संघ प्रमुख मोहन भागवत 11 को आएंगे हरिद्वार
राष्ट्रीय स्वयंसेवक के सरसंंघचालक मोहन भागवत 11 सितम्बर को हरिद्वार में आयोजित ”संत स्वाधयाय संगम” सम्मेलन में भाग लेने के लिए आएंगे।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह दिनेश सेमवाल ने बताया कि भारतीय संस्कृति की दिव्यताओं पर चिंतन एवं विश्लेषण के लक्ष्य से ”संत स्वाधयाय संगम” नाम से यह संत सम्मेलन कार्यक्रम सात सितम्बर से शुरू है जिसका समापन...
नेपाल से लौट रहे दो भारतीयों पर फायरिंग, घायल
नेपाल के महेंद्र नगर से बनबसा लौट रहे दो भारतीयों पर नेपाली युवकों ने तमंचे से फायर कर दिया। छर्रे लगने से दोनों घायल हो गए। कंचनपुर जिले की जिम्मुवा चौकी पुलिस ने दोनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक तमंचा और चाकू बरामद हुए। पीडि़तों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एसओ...
ओवर लोर्डिंग पर हाईकोर्ट हुआ सख्त
हाई कोर्ट ने राज्य की सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों में ओवरलोडिंग व यातायात नियमों का अनुपालन नहीं होने को गंभीरता से लिया है। साथ ही सरकार को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि सड़कों पर नियमों के अनुसार वाहनों का संचालन किया जाए।
अधिवक्ता अमर शुक्ला ने याचिका दायर कर कहा था कि राज्य की सड़कों पर ओवरलोडिंग...
कर्ज में दबे किसान की हार्टअटैक से मौत
कर्ज चुकाने के लिए बैंक की कॉल के बाद एक किसान की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। परिजनों का आरोप है कि भारतीय स्टेट बैंक के एक कर्मचारी के फोन के बाद उन्हें अटैक पड़ा। किसान पर तीन अलग-अलग बैंकों का लगभग 13 लाख रुपये बकाया है और उन पर कर्ज चुकाने के लिए बैंक दबाव बना...
दबंगयी दिखाने के चक्कर में पीट गये दरोगा जी
सादी वर्दी में स्कूल के पास गश्त कर रहे दरोगा को दो युवकों को टोकना और उनकी पिटाई करना भारी पड़ गया। दरोगा की इस हरकत से गुस्साये ग्रामीणों ने दरोगा को दौड़ा-दौड़ाकर पीट दिया। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है।
थाना गदरपुर में तैनात एसआई जावेद शुक्रवार की सुबह सिपाही ज्ञान सिंह के...
हाईकोर्ट पहुंचा थ्री वीलर संचालन का मामला
नैनीताल, ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने में प्रयुक्त किए जा रहे थ्री व्हीलर पर पाबंदी लगाने का मामला हाई कोर्ट पहुंच गया है। कोर्ट ने मामले में सुनवाई करते हुए सरकार से स्थिति साफ करने को कहा है।
काशीपुर निवासी मुनिदेव विश्नोई ने जनहित याचिका दायर कर कहा है कि काशीपुर शहर स्थित स्कूलों...
संतों को राष्ट्र निर्माण की प्रत्यक्ष भूमिका में उतरने की जरूरतः रामदेव
पतंजलि योगपीठ एवं धर्मजागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में पतंजलि योगपीठ परिसर में चल रहे 'संत स्वाध्याय संगम' के दूसरे दिन योगऋषि स्वामी बाबा रामदेव ने संतों को संबोधित किया। यह संत सम्मेलन 11 सितम्बर तक चलेगा।
भारत वर्ष में जन्में सभी धर्म, पंथ, सम्प्रदाय के युवा साधु-महात्माओं का परस्पर परिचय, साधु जीवन की गरिमा स्थापना एवं उनकी समस्याओं का...
19 सितंबर को उत्तराखंड दौरे पर अमित शाह, तैयारियों में जुटी बीजेपी
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 19 सितंबर को उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। भाजपाध्यक्ष यहां विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। श्री शाह के आगमन पर उनके भव्य स्वागत व अन्य कार्यक्रमों की तैयारियां पार्टी की ओर से शुरू कर दी गई है।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के 19 व 20 सितम्बर...
राज्य विकास के लिए उद्योग जरूरी : त्रिवेन्द्र
विवेकानंद विचार मंच एवं सिडकुल इंटरप्रेन्योर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित ’चिंतन-मनन संगोष्ठी’ का मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि यह प्रसन्नता का विषय है कि उद्योग और सेवा क्षेत्र के लोग एक साथ मिलकर इस कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी...
मिलावट की शिकायत पर पेट्रोल पंप सील
मुख्य बाजार स्थित फिलिंग प्वाइंट पर पेट्रोल व डीजल में पानी की मिलावट की शिकायत पर एसडीएम ने कार्रवाई करते हुए पंप को सील कर दिया। एसडीएम जितेंद्र कुमार ने बताया कि पेट्रोल व डीजल का सेंपल जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने तक पेट्रोल, डीजल की बिक्री पर रोक लगा दी गई है।
बाजार स्थित फिलिंग...


























































