Page 1647

राज्य के सभी स्कूलों में ड्राइवर,कंडक्टर और सभी कर्मचारियों का होगा सत्यापन

अनिल के० रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ने बीते दिन गुरुग्राम, हरियाणा के स्कूल में स्कूल बस के कंडक्टर द्वारा एक छात्र की हत्या किये जाने की घटना को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए स्कूली बच्चों की सुरक्षा के सम्बन्ध एक एडवाइजरी निर्गत करने के निर्देश दिए हैं| अशोक कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था ने बताया कि निदेशानुसार...

बहनोई अतुल की नई फिल्म में काम करेंगे सलमान खान

सलमान खान एक तरफ अपने छोटे बहनोई आयुष शर्मा को बॉलीवुड में बतौर हीरो लॉन्च करने जा रहे हैं, जिसको लेकर तैयारियां चल रही हैं। दूसरी ओर, अब खबर आ रही है कि सलमान अपने बड़े बहनोई अतुल अग्निहोत्री (उनकी बहन अल्वीरा के पति) की नई फिल्म में काम करने के लिए तैयार हो गए हैं। अतुल अग्निहोत्री के प्रोडक्शन...

हिमालय दिवस पर उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने दिया धरना

हिमालय दिवस पर उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने दिया धरना उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने शनिवार को परेड ग्राउंड स्थित धरना स्थल पर हिमालय दिवस के अवसर पर हिमालय के संसाधनों की सुरक्षा, पर्यावरण, विस्थापन व बड़े-बड़े बांधों के दुष्प्रभाव को केंद्रित करते हुए एक दिवसीय धरना दिया। इस अवसर पर पार्टी के प्रधान महासचिव एपी जुयाल ने कहा कि एक ओर भाजपा...

बिजली चोरी रोकने के लिए उत्तराखंड अपनाएगा यूपी का फार्मूला

सारे पैतरे अपनाने के बाद उत्तराखंड पावर कार्पोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) बिजली चोरी रोकने के लिए उत्तर प्रदेश का फार्मुला अपनाएगा। साथ ही यूपीसीएल की सतर्कता इकाई यानी विजीलेंस विंग की मॉनिटरिंग आइजी स्तर के अधिकारी करेंगे। विजीलेंस को मजबूत बनाने के लिए 12 पुरुष व चार महिला कांस्टेबलों की भी नियुक्ति की जाएगी। यह निर्देश सचिव ऊर्जा ने यूपीसीएल...

खत्म हुई इस साल की कैलाश मानसरोवर यात्रा

18वें जत्थे के उत्तराखंड के लीपूलेख पास से होते हुए गूंजी वापस आने के साथ साथ 2017 की कैलाश मानसरोवर यात्रा भी समाप्त हो गई। यात्रा से जुड़े अधिकारियों के अनुसार इस साल 24 राज्यों के 919 श्रद्धालुओं ने कुमाऊं की तरफ से इस तीर्थ यात्रा में हिस्सा लिया। ये संख्या 1981 में इस तरफ से रास्ते की शुरुआत...

उत्तराखंड मेट्रो कार्पोरेशन के एमडी ने दिया इस्तीफा मेट्रो निर्माण को बड़ झटका

उत्तराखंड मेट्रो रेल कारपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक जितेंद्र त्यागी ने इस्तीफा दे दिया है। इससे मेट्रो प्रोजेक्ट के शुरुआती चरण में ही राज्य सरकार को बड़ा झटका लगा है। त्यागी ने अपने इस्तीफे की वजह व्यक्तिगत कारणों को बताया है। वहीं, शहरी विकास मंत्री और शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक ने कहा कि कारपोरेशन के एमडी ने माहभर पहले निजी...

नदी में डूबने से दो की मौत

धनौरी स्थित रतमऊ नदी के बावनदरे ने फिर दो जाने ले ली। पिछले एक हफ्ते में ये दूसरी घटना है इससे पहले दो युवकों की जान भी बावनदरे में जा चुकी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक युवक व युवती की मौत शुक्रवार को बावनदरे में डूबने से हो गयी। सूचना पर मौके पर पहुंची धनौरी पुलिस ने युवक...

इनामी बदमाश तेजेन्द्र उर्फ सीटू आईएसबीटी से गिरफ्तार

तीन साल से फरार चल रहे अपहरण, लूट, हत्या के इनामी बदमाश को पुलिस ने शुक्रवार को देहरादून आईएसबीटी से गिरफ्तार किया है। आरोपी के अन्य साथी अपहरण, लूट, हत्या के मामले में पहले से ही जेल में सजा काट रहे हैं। आरोपी तेजेन्द्र उर्फ सीटू पर हिसार के रहने वाले नितेश का अपहरण, लूटपाट कर हत्या करने का...

मेयर-डीएम विवाद ने एक बार फिर नेता-अफसरशाही के रिश्तों की दरार को खोला

देहरादून के मेयर और विधायक विनोद चमोली से पिछले दिनों दून के डीएम एस मुर्गेशन से हुई सार्वजनिक बहस ने एक बार फिर नेताओं और अफसरशाही के बीच सालों से चले आ रहे तल्ख रिश्तों को जग जाहिर कर दिया है। दरअसल मामला बुधवार का है जब अपने क्षेत्र में एक शराब की दुकान पर तालाबंदी कराने के लिये...

फिल्म ‘द रैली’ में दिखेगा हिमालय की वादियों का रोमांच

निर्देशक, लेखक दीपक आनंद की एक्शन से भरपूर फिल्म है ‘द रैली’। नई दिल्ली के पीवीआर प्लाजा में फिल्म ‘द रैली’ के प्रमोशन पर पहुंचे निर्देशक दीपक आनंद, प्रमुख अभिनेता मिर्जा, अभिनेत्री अरशिन मेहता और निर्माता रोहित कुमार, जिन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए फिल्म के खास अनुभवों को लेकर बातचीत की। दीपक आनंद ने बताया कि हमारी फिल्म ‘द...