Page 1640

पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को मिले उप्र के समान लाभ

मंगलवार को राजकीय इंटर कालेज सेलाकुई के स्वच्छता पखवाड़ा समारोह में शिरकत करने आए शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय के सामने राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों ने उत्तर प्रदेश के समान देयकों का लाभ देने की मांग रखी। शिक्षकों का कहना है कि उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय व राज्य सरकार से पुरस्कृत शिक्षकों को कई लाभ दिए जा...

केदारनाथ में हेली सेवाओं पर रोक

नागरिक उड्डयन विभाग ने केदारनाथ में हेली सेवाओं पर रोक लगा दी है। दरअसल, निर्धारित मानकों का पालन न करने पर विभाग ने यह कदम उठाया है। रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि कंपनियों ने उड़ान से संबंधित समय सारिणी उड्डयन विभाग को नहीं सौंपी है। जिलाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में केदारनाथ के लिए नौ हेली कंपनियां...

दिल्ली के व्यापारी ने केदारनाथ मंदिर को दान की दो कुंतल चांदी

केदारनाथ मंदिर में गर्भ गृह के खंभों पर चांदी की नक्काशी की जाएगी। इसके अलावा मंदिर में चांदी से अन्य सजावट भी की जाएंगी। इसके लिए दिल्ली के एक व्यापारी ने मंदिर को दो कुंतल चांदी दान किया है। बदरी-केदार मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह ने बताया कि एक वर्ष पूर्व व्यापारी महेश शर्मा ने गर्भ गृह की...

नाच इंडिया नाच आॅडिशन दून में 14 से

नाच इंडिया नाच प्रोग्राम के माध्यम से गांव, शहर और कस्बों से निकालकर टीवी और फिल्मों के माध्यम से कलाकारों को सही पहचान दिलाने के उद्देश्य से देहरादून में 14, 15 व 16 सितम्बर को आॅडिशन आयोजित किए जा रहे हैं। आॅडिशन में आठ साल के बच्चे से लेकर 60 साल के बुजूर्ग भी हिस्सा ले सकते हैं। मंगवलार को...

पालिका के परिसीमन को लेकर ग्रामीण सड़क पर उतरे

चमोली जिले के विकास खंड जोशीमठ के ग्रामीणों ने नगर पालिका क्षेत्र का परिसीमन करने तथा पांच गांवों को इसमें जोड़ने के विरोध में ग्रामीण सड़कों पर उतर आये हैं। ग्रामीण गांव बचाओ रैली निकालकर नगर पालिका कार्यालय पर प्रदर्शन कर तहसील प्रांगण में धरना दे रहे हैं। पांच गांवों को नगर पालिका जोशीमठ में जोड़ने के विरोध में मंगलवार...

शिक्षा मंत्री को स्कूलों में न घुसने दें शिक्षकः शिवानंद

मातृ सदन के परमाध्यक्ष स्वमी शिवांनद सरस्वती महाराज ने प्रदेश के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय द्वारा विगत दिन शिक्षकों की क्लास लेने और अपमान करने की जमकर निंदा की। वैसे शिक्षा मंत्री के इस व्यवहार के सोशल मीडिया में आने के बाद से जमकर निंदा हो रही है। मातृसदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद ने कहा कि जिस शिक्षामंत्री को...

पंद्रह फीट लंबा किंग कोबरा पकड़ा

पन्द्रह फीट लंबा किंग कोबरा कौतुहल का केन्द्र बना रहा। क्लेमनटाउन क्षेत्र में एक सैन्य अधिकारी के घर देर रात्रि किंग कोबरा पकड़ा गया,जो लगभग 15 फीट लंबा और 15 किलो वजनी था। आशारोड़ी वन विभाग की टीम को 108 के माध्यम से सूचना मिली कि क्लेमनटाउन क्षेत्र में एक सैन्य अधिकारी के घर एक सांप मिल गया है।...

विद्या मंदिर को भेंट की बस, सीएम ने झण्डी दिखाकर रवाना किया

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में हंस फाउण्डेशन द्वारा सरस्वती विद्या मन्दिर माण्डूवाला एवं काहन चन्द बोहरा शिशु मन्दिर अटकफार्म को भेंट की गई बसों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने हंस फाउण्डेशन के संस्थापक भोले जी महाराज एवं माता मंगला के सामाजिक सरोकारों की प्रशंसा करते हुए कहा कि हसं फाउण्डेशन उत्तराखण्ड...

राष्ट्रपति के उत्तराखंड दौरे की तैयारियों को लेकर सीएम ने बुलाई बैठक

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को सचिवालय में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के उत्तराखंड सितम्बर माह के द्वितीय पक्ष में प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने देहरादून शहर की व्यवस्था सुधारने के लिए भी सख्त निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सुरक्षा की दृष्टि से सभी व्यवस्थाएं दुरस्त...

निर्माणाधीन डोबरा चांठी पुल को लेकर फिर गर्माई सियासत

टिहरी झील पर इंटरनेशनल तकनीक से निर्माणाधीन डोबरा चांठी पुल का निर्माण पूरा करने के लिए भाजपा सरकार का डबल इंजन फेल हो गया है। केन्द्र सरकार ने अपने हिस्से की आधी धनराशि अभी तक जारी नहीं की है, जिससे प्रतापनगर के लाखों लोगों की जीवनरेखा डोबरा-चांठी पुल का भविष्य अधर में लटक गया है। यह आरोप प्रतापनगर के...