आखिर सीबीआई जांच से पीछे क्यों हट रहे संत
हरिद्वार। महंत मोहनदास महाराज की गुमशुदगी मामले में अखाड़े के संत सीबीआई जांच कराने से पीछे हट रहे हैं। महंत के लापता होने के दस दिन बाद मंगलवार को एक बार फिर मंत्री मदन कौशिक अखाड़े पहुंचे और अखाड़े के संतों से मामले की जांच सीबीआई से कराने की बात कही। जिस पर संतों ने सीबीआई की अपेक्षा एसआईटी...
रितिक ही बनेंगे आनंद कुमार
बिहार में गरीब छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए रास्ता दिखाने वाले आनंद कुमार की जिंदगी पर बनने वाली फिल्म को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है। अब ये लगभग स्पष्ट हो चुका है कि रितिक रोशन ही उनकी बायोपिक में काम करेंगे, जिसका निर्देशन विकास बहल करने जा रहे हैं। अभी तक सस्पेंस इस बात को लेकर था...
गुलदार के आतंक से ग्रामीणों में दशहत का माहौल
अल्मोड़ा/सामेश्वर। ग्रामीणों की तमाम शिकायतों के बाद भी अब तक गुलदार को पकड़ा नहीं जा सका है, जिस कारण पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
बौरारो घाटी के अनेक गांवों में पिछले कई दिनों से गुलदार का आतंक बना हुआ है। इस क्षेत्र में गुलदार अब तक छह से अधिक मवेशियों को अपना शिकार बना चुका है।...
2 अक्तूबर को गांधी जयंती पर टायलेट एक प्रेमकथा
11 अगस्त को रिलीज हुई अक्षय कुमार की बाक्स आफिस पर हिट रही फिल्म 'टायलेट एक प्रेमकथा' 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर दूरदर्शन पर दिखा दी गई और अब ये फिल्म गांधी जयंती पर 2 अक्तूबर को सैटेलाइट चैनल द्वारा टेलीकास्ट की जाएगी।
ये फिल्म प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरु किए स्वच्छ भारत अभियान...
पंडित दीनदयाल मातृ-पितृ योजना के तहत 25 यात्री बद्रीनाथ के लिए रवाना
उत्तरकाशी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा बुजुर्ग यात्रियों के एक जत्थे को बद्रीनाथ धाम के लिए रवाना किया गया। भटवाड़ी तहसील के 25 नागरिकों के इस दल को पंडित दीनदयाल मातृ-पितृ योजना के तहत निःशुल्क यात्रा के लिए भेजा गया है। दल को जीएमवीएन उत्तरकाशी में सोमवार को गंगोत्री विधायक गोपाल...
मौसम में बदलाव के साथ बढ़ रहा डेंगू का कहर
देहरादून। मॉनसून की विदाई के साथ ही डेंगू का डंक भी गहरा होता जा रहा है। सोमवार को प्राप्त रिपोर्ट में 41 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है, जिसके बाद डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 159 पहुंच गई है।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी से अब तक डेगू संभावित 3727 मरीजों के सैंपल लिए गए हैं,...
नौ महीने बाद भी परवान नहीं चढ़ पाई ”यू-हेल्थ कार्ड” योजना
देहरादून। राज्य के तकरीबन साढ़े तीन लाख राज्य कर्मचारियों व पेंशन धारकों के लिए नौ माह पूर्व शुरू की गई यू-हेल्थ कार्ड योजना अभी तक धरातल पर नहीं उतर पाई है। संगठनों की ओर से इसे लेकर उठाई जा रही मांग के बाद अब विभाग ने इसकी तैयारियां तकरीबन पूरी कर ली हैं। हालांकि, अभी यह तय नहीं हो...
मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारियों ने दिया ज्ञापन
अल्मोड़ा। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड का सातवें वेतनमान का लाभ दिए जाने सहित अन्य मांगों के निराकरण को लेकर परिषद की रानीखेत शाखा की ओर से उप जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया।
ज्ञापन में राज्य कर्मचारियों के लिए एसीपी की व्यवस्था पूर्व की भांति किए जाने, सातवें वेतनमान व अन्य भत्तों का लाभ देने, एरियर...
बिग बास 11 के एक एपीसोड के लिए 11 करोड़
बिग बास का 11वां सीजन शुरु होने जा रहा है और इन दिनों बिग बास के असली बिग बास कहे जाने वाले सलमान खान की फीस को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी को सही माना जाए, तो सलमान खान को बिग बास के 11वें सीजन में प्रति एपीसोड 11 करोड़ से...
सुनील ग्रोवर का नया अंदाज- बिल्ला शराबी
पहले गुत्थी और फिर डाक्टर गुलाटी के गेटअप में कामयाबी पाने वाले कामेडी कलाकार सुनील ग्रोवर अब एक नए अंदाज में जनता के सामने आ रहे हैं। मंगलवार , 26 सितंबर को सुनील ग्रोवर इंटरनेट पर अपना नया वीडियो एलबम लांच करने जा रहे हैं, जिसमें वे बिल्ला शराबी के नए अंदाज में होंगे।
इस एलबम में सुनील ग्रोवर ने...



























































