Page 1639

पालिका के परिसीमन को लेकर ग्रामीण सड़क पर उतरे

चमोली जिले के विकास खंड जोशीमठ के ग्रामीणों ने नगर पालिका क्षेत्र का परिसीमन करने तथा पांच गांवों को इसमें जोड़ने के विरोध में ग्रामीण सड़कों पर उतर आये हैं। ग्रामीण गांव बचाओ रैली निकालकर नगर पालिका कार्यालय पर प्रदर्शन कर तहसील प्रांगण में धरना दे रहे हैं। पांच गांवों को नगर पालिका जोशीमठ में जोड़ने के विरोध में मंगलवार...

शिक्षा मंत्री को स्कूलों में न घुसने दें शिक्षकः शिवानंद

मातृ सदन के परमाध्यक्ष स्वमी शिवांनद सरस्वती महाराज ने प्रदेश के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय द्वारा विगत दिन शिक्षकों की क्लास लेने और अपमान करने की जमकर निंदा की। वैसे शिक्षा मंत्री के इस व्यवहार के सोशल मीडिया में आने के बाद से जमकर निंदा हो रही है। मातृसदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद ने कहा कि जिस शिक्षामंत्री को...

पंद्रह फीट लंबा किंग कोबरा पकड़ा

पन्द्रह फीट लंबा किंग कोबरा कौतुहल का केन्द्र बना रहा। क्लेमनटाउन क्षेत्र में एक सैन्य अधिकारी के घर देर रात्रि किंग कोबरा पकड़ा गया,जो लगभग 15 फीट लंबा और 15 किलो वजनी था। आशारोड़ी वन विभाग की टीम को 108 के माध्यम से सूचना मिली कि क्लेमनटाउन क्षेत्र में एक सैन्य अधिकारी के घर एक सांप मिल गया है।...

विद्या मंदिर को भेंट की बस, सीएम ने झण्डी दिखाकर रवाना किया

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में हंस फाउण्डेशन द्वारा सरस्वती विद्या मन्दिर माण्डूवाला एवं काहन चन्द बोहरा शिशु मन्दिर अटकफार्म को भेंट की गई बसों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने हंस फाउण्डेशन के संस्थापक भोले जी महाराज एवं माता मंगला के सामाजिक सरोकारों की प्रशंसा करते हुए कहा कि हसं फाउण्डेशन उत्तराखण्ड...

राष्ट्रपति के उत्तराखंड दौरे की तैयारियों को लेकर सीएम ने बुलाई बैठक

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को सचिवालय में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के उत्तराखंड सितम्बर माह के द्वितीय पक्ष में प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने देहरादून शहर की व्यवस्था सुधारने के लिए भी सख्त निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सुरक्षा की दृष्टि से सभी व्यवस्थाएं दुरस्त...

निर्माणाधीन डोबरा चांठी पुल को लेकर फिर गर्माई सियासत

टिहरी झील पर इंटरनेशनल तकनीक से निर्माणाधीन डोबरा चांठी पुल का निर्माण पूरा करने के लिए भाजपा सरकार का डबल इंजन फेल हो गया है। केन्द्र सरकार ने अपने हिस्से की आधी धनराशि अभी तक जारी नहीं की है, जिससे प्रतापनगर के लाखों लोगों की जीवनरेखा डोबरा-चांठी पुल का भविष्य अधर में लटक गया है। यह आरोप प्रतापनगर के...

तीर्थनगरी में लंबे अरसे से चला आ रहा था किडनी का काला कारोबार

तीर्थनगरी से कुछ किमी दूर एक धर्मार्थ अस्पताल में अधर्म चल रहा था। कहने के लिए डॉक्टर को भगवान का दर्जा दिया गया है, लेकिन यहां के डॉक्टर जो कुछ कर रहे थे वह किसी हैवानियत से कम नहीं। अस्पताल में संगठित रूप से किडनी की खरीद-फरोख्त का धंधा चल रहा था। स्वास्थ्य विभाग की जांच में यहां गुर्दा...

छात्रों के हित में सरकार तेजी से कर रही है काम : धन सिंह रावत

प्रदेश के उच्च शिक्षा, सहकारिता एवं दुग्ध विकास मंत्री डॉ. धन सिंह रावत द्वारा सोमवार सरदार भगत सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शौर्य दीवार का अनावरण किया। इस दौरान 51.58 लाख से निर्मित 50 केवी सौर उर्जा संयत्र का लोकार्पण व महाविद्यालय मे 53 लाख से बनने वाले वाचनालय भवन का शिलान्यास किया। कार्यक्रम का उद्घाटन उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह...

फिर नहीं पहुंची 108, दूध की गाड़ी में जन्मी बच्ची

राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाओं की हालत लगातार खराब होती जा रही है। रविवार को जहां गोपेश्वर में एंबुलेंस सेवा 108 के नहीं आने के कारण कूड़ा उठाने वाली गाड़ी में डिलीवरी करानी पड़ी थी, तो सोमवार को टिहरी जनपद में दूध की गाड़ी में एक महिला ने बच्ची को जन्म दिया, हालांकि, जज्चा-बच्चा दोनों ठीक...

खतरों को न्यौता देते सड़कों के गड्ढे

कांवड़ यात्रियों के आवागमन और अन्य दिनों आम लोगों के लिए सुविधा बनने वाली कांवड़ पटरी जगह-जगह टूटी होने के कारण हादसों को दावत दे रही है। वहीं, इससे गंगनहर के लिए भी खतरा बढ़ रहा है। रुड़की से हरिद्वार और मुजफ्फर नगर की ओर कांवड़ यात्रा के दबाव को कम करने के लिए गंगनहर के किनारे कांवड़ पटरी का...