला से हजारों रुपये हड़प लिए। महिला ने आरोपी तांत्रिक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। प्रमिला पत्नी रामवीर निवासी जगदीशपुर ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसके पति से काफी दिनों से किसी बात को लेकर विवाद...

‘आई डिड इट’ किताब का मसूरी में विमोचन

19 साल के लेखन के अनुभव के साथ प्राची रतूड़ी मिश्रा ने अपनी दूसरी किताब 'आई डिड इट' टाईम्स ग्रुप बुक्स के बैनर तले प्रकाशित की है। यह किताब 18 लोगों के जीवन की कहानी है जिन्होंने साधारण परिवेश से निकल कर आज अपने हौसले और परिश्रम से अपने लिये एक ऊंचा मुकाम हासिल किया है। इस किताब के बारें...

विवादित टीवी शो पहरेदार पिया की कहानी में होगा बदलाव

विवादों में घिरे सोनी चैनल के शो पहरेदार पिया की कहानी में बड़े बदलाव के आदेश दिए गए हैं। 9 साल के लड़के और 18 साल की लडकी की प्रेमकथा पर आधारित इस सीरियल के बंद होने का खतरा तो दूर हो गया है, लेकिन इसकी कहानी में बडे बदलाव करने को कहा गया है, ताकि इसे लेकर लोगों...

कॉन्ट्रैक्ट किलर भी कर सकता है रोमांस : नवाजुद्दीन सिद्दीकी

female-producer-accuses-censor-board-members
बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी आजकल छाए हुए हैं। प्रतिभाशाली एक्टर होने के कारण उनकी फिल्मों की प्रतीक्षा हर आयु वर्ग के दर्शकों को रहती है। आगामी 25 अगस्त को उनकी एक और बहुप्रतीक्षित एक्शन थ्रिलर फिल्म‘बाबूमोशाय बंदूकबाज’ रिलीज होने वाली है। इसी फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में नवाज पिछले दिनों अपने सहयोगी कलाकारों- बिदिता बेग, श्रद्धा दास, जतिन...

‘बरेली की बर्फी’ को पहले दिन ढाई करोड़ की कमाई

 यूपी के बरेली शहर के नाम पर बनी फिल्म 'बरेली की बर्फी' का बॉक्स ऑफिस पर पहला दिन ठीकठाक रहा। रिलीज के पहले दिन इस फिल्म की कमाई 2.50 करोड़ की रही। इसे फिल्म की औसत कामयाबी माना जा रहा है। फिल्म को मीडिया में अच्छा रिस्पॉन्स मिला है, जिसे देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि वीकेंड...

कोतवाल के बयान पर भड़के लोग, हंगामा

रानीखेत, में चेन स्नेचिंग के मामले में शिकायत लेकर पहुंचे लोगों को कोतवाल ने पहली घटना बताने का तर्क दिया तो लोग भड़क उठे। लोगों ने जमकर कोतवाली में हंगामा काटा। हंगामे के बाद कोतवाल ने जल्द मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया। रानीखेत कोतवाली के पास शनिवार शाम को एक महिला से मंगलसूत्र लूट लिया गया। कैंट बोर्ड के...

सुअरों के उत्पात से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन

चमोली जिले के जोशीमठ नगर में आजकल पालतु सुअरों ने आंतक मचाया हुआ है, जिससे वहां के लोग काफी परेशान है। यहां तक की नृसिंह मंदिर आहाते तक में इन सुअरों की गंदगी से श्रद्धालु भी दुखी नजर आ रहे है। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता भगवती प्रसाद नंबूरी के नेतृत्व में क्षेत्र की जनता ने एसडीएम के कार्यालय पर प्रदर्शन...

प्रकृति प्रेमी गुरुजी ने गांव-गांव जाकर रोपे आठ हजार पौध

 चमोली जिले के विकास खंड पोखरी के राइका गोदली में सेवारत गुरुजी धन सिंह घरिया ने अपने आसपास की सात ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों के सहयोग से आठ हजार से अधिक पौधों का रोपण किया। गुरुजी के इस सराहनीय कदम से ग्रामीण काफी खुश हैं। धनसिंह घरिया एक लंबे समय से राइका गोदली में सेवारत हैं। वहीं, दुरस्थ और पैदल...