19 सितंबर को उत्तराखंड दौरे पर अमित शाह, तैयारियों में जुटी बीजेपी
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 19 सितंबर को उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। भाजपाध्यक्ष यहां विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। श्री शाह के आगमन पर उनके भव्य स्वागत व अन्य कार्यक्रमों की तैयारियां पार्टी की ओर से शुरू कर दी गई है।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के 19 व 20 सितम्बर...
राज्य विकास के लिए उद्योग जरूरी : त्रिवेन्द्र
विवेकानंद विचार मंच एवं सिडकुल इंटरप्रेन्योर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित ’चिंतन-मनन संगोष्ठी’ का मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि यह प्रसन्नता का विषय है कि उद्योग और सेवा क्षेत्र के लोग एक साथ मिलकर इस कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी...
मिलावट की शिकायत पर पेट्रोल पंप सील
मुख्य बाजार स्थित फिलिंग प्वाइंट पर पेट्रोल व डीजल में पानी की मिलावट की शिकायत पर एसडीएम ने कार्रवाई करते हुए पंप को सील कर दिया। एसडीएम जितेंद्र कुमार ने बताया कि पेट्रोल व डीजल का सेंपल जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने तक पेट्रोल, डीजल की बिक्री पर रोक लगा दी गई है।
बाजार स्थित फिलिंग...
मानव तस्करी मामले में एक और महिला बरामद
रानीपुर पुलिस ने मानव तस्करी मामले में एक और महिला को देवबंद से बरामद कर लिया। इसे आरोपियों ने 60 हजार रुपये में बेचा था।
रानीपुर पुलिस ने बीते दिन एक महिला को पूरणपुर खानपुर और उसके एक वर्ष के बेटे को लाल मन्दिर ज्वालापुर से बरामद किया था। पुलिस ने इसी कड़ी में गुरुवार को आरोपी रामदास की निशानदेही...
स्टेट बैंक केदारनाथ में नहीं लगाएगा एटीएम
केदारनाथ में स्टेट बैंक ने एटीएम लगाने का प्रस्ताव फिलहाल स्थगित कर दिया है। बीएसएनएल से कनेक्टविटी न मिलना कारण बताया जा रहा है। जिले के बसुकेदार में स्टेट बैंक की नई शाखा खोली जा रही है।
केदारनाथ में एटीएम लगाने को लेकर लम्बे समय से स्थानीय लोग व प्रशासन प्रयास कर रहा है। वर्ष 2013 की आपदा से पूर्व...
बच्चों ने कला के माध्यम से साक्षर होने की दी प्रेरणा
विश्व साक्षरता दिवस पर स्कूली बच्चों ने अपने कलाकृति को कागजों में उकेर कर कला के माध्यम से समाज में साक्षरता की महत्ता का संदेश दिया।
शुक्रवार को ‘प्रतिष्ठा फाउंडेशन’ के क्लेमेंट टाउन सेंटर में एनजीओ के वालंटियर और बच्चों ने मिलकर एक ड्राइंग कम्पटीशन का आयोजन किया। इस अवसर पर संस्था में पढ़ने आने वाले सभी बच्चों ने बढ़-चढ़...
तीर्थ नगरी की समीक्षा आज चमकेगी “पोस्टर बॉयज” में
शुक्रवार को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही पोस्टर बॉयस फिल्म में तीर्थ नगरी की समीक्षा भटनागर धूम मचाने जा रही हैं। ऋषिकेश पहुंची समीक्षा ने अपनी फिल्म रिलीज होने से पहले मां गंगा का आशीर्वाद लिया और अपनी फिल्मों की सफलता के लिए पूजा अर्चना की।
बॉबी देओल,सनी देओल और श्रेयस तलपड़े स्टारर पोस्टर बॉयज देशभर के अलग-अलग सिनेमाघरों में...
कानून व्यवस्था पर पुलिस कर्मियों की तय होगी जवाबदेही: अशोक कुमार
कानून व्यवस्था बनाये रखने में, ट्रैफिक पर काबू रखने आदि पर काम कर रहे सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जायेगी। औऱ इसी के आधार पर उनके प्रदर्शन के आंका जायेगा। इसकी जानकारी हाल ही में राज्य के लाॅआॅर्डर की कमान संभालने वाले एडीजी अशोक कुमार ने दी। शुक्रवार को देहरादून में अधिकारियों की समीक्षा बैठक...
ईलाज के लिए आये युवक की एम्स में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
ऋषिकेश एम्स में उस वक़्त हड़कंप मच गया जब इलाज करने आये एक युवक की यहाँ संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी जिस के बाद परिजनों ने एम्स अस्पताल में जम के हंगामा किया।परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगते हुए कहा की 6 तारीख को मृतक एम्स में पट्टी करने आया था लेकिन डॉक्टरों ने युवक को भर्ती कर...
विधानसभा अध्य्क्ष ने किया निर्माणाधीन म्यूसियम का निरीक्षण
उत्तराखंड में निर्माण कार्य किस गति से हो रहे है इसका एक नमूना ऋषिकेश स्तिथ बस अड्डे में बन रहे म्यूजियम के हाल से बयां होता है, जहां एक गंगा एवं हिमालय पर आधारित हिमालय संघ्रालय बजट के अभाव के चलते 2014 से अधूरा लटका हुआ है।
समय-समय पर नेताओं ओर मंत्रियों के निरीक्षण के बावजूद कार्या आज भी थमा पड़ा है, आपको...


























































