Page 1553

देवभूमि में होगी दिव्यांग क्रिकेटर्स की भिड़ंत

पहली बार इतने बड़े स्तर पर देहरादून शहर में पूरे उत्तर भारत के दृष्टिबादित क्रिकेटर्स अपनी अमिट छाप छोड़ने के लिए नार्थ जॉन ब्लाइंड क्रिकेट टूर्नामेंट में उम्दा व उच्च स्तरीय तैयारियों के बीच अपने अनोखे खेल का जौहर बिखेरेंगे। तैयारियां इस प्रकार की हैं कि शहर के सबसे सटीक व पूरी तरह से क्रिकेट के लिए तैयार किये गए...

‘मैड’ संस्था की पहल, जेबखर्च से गन्दी दीवार का किया कायाकल्प

दून के शिक्षित छात्रों के संगठन, मेकिंग ए डिफरेंस बाय बीइंग द डिफरेंस (मैड) संस्था ने डोभालवाल स्थित एक व्यस्त चौराहे के समीप एक पोस्टर्स एवं पेशाब से सनी एक गन्दी दीवार का अपने जेबखर्च से ही कायाकल्प कर दिया। संस्था ने गन्दी दीवार को धोकर उस पर सुनहरी चित्रकला बिखेर दी। यह काम हफ्तेभर से लेकर दस दिन...

दो लाख में भैंस, 20 हजार में लड़की: सत्यार्थी

नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने कहा कि देश में ऐसे भी स्थान हैं, जहां भैंस दो लाख की बिकती है और लड़की 20 हजार रुपये में। सत्यार्थी ने कहा कि है कि देश में मानव तस्करी रोकने के लिए जल्द सख्त कानून बनाया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री ने उन्हें यह कानून बनाने का आश्वासन दिया है। नोबेल पुरस्कार...

सोरना नदी में डाल रहे देहरादून की गंदगी

देहरादून शहर को स्वच्छ बनाने के लिए भले ही इन दिनों सरकारी तंत्र झाड़ू लेकर सड़कों पर उतर रहा हो लेकिन शहर की गंदगी का एक बड़ा हिस्सा पछवादून की दूरस्थ पंचायत सोरना में इसी नाम से बहने वाली नदी में डाला जा रहा है। ग्रामीणों द्वारा विरोध दर्ज कराने के बावजूद हर रोज नदी को प्रदूषित किया जा...

यमुनोत्री-केदारनाथ में रोपवे निर्माण जल्दः महाराज

यमुनोत्री
उत्तराखंड सरकार राज्य में तीर्थाटन को बढ़ावा देने के लिए शीघ्र यमुनोत्री, केदारनाथ, हेमकुंड समेत कई स्थानों पर यात्रियों की सुविधा के लिए रोपवे का निर्माण कराएगी। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि उत्तराखंड को दुनियाभर में देवभूमि के नाम से जाना जाता है। यहां 12 महीने तीर्थ यात्री आते हैं। बद्रीनाथ, गंगोत्री, हेमकुंड...

सैनिकों के लिए रक्षा मंत्री को सौंपा एक लाख का चेक

मसूरी विधायक गणेश जोशी ने सेना को समर्पित अपने वेतन से एक लाख रुपये का चेक रक्षा मंत्री निर्मला सीमारमण को सौंपा। उन्होने बताया कि इस धनराशि का उपयोग युद्व या शांति के दौरान शहीद होने वाले वीर सैनिकों के परिवारों को सहायता के रूप में प्रदान किया गया है। साथ ही विधायक ने आह्वान किया कि देश के...

उत्तराखंड से मानसून पूरी तरह विदा

आखिरकार उत्तराखंड से मानसून ने पूरी तरह से विदाई ले ली है। मानसून में 1229 मिलीमीटर तक की बारिश सामान्य माना जाता है और उत्तराखंड में इस बार 1199 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। 30 सितंबर को भी मौसम विभाग ने मानसून की विदाई की घोषणा की थी, हालांकि तब मानसून गढ़वाल मंडल के कुछ जिलों से ही विदा...

जावेद अख्तर का सम्मान करेंगी लता मंगेशकर

सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर 26 अक्तूबर को मुंबई में होने वाले एक समारोह में गीतकार और लेखक जावेद अख्तर को ह्रदयनाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित करेंगी। ये समारोह मुंबई के किंग सर्किल में षणमुखानंद हाल में आयोजित होगा। इस समारोह में फिल्म और संगीत की दुनिया की तमाम हस्तियां शामिल होंगी। इसका आयोजन ह्रदयनाथ आर्ट्स नाम की संस्था द्वारा लता...

पद्मावती के विरोध का दायरा बढ़ा

संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती के रिलीज होने का वक्त जैसे-जैसे करीब आता जा रहा है, वैसे वैसे इस फिल्म को लेकर विरोधी सुरों का दायरा भी बढ़ता जा रहा है। अब तक राजस्थानी राजपूतों का संगठन कार्णिक सेना की इसकी रिलीज का विरोध करती आ रही थी। इंदौर से खबर आई कि वहां के एक राजपूती संगठन...

दीपक डिमरी के निधन पर सीएम ने जताया शोक

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने विशेष कार्याधिकारी दीपक डिमरी के आकस्मिक निधन पर गहरा दु:ख जताया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए दु:ख की इस घड़ी में परिजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की है। रावत ने स्व. दीपक डिमरी के जीएमएस रोड स्थित आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और...