Page 152

करोड़ों की क्रिप्टो करेंसी ठगी का मामला खुला, दो गिरफ्तार

क्रिप्टो
अवैध क्रिप्टो करेंसी इन्वेस्टमेंट समस्या का कारण बनता रहा है। ऐसे ही एक प्रकरण के विरुद्ध उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा कार्रवाई की गई है। उत्तराखंड एसटीएफ टीम ने हैदराबाद में 5 करोड़ के क्रिप्टो करेंसी इन्वेस्टमेंट स्कीमों की धोखाधड़ी मामले में कंपनी मालिक समेत एक महिला को हैदराबाद के एक होटल से गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपित कैलाश और महिला...

उत्तराखंड के 287 लोग यूक्रेन और आसपास के देशों में हैं फंसे, 86 लौटे वापस

युक्रेन
उत्तराखंड के 287 लोग यूक्रेन सहित आस-पास के देशों में फंसे हैं। इनमें से अब तक 86 लोग सकुशल घर वापस लौट चुके हैं। इनमें अधिकांश छात्र-छात्राएं और अन्य शामिल हैं। शेष अन्य छात्रों और लोगों के लाने के लिए सरकार की ओर से प्रयास तेजी से जारी हैं। गुरुवार को सचिवालय में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मुख्य सचिव...

बदरीनाथ हाईवे पर जमीं बर्फ को हटाने में जुटा बीआरओ

बदरीनाथ
चमोली जिले में पिछले तीन दिनों तक मौसम खराब होने के चलते बदरीनाथ हाईवे हनुमान चट्टी से आगे बर्फ से ढक गया था, जिससे यहां वाहनों की आवाजाही ठप्प हो गई थी। विपरीत मौसम के चलते यहां बर्फ हटाने के कार्य में बाधा आ रही थी। बुधवार को मौसम साफ होने के बाद बीआरओ की मशीन और मजदूर अब...

अल्मोड़ा में घास काटने गयी एक महिला को जंगली जानवर ने बनाया निवाला

जानवर
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की सीमा से सटे अल्मोड़ा जनपद के कुंपी गांव मरचूला में घास काटने गई एक महिला पर जंगली जानवर ने हमला कर मौत के घाट के दिया। जंगली जानवर गुलदार है या बाघ, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। जानकारी मुताबिक मंगलवार को 59 वर्षीय गुड्डी देवी पत्नी महेश सिंह जंगल में घास काटने गयी थी। वहां पहले...

यूक्रेन से उत्तराखंड के 9 विद्यार्थी बुधवार को आए

युक्रेन
यूक्रेन से आने वाले नौ छात्र देहरादून पहुंच चुके हैं। बुधवार को हवाई अड्डे पर प्रात: 8 बजे वह लोग पहुंचे। अब तक 37 छात्र देहरादून लाए जा चुके हैं जबकि तीन उड़ानें देर शाम तक आने की संभावना है। इन विद्यार्थियों में कंचन हरिद्वार, स्नेहा पांडे, मोहम्मद आबिद टिहरी गढ़वाल, शौर्य टिहरी गढ़वा, ओसीन चंपावत तथा मानसी हरिद्वार के...

पुलिस ने पकड़ी कालाढूंगी के जंगल मे अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी, दो गिरफ्तार

अवैध
पुलिस और वन विभाग की टीम ने कालाढूंगी क्षेत्र के जंगल मे अवैध हथियार की फैक्टरी पकड़ी है। मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि अवैध हथियार की फैक्टरी चला रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। एक तस्कर फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने 3 तमंचे के साथ...

यूक्रेन के खारकीव पर रूसी हमले में भारतीय छात्र नवीन की मौत

छात्र
यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव पर रूस ने जोरदार हमला किया है। हमले में एक भारतीय छात्र नवीन कुमार की मौत हो गयी। नवीन कर्नाटक निवासी थे। भारतीय विदेश मंत्रालय ने मौत की पुष्टि की है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने मंगलवार दोपहर तीन बजे ट्वीट कर कहा कि अत्यंत दुख के साथ एक भारतीय...

बाबा केदारनाथ धाम के कपाट छह मई को खुलेंगे

केदारनाथ
द्वादश ज्योतिर्लिंग में शुमार भगवान केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि निश्चित कर दी गई है । केदारनाथ जी के कपाट छह मई को प्रातः 6.25 बजे खुलेंगे। ऊखीमठ से केदारनाथ जी की डोली दो मई को धाम के लिए प्रस्थान करेगी। डोली गुप्तकाशी, फाटा, गौरीकुंड होते हुए पांच मई की शाम को हिमालय पर्वत स्थित केदारनाथ धाम...

आईटीएम गोवा में उत्तराखंड पर्यटन को मिला बेस्ट स्टॉल अवार्ड

पर्यटन
गोवा में आयोजित हुए इंडिया ट्रेवल मार्ट (आईटीएम) के वार्षिक संस्करण में उत्तराखंड पर्यटन विभाग के स्टॉल को साहसिक पर्यटन और होम स्टे पर्यटन के लिए बेस्ट स्टॉल के अवार्ड से नवाजा गया। स्टॉल के माध्यम से उत्तराखंड पर्यटन विभाग ने आईटीएम में प्रदेश के अनूठे पर्यटन स्थल व आकर्षक पैकेज की जानकारी उपलब्ध कराई। मार्ट में उत्तराखंड सहित गोवा,...

उत्तराखंड में स्वीमिंग पूल, वाटर पार्क पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे

उत्तराखंड
उत्तराखंड शासन ने राज्य में कोरोना को लेकर नई गाइडलाइन जारी कर दी है। अब राज्य में स्वीमिंग पूल ,वाटर पार्क अपनी क्षमता के साथ खुलेंगे। साथ ही सभी कर्मचारियों की शत प्रतिशत उपस्थित 01 मार्च से सुनिश्चित की जाएगी। उत्तराखण्ड शासन के अपर मुख्य सचिव ने पूर्व में जारी अपने आदेश में राज्य में कोरोना संक्रमण की दरों में...