उद्योग विभाग ने किया स्वरोजगार मेले का आयोजन
गोपेश्वर, ग्राम समृद्वि एवं स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत जिला उद्योग केंद्र चमोली द्वारा मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में स्वरोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें स्वरोजगार के इच्छुक लाभार्थियों का पंजीकरण कराया गया।
स्वरोजगार मेले में बोलते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि स्वरोगार की अपार संभावनाएं हैं, परंतु समय रहते उसे तलाशने की आवश्यकता है। उन्होंने...
खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी अभियान तेज किया
देहरादून। दीपावली नजदीक आते ही खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी अभियान तेज कर दिया है।विभागीय टीम ने देहरादून के अलावा मसूरी व ऋषिकेश में भी अभियान चलाया। इस दौरान मिठाई एवं अन्य खाद्य पदार्थों के दस सैंपल लिए गए, जिन्हें जांच के लिए रुद्रपुर स्थित प्रयोगशाला में भेजा जा रहा है।
अभियान के दौरान टीम ने खाद्य पदार्थों की शुद्धता...
गरीबों के हक़ पर ऋषिकेश एम्स का चाबुक
ऋषिकेश,खबर उन लोगों के लिए जो सस्ते इलाज की आस लगाए एम्स में जाते है, अब आपको ऋषिकेश एम्स में ईलाज के लिए अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी क्योंकि ऋषिकेश एम्स में अब ईलाज महँगा हो चुका है, जिसके बाद अब सभी टेस्ट और दवाईयां पहले से दुगनी हो चुकी है।
अभी तक एम्स अपने सस्ते इलाज के लिए पूरे देश...
अफसरों को खुश करने के लिए गिफ्ट दिया तो होगी कार्रवाई
दीपावली पर खाकी के अफसरों को खुश करने के लिए जवानों ने गिफ्ट दिया और गिफ्ट लिया तो मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। उन पर विभागीय कार्रवाई का शिकंजा कसा जा सकता है। इसके अलावा खुद भी सभी जवानों को गिफ्ट लेने से दूर रहने का आदेश पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी किया गया है। पुलिस...
कल्पना चावला की बायोपिक में होंगी प्रियंका
अंतरिक्ष यात्रा पर जाने वाली भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला की जिंदगी पर बनने वाली बायोपिक में संभवत प्रियंका चोपड़ा उनका किरदार निभाएंगी। वायकाम 18 द्वारा बनाई जा रही इस फिल्म में कल्पना चावला का रोल करने के अलावा प्रियंका की प्रोडक्शन कंपनी इस फिल्म में पार्टनर भी होगी। अभी ये नहीं कहा गया है कि ये...
रेस 3 में सलमान के साथ बाबी देओल
सलमान खान की जल्दी शुरु होने जा रही फिल्म 'रेस 3' में बाबी देओल की एंट्री हुई है। बाबी देओल को हाल ही में उनके बड़े भैया सनी देओल के साथ फिल्म 'पोस्टर ब्वायज' में देखा गया था। वे पहली बार सलमान खान के साथ काम करेंगे। 'रेस 3' का निर्माण करने जा रही कंपनी टिप्स के रमेश तौरानी...
टाइगर की रैंबो शुरु होगी अगले साल के अंत में
टाइगर श्राफ के साथ हालीवुड की मशहूर फिल्म रैंबो के हिंदी रीमेक की घोषणा कुछ समय पहले हुई थी, लेकिन फिल्म की शूटिंग शुरु नहीं हुई। फिल्म का निर्देशन करने जा रहे सिद्धार्थ आनंद का कहना है कि रैंबो की शूटिंग अगले साल के अंत में शुरु होगी।
इस वक्त सिद्धार्थ आनंद यशराज की नई फिल्म में व्यस्त हैं,...
सड़क हादसे में दो युवक घायल
काशीपुर, मैक्स पिकअप और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस कर्मियों ने दोनों युवकों को एलडी भट्ट अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम फरीदपुर, ठाकुरद्वारा निवासी यामीन पुत्र अलीहसन, मोजीम पुत्र हारून व तस्लीम अहमद पुत्र अब्दुल रसीद मजदूरी का काम करते हैं। तीनों युवक बाइक...
हसनपुर में हाथियों ने रौंदी फसलें
कालसी वन प्रभाग की तिमली रेंज के जंगल में नौ हाथियों के झुंड के आने से आसपास बसे ग्रामीणों की नींद उड़ी हुई है। हाथियों के झुंड ने रात को हसनपुर-कल्याणपुर में खेतों में खड़ी फसलों को रौंद डाला। जबकि, कुछ दिन पूर्व तिमली में बगीचे की चाहरदीवारी को नुकसान पहुंचाने के साथ ही फसलों को रौंद दिया था।...
महिला को बंदर ने काटा, घायल
बागेश्वर, गरुड़ तहसील के गावों में बन्दरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। बन्दरों ने एक महिला पर हमला कर घायल कर दिया। महिला का मोहन सिंह मेहता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ से इलाज चल रहा है। ग्रामीणों ने बन्दरों को पकड़ने और घायल को मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
गुरुवार को तहसील के मटेना गांव निवासी...

























































